555 technique,Water manifestation technique,mirror technique

नमस्ते दोस्तों ! आज हम आपको 3 आसान Law Of Attraction techniques(555 manifestation technique, Water manifestation technique, mirror technique) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल सकती है। इन टेक्निक्स का उपयोग करके, आप अपने जीवन में उन चीजों को जल्दी आकर्षित कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। यह 3 आसान Law Of Attraction techniques आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी और आपके जीवन को अधिक सकारात्मक और समृद्ध बनाएगी। तो आइए जानते हैं इन 3 आसान Law Of Attraction techniques के बारे में।

दोस्तों, आज के दौर में लोग बहुत जल्दी में है हर किसी को हर चीज बहुत जल्दी चाहिए, तो यह टेक्निक्स उन्हीं लोगों के लिए है जो अपने जीवन में जल्दी से उन चीजों को पाना चाहते हैं जो वह अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं।

Water manifestation technique

तो आइए जानते हैं उन 3 आसान Law Of Attraction टेक्निक्स के बारे में जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

1. 555 manifestation technique in hindi-

यह Law Of Attraction में सबसे छोटे टाइम पीरियड के लिए की जाने वाली एफर्मेशन प्रेक्टिस है। इस एफर्मेशन को केवल आपको 5 दिनों तक करना होता है और आप अपने जीवन में बहुत सारे परिवर्तन ला सकते हैं। यह टेक्निक, एफर्मेशन टेक्निक के साथ यूज़ की जाती है। एफर्मेशन टेक्निक वह टेक्निक होती है जिसमें आप कुछ एफर्मेशन लिखते हैं, अपने आप के लिए, अपने सपनों के लिए।

जैसे- “मैं बहुत खुश हूँ।”

“मेरे पास एक अच्छी जॉब है।”

:मैं अपने परिवार के साथ खुशी से रहता हूँ।”

“मेरे साथ एक अच्छा जीवनसाथी है।”

एफर्मेशंस को लिखने से पहले हमें यह समझना जरूरी है कि एफर्मेशन लिखते कैसे हैं ? एफर्मेशंस को लिखने का बहुत ही सिंपल तरीका होता है। एफर्मेशन को ऐसे लिखना होता है कि जैसे वह आपकी लाइफ में ऑलरेडी है, आप उसको पा चुके हैं। तो इस तरीके से एफर्मेशन लिखते हैं। जब भी आप एफर्मेशंस लिखते हैं तो आपको थैंक यू से स्टार्ट करना होता है।

जैसे- “थैंक यू यूनिवर्स, मैंने 10000000₹ कमा लिए हैं, और मेरा परिवार बहुत खुश है।”

आइए, अब हम इसको 555 के साथ इंप्लीमेंट करते है। एफर्मेशन लिखने का सबसे बेहतरीन समय सुबह का होता है, तो आपको क्या करना है ? आपको रोज सुबह विश्वास के साथ इन एफर्मेशंस को 5 दिनों तक 55 बार ऐसा महसूस करते हुए लिखना है कि वह आपके पास ऑलरेडी है।

555 manifestation technique के लाभ-

1. अवचेतन मन पर प्रभाव

जब आप इस तकनीक का उपयोग करके अपने एफर्मेशंस को 55 बार 5 दिनों तक लिखते हैं, तो यह आपके अवचेतन मन में गहराई से प्रभाव डालती है और आपके अवचेतन मन को आपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। इससे आपके अवचेतन मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है और आप अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

2. जल्दी आकर्षण

555 technique सबसे कम समय में जल्दी से चीजों को आकर्षित करने वाली तकनीक है। जब आप इसका उपयोग करते हैं, तो आप अपने जीवन में अच्छी चीजों को जल्दी आकर्षित कर सकते हैं।

3. सकारात्मक शब्दों का उपयोग

555 manifestation technique का उपयोग करने से आप अपने लिए सकारात्मक शब्दों का उपयोग करते हैं, जिसके कारण आप अपने जीवन में सकारात्मक चीजों को आकर्षित करते हैं।

4. ध्यान केंद्रित करने की क्षमता

555 manifestation technique का उपयोग करने से आपकी एक जगह पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है, क्योंकि जब आप 55 बार अपने लक्ष्य को लिखते हैं, तो आपका ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य को लिखने में होता है।

2. Glass of Water manifestation technique-

Water manifestation technique, एक ऐसी technique है जिसको Law Of Attraction में बहुत ही ज्यादा यूज़ किया जाता है।

सबसे पहले आपको एक ग्लास लेना है ग्लास कोई सा भी हो सकता है स्टील का या कांच का। ग्लास में पानी डालने से पहले आपको स्पष्टरूप से पता होना चाहिए कि, आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं।  इसके बाद आपको ग्लास में पानी डालना है और पानी डालते वक्त आपको यह सोचना है कि इस ग्लास में पॉज़िटिविटी भरती ही जा रही है अब आपको इस पानी को एनर्जी देनी है और आपको पानी को देखते हुए उस चीज को बार-बार याद करना है जो आप चाहते हैं, या आप अपनी कोई एफर्मेशन भी बोल सकते हैं।

इसके बाद आपको इस पानी को पीते हुए महसूस करना है कि जो भी चीज आपने याद की थी उसकी एनर्जी मेरे अंदर जा रही है और मैं उन सारी चीजों को आकर्षित कर रहा हूँ। पानी को पीने के बाद आपको आभार महसूस करना है कि, वह सारी चीज जो मैंने अभी मांगी थी वह सारी की सारी पूरी हो चुकी है, मैं वह सब चीज मेनिफेस्ट कर चुका हूँ जो मैंने जस्ट अभी मांगा था। जब आप आभारी रहते हैं, तो आपकी Law Of Attraction की स्पीड बहुत गुना बढ़ जाती है और आप उन चीजों को जल्दी आकर्षित कर लेते हैं।

इस प्रक्रिया को आपको ज्यादा से ज्यादा बार करना है ताकि आप अपने जीवन में जल्दी से चीजों को आकर्षित कर सके।

Water manifestation technique के लाभ-

1.सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति

water manifestation technique  का उपयोग करने से आपके अंदर बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होने लगती है, जिसके कारण आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

2. सकारात्मक परिवर्तन

वाटर मेनिफेस्टेशन तकनीक के उपयोग से अपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगते हैं। यह तकनीक आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

3. स्वास्थ्य लाभ

Water manifestation technique में आप अपने पानी को शुद्ध करके पीते हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

4. मानसिक शांति

Water manifestation technique आपके मन को शांत करने में भी मदद करती है, जिससे आप अपने जीवन में अधिक शांति और स्थिरता का अनुभव करते हैं।

3 आसान Law Of Attraction टेक्निक्स

3. Mirror manifestation technique-

Mirror technique, एक ऐसी technique होती है जिसमें आप अपने आप को Mirror में देखते हैं और खुद से बातें करते है। इस टेक्निक में आपको, अपनी आंखों में देखकर वह एफर्मेशन बोलनी होती है जो एफर्मेशंस आपने, अपने लिए बनाई है वह एफर्मेशंस रिश्तो को लेकर, स्वास्थ्य को लेकर या पैसों को लेकर हो सकती है।

जब आप वे एफर्मेशंस बोलते हैं, तो आपको ऐसा महसूस करना है कि यह सब कुछ पहले ही हो चुका है। यह बात ध्यान रखें कि इस टेक्निक को आपको शांत जगह पर करना है, यह टेक्निक आपको 5 से 7 मिनट तक रोज करनी है। आप यह टेक्निक कभी भी कर सकते हैं, लेकिन सुबह का समय ज्यादा बेहतर होता है इस टेक्निक को करने के लिए।

Mirror technique के लाभ-

1. आत्मविश्वास में वृद्धि

Mirror technique का सबसे महत्वपूर्ण लाभ है कि इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जब आप खुद को मिरर में देखते हुए सकारात्मक और आत्म प्रेरक शब्द बोलते हैं, तो इससे आपके आत्मविश्वास में मजबूती आती है और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक आत्मविश्वासी महसूस करते हैं।

2. व्यक्तित्व विकास में सुधार

Mirror technique आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है। जब आप मिरर के सामने खुद को देखते हैं, तो आप अपने हाव-भाव, बोलने की शैली और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए आत्म-मूल्यांकन कर सकते हैं और आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

3. संचार कौशल में सुधार

मिरर तकनीक(Mirrortechnique) से आपके संचार कौशल में भी सुधार होता है। आपके बोलने की क्षमता बढ़ती है और आप अपने विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाते हैं।

4. आत्म प्रशंसा और सकारात्मक भावनाएं

जब आप Mirror technique में खुद की प्रशंसा करते हैं, तो इससे आपको अच्छा महसूस होता है और आप पूरे दिन खुशी और संतुष्टि महसूस करते हैं।

 

इस प्रकार, आप इन 3 आसान Law Of Attraction techniques का उपयोग करके अपने जीवन में उन सभी चीजों को जल्दी से आकर्षित कर सकते हैं जो आप अपने लिए चाहते हैं।

369 technique law of attraction

369 technique : लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की शक्तिशाली तकनीक

3-6-9 एक पावरफुल नंबर है जो निकोला टेस्ला द्वारा बनाई गई एक तकनीक है, जिसे हम नंबर ऑफ यूनिवर्स भी कहते हैं। 3-6-9 तकनीक एक शक्तिशाली law of attraction तकनीक है जिसमें आप अपने सबसे प्रिय एफर्मेशन को 3 बार सुबह, 6 बार दोपहर में और 9 बार रात को सोने से पहले लिखते हैं। इस तकनीक को 45 दिनों तक लगातार करना होता है, जिससे आप अपने सपनों को आकर्षित कर सकें। इस तकनीक में आप केवल एक ही एफर्मेशन लेते हैं और उसे ही तीन बार, छह बार, और नो बार लिखते हैं।

3-6-9 तकनीक के लाभ

1. पूरे दिन आप Gratitude के mode में रहते हैं

इस तकनीक के कारण आप पूरे दिन भर Gratitude के mode में रहते है और आपका मूड अच्छा रहता है।

2. Subconscious mind पर positive effect

इससे आपके Subconscious mind पर positive effect पड़ता है, जिससे आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हैं।

3. लक्ष्यों के प्रति अधिक जागरूकता

इस तकनीक से आप अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक जागरूक होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए काम करते हैं।

4. लॉ आफ अट्रैक्शन के साथ जुड़ाव

इससे आप law of attraction के साथ जुड़ जाते हैं और अपने सपनों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।

5. आत्मविश्वास में वृद्धि 

इस तकनीक से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक प्रेरित होते हैं।

6. निरंतरता और अनुशासन

इस तकनीक को करने से आपको निरंतरता और अनुशासन की आदत पड़ती है जिससे आप अपने जीवन में और भी कई चीजों में सफल हो सकते हैं।

जल प्रकटीकरण तकनीक कितने दिनों में करना है?

जल प्रकटीकरण तकनीक बहुत ही शक्तिशाली तकनीक है, जिसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस तकनीक को आपको तब तक करना है जब तक आपकी इच्छाएं पूरी नहीं हो जाती। आपको इस तकनीक के साथ नियमित रूप से जुड़े रहना है, ताकि आपकी इच्छा जल्द से जल्द पूरी हो सकें। इस तकनीक को दैनिक रूप से करना है और अपनी इच्छाओं पर ध्यान केंद्रित करके इसे अच्छे से करना है।

निष्कर्ष-

आप इन 3 आसान Law Of Attraction techniques के माध्यम से अपने जीवन में खुशी, सफलता और समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं, इन टेक्निक्स का उपयोग करके आप जल्दी और आसानी से चीजों को आकर्षित कर सकते हैं। यह टेक्निक्स आपको, अपने जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है इसलिए, इनका उपयोग करें और अपने लिए एक खुशहाल जीवन की रचना करें।

FAQ:

प्रश्न 1. क्या वाॅटर टेक्निक सच में काम करती है?

उत्तर  हाँ ! यदि आप पूरे विश्वास और अच्छी फिलिंग्स के साथ में इस टेक्निक का उपयोग करते हैं, तो यह टेक्निक जरूर काम करती है।

प्रश्न 2. एफर्मेशंस क्या है?

उत्तर. एफर्मेशंस वे सकारात्मक कथन या वाक्य होते हैं जो आप, अपने मन मे बार-बार दोहराते हैं। यह वाक्य वर्तमान में लिखे जाते हैं, जैसे- मैं बहुत खुश हूँ, में स्वस्थ  हूँ, मेरे पास अच्छी नौकरी है।

प्रश्न 3. आभार डायरी में क्या लिखा जाता है?

उत्तर. आभार डायरी में उन चीजों को धन्यवाद दिया जाता है जो चीजे आपके पास में है और जिनके प्रति आप कृतज्ञ महसूस करते हैं।

हमें विश्वास है, कि इस आर्टिकल से आपको  Law Of Attraction टेक्निक्स के बारे में अच्छे से समझ आया होगा और आप इनका उपयोग करके अपने जीवन में सफलताएं आकर्षित करेंगे, धन्यवाद।

 

 

Leave a Comment