नमस्ते दोस्तों ! हमारी वेबसाइट attractyourdreams.in पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है। इस लेख के माध्यम से आप Law Of Attraction in hindi के बारे में जानेंगे। आज के इस आधुनिक युग में लोगों की जिंदगी बहुत तनाव भरी हो गई है और इस तनाव के अनेक कारण है।
जैसे- पैसों की कमी, रिलेशनशिप, स्वास्थ्य, करियर आदि और Law of Attraction वह माध्यम है जिसके द्वारा आप इस तनाव से मुक्त होकर अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति को आकर्षित कर सकते हैं।
क्या आप जानते हैं Law Of Attraction in hindi कैसे आपके जीवन को बदल सकता है यदि नहीं, तो आइए जानते हैं।

Law Of Attraction in hindi (आकर्षण का नियम)-
LOA का विवरण-
Law of Attraction मैं “आकर्षण” शब्द बहुत गहरा अर्थ रखता है। इसका मतलब होता है – किसी भी चीज़ को अपनी ओर खींचना या आकर्षित करना। चाहे वह आपकी Dream Car, Dream Home, या Dream Job क्यों न हो- लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के ज़रिए आप अपने विचारों की ऊर्जा से सब कुछ पा सकते हैं।
यह नियम आपके विचारों की शक्ति(Power Of thoughts) पर काम करता है। Law Of Attraction in hindi के अनुसार, “जैसा आप सोचते हैं, वैसा ही आप बन जाते हैं”। अगर आप सोचते हैं कि आप एक अच्छे व्यक्ति है, तो आपका मन उसी दिशा में काम करने लगता है- और धीरे-धीरे आप सच में एक बेहतर इंसान बन जाते हैं।
लेकिन अगर आप अपने बारे में नकारात्मक बातें सोचते हैं, जैसे-
“मेरी तो किस्मत खराब है।”
“मेरे साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता।”
“मेरा कुछ नहीं हो सकता।”
तो आप अपने विचारों के ज़रिए नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, और वही परिस्थितियाँ आपके जीवन में बार-बार आने लगती है।
इस नियम के अनुसार, आप एक जीवित चुंबक हैं। आप अपने विचारों और भावनाओं के अनुसार लोगों, अवसरों और परिस्थितियों को अपने जीवन में खींचते हैं। आप सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली चुंबक है- आप में वह चुंबकीय शक्ति है जो दुनिया की किसी भी चीज को आकर्षित कर सकती है।
The Secret Law Of Attraction एक ऐसा सार्वभौमिक नियम है जो अच्छे और बुरे में फर्क नहीं करता। यह निष्पक्ष है- आप जो भी सोचते या महसूस करते हैं, वही आपकी हकीकत बन जाता है। यह नियम जीवन के हर क्षेत्र में काम करता है- चाहे वह स्वास्थय हो, वित्त, रिश्ते या करियर।
Law of attraction से जो चाहे वो कैसे प्राप्त करें?
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के अनुसार, जीवन में जो कुछ भी आप चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको विश्वास(Belief) रखना जरूरी है। जब आप इस सार्वभौमिक नियम पर पूर्ण विश्वास करते हैं, तभी ब्रह्मांड आपके लिए रास्ते खोलने शुरू करता है।
सबसे पहले तय करें कि आप अपने जीवन में वास्तव में क्या चाहते हैं – चाहे Dream Job, Perfect Relationship, Financial freedom, या Inner Peace हो। जब आपकी इच्छा स्पष्ट होती है, तो आप उसे आकर्षित करने के लिए तैयार होते हैं।
इसके बाद आप Law Of Attraction In Hindi की प्रमुख तकनीको का उपयोग कर सकते हैं, जैसे –
• Affirmations (सकारात्मक कथन) – खुद को बार-बार सकारात्मक शब्दों में वह कहे जो आप पाना चाहते हैं।
• Visualization (दृश्य कल्पना) – अपनी इच्छा को ऐसे महसूस करें जैसे वह पहले ही पूरी हो चुकी हो।
• Gratitude (कृतज्ञता) – जो कुछ आपके पास है उसके लिए आभार व्यक्त करें, इससे और अधिक पाने के द्वार खुलते हैं।
• Manifestation (अभिव्यक्ति) – अपने विचारों और भावनाओं को ब्रह्मांड की ऊर्जा से जोड़े ताकि आपकी इच्छा वास्तविक रूप ले सके।
लेकिन याद रखें
सिर्फ इन तकनीकों का अभ्यास करना पर्याप्त नहीं है। आपको अपनी इच्छा की दिशा में सकारात्मक Action भी लेना होग।
जब आप विश्वास, सकारात्मक विचार और सही कर्म को मिलाकर आगे बढ़ते हैं, तो लाॅ ऑफ़ अट्रैक्शन आपके पक्ष में काम करना शुरू करता देता है, और आप अपने जीवन में वह सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं जो आप सच में चाहते हैं।
- Law of attraction कैसे काम करता है यह विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
आकर्षण के 3 नियम क्या है ?
आकर्षण के 3 नियम-
1. समान चीजें समान को आकर्षित करती है:
आपके विचार आपके आसपास के लोगो को आपके जीवन में आकर्षित करते हैं। यदि आपके विचार सकारात्मक है तो आप सकारात्मक लोग और सकारात्मकता को आकर्षित करते हैं, जबकि नकारात्मक विचार, नकारात्मक लोग और नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं।
2. प्रकृति शून्यता से घृणा करती है :
ब्रह्मांड खालीपन को पसंद नहीं करता। जब आप अपने जीवन से नकारात्मक चीज़ो, आदतो या लोगों को हटाते हैं, तो उनकी जगह नई और सकारात्मक ऊर्जा स्वतः आने लगती है।
इसका अर्थ है कि यदि आप कुछ अच्छा आकर्षित करना चाहते हैं, तो पहले अपने जीवन से अनावश्यक बोझ को हटाए – तभी ब्रह्मांड आपको बेहतर चीज़े देने के लिए जगह बन पाएगा।
3. वर्तमान हमेशा परिपूर्ण होता है :
जीवन का हर क्षण एक अवसर है – कुछ बेहतर करने का, कुछ बदलने का, या कुछ नया शुरू करने का।
अतीत के दुःखों में उलझने के बजाय वर्तमान क्षण को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। जब आप “अब” के क्षण को पूर्ण मानकर कृतज्ञता और प्रेम से भर देते हैं, तो आकर्षण का नियम आपके जीवन में और भी सुंदर अनुभवों को आकर्षित करता है।
Law of Attraction Benefits-
Law of Attraction का महत्व अलग-अलग चीजों में अलग-अलग प्रकार से है जो कि निम्नलिखित है-
1. पैसों के संबंध में Law Of Attraction का महत्व-
Law of attraction आपके विचारों को वास्तविकता में बदल देता है। यदि आप पैसो के प्रति सकारात्मक विचार रखते हैं, तो पैसे आपकी ओर आकर्षित होते हैं। इसके विपरीत, यदि आप पैसो के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं तो पैसे आपसे दूर जाते हैं।
जैसे – यदि आप सोचते हैं कि “मैं पैसो से बहुत प्यार करता हूँ”, “मेरे पास बहुत सारे पैसे हैं”, “मुझे पैसें बहुत अच्छे लगते है”, और हर समय खुद को अमीर महसूस कराते हैं, तो पैसे आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं।
लेकिन आप यह सोचते हैं कि “मैं बहुत गरीब हूँ”, “मेरे पास कुछ नहीं है” और हर समय पैसों को लेकर complain करते हैं, तो आप और ज़्यादा गरीब बनतेे जाते है। इसलिए, हमेशा पैसों के प्रति अच्छी भावना रखें और अपने जीवन में पैसों को आकर्षित करें।
2. स्वास्थ्य के संबंध में Law Of Attraction का महत्व-
आजकल बहुत सारे लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन वह यह नहीं जानते कि उनकी चिंता ही उनके स्वास्थ्य के ज़्यादा खराब होने का कारण है। the secret Law Of Attraction हमें बताता है कि यदि हम हमेशा अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते है और हमेशा उसके बारे में ही सोचते हैं तो हमारा स्वास्थ्य और ज़्यादा खराब होने लगता है।
उदाहरण- किसी व्यक्ति को सिर दर्द है और वह पूरे दिन बस उस दर्द के बारे में सोचता है, तो वह उस दर्द को और ज़्यादा अपनी तरफ आकर्षित करता है। लेकिन इसके विपरीत, यदि वह उस दर्द से ध्यान हटाकर अपना ध्यान उन चीजों पर लगाता है, जिससे उसे अच्छा महसूस होता है। जैसे- व्यायाम, नृत्य करना, संगीत सुनना आदि, तो उसका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होने लगता है।
3. रिलेशनशिप में Law Of Attraction का महत्व-
आज के दौर में लोग अपने संबंधों को लेकर बहुत ज़्यादा तनाव में रहते हैं और यह तनाव ही लोगों के बीच में depression और anxiety का प्रमुख कारण बन गया है। लेकिन लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के द्वारा इन चीजों में सुधार किया जा सकता है।
Law Of Attraction के नियमानुसार यदि आप अपने रिश्तों को लेकर हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और आपके पास जो लोग हैं, उनके प्रति कृतज्ञ होते हैं और उन लोगों का हमेशा सम्मान करते हैं, तो आपके संबंधों में सुधार होता है और आप अच्छे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। लेकिन, इसके विपरीत यदि आप अपने घर के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, उनके साथ हमेशा गुस्से से बात करते हैं, उनकी बात नही मानते हैं। तो आप नकारात्मक चीज़ों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और अपने सबंधों को खराब कर लेते हैं।
4. करियर के संबंध में Law Of Attraction का महत्व-
लोगों के दिमाग में सबसे बड़ी चिंता अपने करियर को लेकर होती है। वे लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं और नौकरी न मिलने के कारण खुद को दोषी ठहराते है और कहते हैं कि “मुझसे कुछ भी नहीं होगा”, “मैं कुछ नहीं कर सकता” और खुद को किसी चीज़ के लायक नहीं समझते है। लेकिन, लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन बताता है कि आप सकारात्मक सोच के साथ किसी भी चीज़ को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं चाहे, वह नौकरी ही क्यों न हो।
यदि आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ सोचते हैं कि “मैं सब कुछ कर सकता हूँ” और साथ ही खुद पर विश्वास रखते हैं तो नौकरी, पैसा सब कुछ आपकी ओर आकर्षित होने लगता है।

दो प्रेरणादायक लोग जिन्होंने Law Of Attraction को अपनाया-
1.William walker atkinson –
William walker atkinson ने अपनी किताब “The Law of Attraction” में समझाया कि Law Of Attraction क्या है। उन्होंने बताया, कि कैसे हम इस नियम को लागू करके अपने जीवन मे बदलाव ला सकते हैं और जो चाहे वो अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
2.Ronda Byrne-
Ronda Byrne एक सुप्रसिद्ध लेखिका हैं। जिन्होंने साल 2006 में एक किताब को प्रकाशित किया था जिसका नाम है ‘The Secret’ इस किताब में उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम अपने विचारों को बदलकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं ‘The Secret’ किताब की सफलता के बाद उन्होंने एक फिल्म बनाई जिसका नाम था ‘The Secret ‘इस फिल्म में भी Law Of Attraction के बारे में बताया गया है। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया और उन लोगों ने अपने जीवन में परिवर्तन किया।
Law of attraction books
The secret और The magic : दो शक्तिशाली किताबें
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के बारे में जानने के लिए दो शक्तिशाली और रहस्यमय किताबें हैं – The Secret और The Magic। ये दोनों किताबें Ronda Byrne द्वारा लिखी गई है और लॉ ऑफ अट्रैक्शन के बारे में विस्तार से बताती है।
The secret –
the secret Ronda Byrne की पहली किताब है, जो लाॅ ऑफ अट्रैक्शन के बारे में बात करती है। इस किताब में लॉ ऑफ अट्रैक्शन के कांसेप्ट को बहुत ही विस्तार से बताया गया है और यह दिखाया गया है कि, कैसे आप अपने जीवन में लाॅ ऑफ अट्रैक्शन को उतार सकते हैं। यह किताब उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, जो लाॅ ऑफ अट्रैक्शन के बारे में अपने ज्ञान को शुरू करना चाहते हैं।

The magic –
the magic, Ronda Byrne की एक और प्रसिद्ध पुस्तक है। जो लाॅ ऑफ अट्रैक्शन और कृतज्ञता के बारे में बात करती है। इस किताब में 28 दिन का कोर्स दिया गया है, जो आपको अपने जीवन में लॉ ऑफ अट्रैक्शन और कृतज्ञता को कैसे अपना सकते हैं और इस बुक को कैसे इंप्लीमेंट कर सकते हैं, यह सिखाता है। यह किताब उन लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।
इन दोनों किताबों को पढ़े और अपने जीवन में परिवर्तन होते हुए देखें।
Ronda Byrne की अन्य प्रसिद्ध पुस्तकें-
- The power
- The Hero
- Daily teaching
- The secret gratitude book
- How the secret changed my life
- The secret of teen power
- The greatest secret
- The secret to love,health and money
मुझे कैसे पता चलेगा कि ब्राह्मंड मुझे संकेत दे रहा है?
जब ब्रह्मांड की नजर आप पर पड़ जाएगी, तो आपके जीवन में कई बदलाव आने लगेंगे। आपको बार-बार एंजल नंबर दिखाई देंगे, जैसे कि 11:11, 12:12, 555 आदि। इसके अलावा, आपके जीवन में मिरेकल्स होने लगेंगे, जो आपको आश्चर्यचकित करेंगे।
आपके द्वारा ब्रह्मांड से मांगी गई चीजें पूरी होने लगेगी और आपके लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए रास्ते खुलने लगेंगे। आपको अपने लक्ष्यों से संबंधित जानकारियाँ मिलेगी और आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे।
ब्रह्मांड को धन्यवाद कैसे करें?
ब्रह्मांड को धन्यवाद करने के लिए, आप रोजाना 10 अलग-अलग चीजों के लिए धन्यवाद बोल सकते हैं। जैसे कि, मोबाइल फोन के लिए : धन्यवाद यूनिवर्स, मेरे पास अपना खुद का मोबाइल है जिससे मैं अपने प्रिय जनों से जुड़ सकता हूँ। और अन्य चीजों के लिए जैसे कि- घर, परिवार, दोस्त, गुरु, फ्रिज, पंखा, घड़ी, कूलर और जीवन के लिए भी धन्यवाद बोल सकते हैं।
निष्कर्ष-
इस प्रकार हमने जाना कि the secret Law Of Attraction क्या है और यह देखा कि यह एक शक्तिशाली नियम है, जो हमें अपने विचारों को सकारात्मक बनाने में मदद करता है। यह नियम बताता है कि हमारे विचार ही हमारे जीवन में बदलाव लाते हैं और हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं। इसलिए, हमें अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना चाहिए। ताकि, हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके।
FAQ:
प्रश्न1. क्या आकर्षण का नियम सच मे काम करता है?
उत्तर: हाँ, अगर आप पूरी तरह विश्वास करते हैं तो आकर्षण का नियम सच मे काम करता है।
प्रश्न2. क्या आकर्षण का नियम सबके लिए काम करता है?
उत्तर : हाँ, यह सभी के जीवन में काम करता है।
हमें विश्वास है, कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Law Of Attraction के बारे में समझ आया होगा और हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ! उम्मीद है कि हमारे आगामी आर्टिकल को भी आप पढ़ेंगे और हमारे साथ जुड़े रहेंगे।