Money affirmations।affirmation kya hai- 6 type of Affirmation

नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदलने की ताकत रखता है – Affirmations। Affirmation एक ऐसी तकनीक है जो आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती है। यह तकनीक आपको अपने जीवन में पैसे, खुशियाँ और जो भी चीज आप चाहते हैं उन सभी को आकर्षित करने में मदद करती है। एफर्मेशन की सहायता से आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं, अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं Money affirmations और affirmation kya hai और कैसे यह आपके जीवन को बदल सकती है।

Money affirmations

Affirmation kya hai?

एफर्मेशंस वे सकारात्मक कथन या वाक्य होते हैं जो हम अपने आप से बार-बार दोहराते हैं। यह वाक्य आमतौर पर वर्तमान काल में लिखे जाते हैं और इनमें सकारात्मक शब्दों का उपयोग किया जाता है। जब हम रोज़ एफर्मेशन करते हैं, तो सकारात्मक विचार हमारे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा हमसे दूर जाती है। एफर्मेशंस(affirmation) करने से हम खुशी, संतुष्टि, और सफलता को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और चुनौतियों का सामना करने में हमें इससे मदद मिलती है।

इसके अलावा, एफर्मेशंस हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, हमारे लक्ष्यों को स्पष्ट करते हैं, और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करते हैं। तो आइए एफर्मेशन की शक्ति का उपयोग करके अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

उदाहरण के लिए-

“मैं बहुत खुश हूँ।”

“मैं बहुत भाग्यशाली हूँ।”

“मैं बहुत सुंदर हूँ।”

“मेरे साथ हमेशा सब कुछ बहुत अच्छा होता है।”

Affirmation kaise kare?

1. सकारात्मक वाक्यों का चयन करें-

एफर्मेशंस में सकारात्मक वाक्यों का चयन करना बहुत जरूरी है। इन वाक्यों में “मैं” या “मेरा” जैसे शब्दों का उपयोग करें और सकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करें।

जैसे- “मैं सकारात्मक और आत्मविश्वासी हूँ।”

“मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हूँ।”

“मैं अपने जीवन में खुशी और समृद्धि को आकर्षित करता हूँ।”

“मैं अपने आप को प्यार और सम्मान करता हूँ।”

“मैं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हूँ।”

2. एफर्मेशंस को दोहराएं-

एफर्मेशंस को दोहराना बहुत जरूरी है। इन्हें दिन में कई बार दोहराएं, खासकर जब आप तनावग्रस्त या चिंतित महसूस करें।

Money affirmations
सकारात्मकता को आकर्षित करें !

3. एफर्मेशंस को विश्वास के साथ दोहराएं-

एफर्मेशंस को विश्वास के साथ दोहराना बहुत जरूरी है। जब आप एफर्मेशंस को दोहराते हैं, तो आपको विश्वास करना होगा कि यह सच है।

4. एफर्मेशंस को लिखें-

एफर्मेशंस को लिखना भी बहुत जरूरी हैं। इन्हें एक डायरी या नोटबुक में लिखें और इन्हें दिन में कई बार पढ़ें।

प्रतिज्ञान के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?

• सुबह के समय-

सुबह के समय प्रतिज्ञान(affirmation) करना बहुत अच्छा होता है। इससे आपका दिन सकारात्मकता के साथ शुरू होता है।

• रात के समय-

रात के समय प्रतिज्ञान(affirmation) करना भी बहुत अच्छा होता है। इससे आपको अच्छी नींद मिलती है और आपका मन शांत रहता है।

• तनावग्रस्त या चिंतित समय-

जब आप तनावग्रस्त या चिंतित महसूस करते हैं, तो एफर्मेशंस करना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको शांति मिलती है।

आकर्षण के नियम में प्रतिज्ञान कैसे कार्य करते हैं?

Law Of Attraction एक ऐसा सिद्धांत है जो हमें यह समझाता है कि हमारे विचार और भावनाएँ हमारे जीवन में घटनाओं को आकर्षित करते हैं। यह सिद्धांत हमें यह भी समझाता है कि हमारे विचार और भावनाएँ हमारे जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि हम अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़े।

प्रतिज्ञान(affirmation) एक ऐसी तकनीक है जो हमें पूरी तरह सकारात्मक दिशा में मोड़ सकते हैं। एफर्मेशन सकारात्मक कथन होते हैं जो हम अपने आप से दोहराते हैं ताकि हम अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकें। जब हम एफर्मेशंस का उपयोग करते हैं, तो हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, एफर्मेशन Law Of Attraction में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  • Law of attraction को कैसे यूज़ करें – CLICK HERE affirmations

Affirmations

• Powerful Money affirmations

“मैं पैसे से प्यार करता हूँ और पैसा मुझसे प्यार करता है।”

“पैसा मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।”

“मेरे पास हर समय जरूरत से कहीं ज्यादा धन आता है।”

“मैं धन के मामले में बहुत भाग्यशाली हूँ।”

“यूनिवर्स मेरे धन के खजाने को भरते जा रहे है और मैं हर दिन और समृद्ध होता जा रहा हूँ।”

“पैसा मेरे पास बहुत आसानी से आ जाता है।”

“मेरे पास बहुत सारा धन है।”

“मैं पैसों के लिए एक चुंबक की तरह काम करता हूँ।”

“मेरा जीवन बहुत ही समृद्ध और खुशहाल है।”

“मेरी सारी ज़रूरतें बहुत आसानी से पूरी हो रही है।”

“मैं अपने पैसों के लिए भगवान का आभारी हूँ।”

“भगवान ने मेरा जीवन बहुत ही समृद्ध बनाया है।”

“भगवान ने मुझे बहुत ही धनवान बनाया है।”

“मैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हूँ।”

“मैं अपने जीवन में वित्तीय स्वतंत्रता का आनंद लेता हूँ।”

“मैं अपने जीवन में धन और समृद्धि को आकर्षित करता हूँ। ”

“मेरा भविष्य उज्जवल और समृद्ध है।”

“मैं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त धन कमाता हूँ।”

“मेरे पास अपने सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा है।”

“में धन और समृद्धि के लिए आभारी हूँ।”

“मेरा धन मेरे लिए काम करता है।”

Law Of Attraction से पैसे कैसे कमाए यह जानने के लिए – Click here 

Money affirmations

• Positive Affirmations for health

“मैं शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हूँ।”

“मैं खुश हूँ।”

“मेरा शरीर स्वस्थ और मजबूत है।”

“मैं अपने स्वस्थ शरीर के लिए आभारी हूँ।”

मैं अपने शरीर की जरूरत का ध्यान रखता हूँ।

“मैं रोज एक्टिव रहना पसंद करता हूँ।”

“मुझे रोज अच्छी नींद आती है।”

“मेरा शरीर मेरी ताकत है।”

“मैं हर दिन स्वस्थ महसूस करता हूँ।”

“मैं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता हूँ।”

“मैं अपने शरीर को भरपूर पोषण देता हूँ।”

“मेरा भोजन मेरे शरीर को स्वस्थ बना रहा है।”

“पूरा ब्रह्मांड मुझे स्वस्थ करने में मेरा साथ दे रहा है।”

“मेरा शरीर स्वस्थ और सुंदर है।”

“मेरे शरीर का हर अंग, हर कोशिका, हर नस ठीक से काम कर रही है।”

• Relationship affirmations in hindi

“मैं अपने प्रियजनों के साथ खुश और संतुष्ट हूँ।”

“मैं अपने प्रियजनों से बहुत प्यार करता हूँ।”

“मेरे प्रियजन मुझे समझते हैं, और मेरी भावनाओं का सम्मान करते हैं।”

“मैं अपने रिश्तों में सुधार और विकास के लिए तैयार हूँ।”

“मेरा रिश्ता प्यार और सम्मान से भरा हुआ है।”

“मैं अपने पार्टनर के साथ खुश और संतुष्ट हूँ।”

“हमारा रिश्ता मजबूत और गहरा है।”

“हमारा रिश्ता विश्वास और समझ पर आधारित है।”

“हमारा रिश्ता खुशियों से भरा हुआ है।”

“हमारा रिश्ता एक दूसरे के लिए समर्पण का प्रतीक है।”

“मैं अपने पार्टनर के साथ हर पल को यादगार बनाता हूँ।”

“हमारा रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर आधारित है।”

“हमारा रिश्ता एक दूसरे के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

“मेरे रिश्तें खुशी और प्यार से भरे हुए है।”

• Successful Career affirmations

“मैं अपने सपनों को आकर्षित करता हूँ।”

“मैं अपने करियर में सफल होने के लिए पूरी तरह से सक्षम हूँ।”

“मैं अपने करियर में सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा हूँ।”

“मैं अपने करियर में सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हूँ।”

“मेरे पास अपने करियर में उत्कृष्ट प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान है।”

“में अपने करियर में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूँ और उनसे सीखने के लिए उत्सुक हूँ।”

“मेरा करियर मेरी खुशी और संतुष्टि का स्रोत है।”

“मैं अपने करियर में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।”

“मेरे पास अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और साहस है।”

“मैं अपने करियर में नए अवसर की तलाश में हूँ और उन्हें प्राप्त करने के लिए तैयार हूँ।”

“मेरे करियर मेरी रचनात्मक और नवाचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

“मैं अपने करियर में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने के लिए उत्सुक हूँ।”

• Positive affirmations for life

“मैं खुश और सफल हूँ।”

“मैं अपने आप पर बहुत विश्वास करता हूँ।”

“मेरे पास वह सब कुछ है जो मैं चाहता हूँ।”

“मैं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव कर रहा हूँ”

“मैं अपने सपनों को साकार करने के लिए काम कर चुका हूँ।”

“मैं अपने आप को बहुत प्यार करता हूँ।”

“मैं अपने जीवन के लिए बहुत आभारी हूँ।”

“मैं हर दिन कुछ नया सीखता हूँ।”

“मैं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करता हूँ।”

“मैं अपने जीवन में शांति और सुख को महसूस करता हूँ।”

“मैं बहुत भाग्यशाली हूँ।”

“मुझे चारों ओर से सफलता मिल रही है।”

“मैं ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली चुंबक हूँ।”

“मैं अपने जीवन में सकारात्मकता का स्वागत करता हूँ।”

“मैं अपने आप पर विश्वास करता हूँ और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता हूँ।”

“मेरे जीवन में हर दिन एक नई संभावना है।”

“मैं अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ता हूँ।”

“मैं अपने जीवन में खुशी और संतुष्टि का अनुभव करता हूँ।”

“मेरे पास अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता है।”

“मैं अपने जीवन में सकारात्मक लोगों को आकर्षित करता हूँ।”

“मैं अपने आप को प्यार और सम्मान देता हूँ।”

“मैं जीवन में हर चुनौती एक अवसर है।”

Money affirmations

• Powerful daily affirmations

“मैं बहुत खुश हूँ।”

“मेरा आज का दिन बहुत अच्छा है।”

“मैं ऊर्जा से भरपूर हूँ।”

“मैंने आज के अपने सारे काम कर लिए हैं।”

“मैंने अपने परिवार के साथ अच्छे से समय बिताया है।”

“मैं अपने लक्ष्य के बहुत करीब हूँ।”

Affirmation ke fayde

एफर्मेशंस करने से हम अपने जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करते हैं, दिन अच्छे से गुजरता है, और सबकॉन्शियस माइंड पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, एफर्मेशंस करने से हम अपने लक्ष्यों को जल्दी से आकर्षित करने लगते हैं। एक और फायदा यह है कि एफर्मेशंस करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम अपने जीवन में अधिक सकारात्मक और आशावादी बन जाते हैं।

निष्कर्ष-

एफर्मेशंस Law Of Attraction की एक शक्तिशाली तकनीक है। Money affirmations or affirmation kya hai यह जानने से आप अपने जीवन में अद्भुत परिवर्तन ला सकते हैं और अपने लिए खुशहाल जीवन की रचना कर सकते हैं। एफर्मेशंस सकारात्मक कथन होते हैं जो हम अपने आप से बार-बार दोहराते और अपने लिए खुशी और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।

इस प्रकार आपने जाना कि affirmation kya hai?और कैसे इनका उपयोग करके अपने जीवन में सफलता को आकर्षित कर सकते हैं।

FAQ-

प्रश्न 1. माइंडफूलनेस क्या है ?

उत्तर. माइंडफूलनेस एक प्रक्रिया है जिसमें हम वर्तमान क्षण में रहते हैं और अपने विचारों और भावनाओं को ध्यान से देखते हैं।

प्रश्न 2. पॉजिटिव थिंकिंग क्या है ?

उत्तर. पॉजिटिव थिंकिंग एक प्रक्रिया है जिसमें हम सकारात्मक विचारों को अपनाते हैं और नकारात्मक विचार को दूर करते हैं।

प्रश्न 3. सेल्फ केयर क्या है ?

उत्तर. सेल्फ केयर एक प्रक्रिया है जिसमें हम अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं।

प्रश्न 4. क्या लॉ आफ अट्रैक्शन में एफर्मेशंस करना जरूरी है ?

उत्तर. हाँ, लॉ आफ अट्रैक्शन में एफर्मेशंस करना जरूरी होता है।

हमें विश्वास है कि हमारे द्वारा बतायी गयी Money affirmations से आप अपने जीवन मे money को आकर्षित करेंगे, धन्यवाद !

 

Leave a Comment