नमस्ते दोस्तों! आज दुनिया के कई लोग अपने अतीत में हुई घटनाओं- पैसों की कमी और बिगड़ी हुई रिलेशनशिप की वजह से नकारात्मक विचारों से भरे रहते हैं। यह नकारात्मकताएँ उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने से रोकती हैं। लेकिन ब्रह्मांड में कुछ ऐसे रहस्य है जिन्हें जानकर आप इस negativity को दूर कर सकते हैं। आज हम इसी रहस्य के बारे में बात करेंगे और Law Of Attraction की एक शक्तिशाली तकनीक Ho’oponopono को जानेंगे। इसे अपनाते ही आप financial freedom, Loving relationship, Career Success और Healthy life के दरवाजे खोल सकते हैं। अगर आप अपने अंदर की नकारात्मकता को मिटाना चाहते हैं तो आईए जानते हैं इस अद्भुत तकनीक के बारे में।

Ho’oponopono prayer in hindi
हो ओपोनोपोनो Law Of Attraction की एक प्रसिद्ध तकनीक है। यह एक मानसिक प्रार्थना की तरह है, जिसके माध्यम से हम अपने अंदर की नकारात्मक भावनाओं को पहचान कर उन्हें साफ कर सकते हैं और अपने मन को हल्का कर सकते हैं।
इस तकनीक का लाभ केवल हमारे लिए ही नहीं है, बल्कि हम इसे दूसरों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से हम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और अपनी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।
हालांकि इस तकनीक का नाम सुनने में थोड़ा अनोखा लगता है लेकिन इसके परिणाम अत्यंत प्रभावशाली और लाभकारी होते हैं। इस तकनीक ने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है और उन्हें मानसिक शांति, आनंद और संतोष प्रदान किया है।
तो चलिए जानते हैं हो ओपोनोपोनो तकनीक के बारे में।
होओपोनोपोनो के चार वाक्यांश क्या हैं- what are the four phrases of Ho’oponopono
इस तकनीक में कुछ सरल स्टेप्स होते हैं, और हर स्टेप में एक विशेष लाइन बोलनी होती है।
यह चार लाइन है:
1. “I Am Sorry”
2. “Please Forgive Me”
3. “Thank You”
4. “I Love You”
पहले हम इन चार लाइनों का अर्थ समझेंगे, ताकि आप इनके महत्व को जान सके। उसके बाद हम बताएंगे कि इस तकनीक को कैसे करना है और इसे कितनी बार अभ्यास में लाना चाहिए।
Ho’oponopono healing की चार लाइनों का अर्थ-
1. I AM Sorry
जब आप “I am sorry” बोलते हैं, तो इसका मतलब है कि आप यूनिवर्स और उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं, जिनको आपके कारण दुःख या चोट पहुंची हो। यह केवल दूसरों के लिए नहीं, बल्कि खुद के अंदर मौजूद नकारात्मक भावनाओं को भी पहचानने और साफ करने का तरीका है। इस लाइन को बोलते समय आप अपने पश्चाताप और जिम्मेदारी की भावना व्यक्त करते हैं।
2. Please Forgive Me
“I am sorry” के बाद “please Forgive Me” बोलना यह दर्शाता है कि आप यूनिवर्स से क्षमा की विनती कर रहे हैं। आप अपने कर्मों और विचारों के लिए पश्चाताप प्रकट करते हैं और अनुरोध करते हैं कि आपकी गलतियों को माफ कर दिया जाए। यह आपके मन को हल्का और शांति से भरा बनाता है।
3. Thank You
जब आप “Thank you” कहते हैं तो आप यूनिवर्स और उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने आपको माफ किया। यह लाइन आपके अंदर कृतज्ञता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। आभार व्यक्त करने से आप अपने और यूनिवर्स के बीच सकारात्मक संबंध और ऊर्जा का प्रवाह बनाते हैं।
4. I Love You
“I love you” बोलना यह दर्शाता है कि आप यूनिवर्स और सभी लोगों के प्रति प्रेम व्यक्त कर रहे हैं। यह सिर्फ भावनाओं का इज़हार नहीं है, बल्कि आपके और दूसरों के बीच गहरा संबंध और ऊर्जा का संचार भी करता है। इस लाइन के माध्यम से आप अपने मन और जीवन में सकारात्मकता, शांति और प्यार को बढ़ाते हैं।

हो ओपोनोपोनो प्रार्थना कैसे करें- how to do ho’oponopono prayer
• अपनी मंशा तय करें
सबसे पहले यह तय करें कि आप हो‘ओपोनोपोनो तकनीक क्यों और किसके लिए कर रहे हैं।
क्या यह पैसों, रिलेशनशिप, कैरियर, स्वास्थ्य या किसी अन्य चीज के लिए है?
जितनी स्पष्ट आपकी मंशा होगी। तकनीक का असर उतना ही मजबूत होगा।
• शांत और आरामदायक स्थान चुनें
एक शांत जगह चुनें और ध्यान मुद्रा में बैठ जाए। इससे आपका मन पूरी तरह से केंद्रित होगा।
• चार लाइनों का अभ्यास करें
चार मुख्य लाइने हैं:
“I am sorry”
“Please Forgive me”
“Thank you”
“I love you”
इन चारों लाइनों को हर बार एक साथ बोले:
“I am sorry”, “please Forgive me”, “thank you”, “I love you”।
हर सांस के साथ इन्हें ध्यान पूर्वक और दिल से बोले
बोलते समय यह महसूस करें कि आप यूनिवर्स से सीधे जुड़ रहे है।
दोहराव और भावनाएँ
यह प्रैक्टिस 108 बार करें। बोलते समय अपनी भावनाओं और इमोशंस को पूरी तरह महसूस करें। यह न केवल आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि यूनिवर्स और आपके बीच गहरा कनेक्शन भी स्थापित करता है।
अगर आप लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की एक और पावरफुल तकनीक 369 के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
होओपोनोपोनो के पीछे की कहानी क्या है-Ho’oponopono History
हो ओपोनोपोनो तकनीक के बारे में ऐसा बताया जाता है कि Dr. Hew len ने इसे अपने मरीजों को ठीक करने के लिए अपनाया था। यह मरीज बहुत ही खूंखार प्रकार के थे, जिनकी मानसिक स्थिति अस्थिर थी और व्यवहार बिल्कुल असंवेदनशील था। वे जैसे वहाँ रहते थे, वैसा व्यवहार जानवरों जैसा था। पहले जो भी डॉक्टर आए, वे वहां काम करने में असमर्थ रहे और उन्होंने जल्द ही अपना ट्रांसफर करवा लिया।
लेकिन Dr. Hew Len ने अपने दृष्टिकोण को अलग रखा। उन्होंने हर मरीज की फाइल पढ़ते समय इस तकनीक को अपनाया, और मरीज का मानसिक चित्र अपने दिमाग में बनाकर उन्हे हिल करने का अभ्यास किया। उन्होंने आई एम सॉरी, प्लीज फॉरगिव मी, थैंक यू आई लव यू की लाइनों के माध्यम से इस प्रक्रिया को किया। इस तरह Dr. Hew Len ने धीरे-धीरे सभी मरीजों की स्थिति में सुधार किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरुप, मरीज स्थिर हो गए और अस्पताल का वार्ड व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बन गया।
इस तकनीक के माध्यम से उन्होंने यह साबित किया कि आत्म उपचार और जिम्मेदारी के अभ्यास से दूसरों की परिस्थितियों में भी बदलाव लाया जा सकता है।
Ho’oponopono prayer benefits in hindi
हो ओपोनोपोनो तकनीक हमारे सबकॉन्शियस माइंड पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव डालती है। यह हमें विनम्रता, आभार और प्रेम की भावना विकसित करना सिखाती है। जब हम बार-बार “आई एम सॉरी, प्लीज फॉरगिव मी, थैंक यू, आई लव यू” बोलते हैं, तो यह हमारे भीतर एक आदत बन जाती है। इसके परिणाम स्वरुप:
हम दूसरों को आसानी से माफ करना सीख जाते हैं।
हमारे अंदर आभार की भावना और धन्यवाद व्यक्त करने की क्षमता बढ़ती है। हम दूसरों के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करना सिखते हैं। इसके अलावा, यह तकनीक हमारे अंदर पुराने और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने में मदद करती है और हमें ब्रह्मांड की ऊर्जा से जोड़ती है। यह मानसिक शांति, संतोष और सुख प्रदान करती है।
सबसे महत्वपूर्ण लाभ:
यह तकनीक केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी लाभकारी है। हम इस तकनीक के माध्यम से अपने और दूसरों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

होओपोनोपोनो प्रार्थना कब करना है?
हो ओपोनोपोनो तकनीक को नियमित रूप से करना महत्वपूर्ण है। इस तकनीक का अभ्यास आपको नियमित रूप से 21 दिन तक करना होता है।
प्रतिदिन 108 बार चारों लाइन “आई एम सॉरी, प्लीज फॉरगिव मी, थैंक यू, आई लव यू बोलें।”
इस दोहराव के दौरान ध्यान रखें कि आप दिल से और भावनाओं के साथ बोल रहे हैं, ताकि यह तकनीक आपके मन और ऊर्जा पर प्रभाव डाल सके।
नियमित अभ्यास से यह तकनीक आपके अंदर मानसिक शांति, आभार, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने में अधिक प्रभावी साबित होगी।
Ho’oponopono for Money
जब आप यह तकनीक पैसों के लिए करें, तो ध्यान रखें कि हर लाइन भावनाओं के साथ कहीं जाए।
“आई एम सॉरी” इस लाइन को बोलते समय महसूस करें कि आप अपने अंदर मौजूद नकारात्मक विश्वास और विचारों के लिए माफी मांग रहे हैं जो पैसों के बारे में है।
सोचे कि आपने पैसों के प्रति जो भी नकारात्मक बातें कहीं या जो भी सीमित विचार आपके मन में है उन्हें आप खत्म कर रहे हैं।
यह माफी सिर्फ पैसों के लिए ही नही, बल्कि यूनिवर्स से भी माफी मांगने का माध्यम है।
“प्लीज फॉरगिव मी” इस लाइन को बोलते समय महसूस करें कि आप यूनिवर्स से क्षमा मांग रहे हैं।
अपने पुराने नकारात्मक शब्दों और विचारों को छोड़ने और सुधारने की विनती करें।
“थैंक यू” इस लाइन को बोलते समय कृतज्ञता और आभार महसूस करें।
धन्यवाद दें की यूनिवर्स ने आपको माफी और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।
“आई लव यू” इस लाइन को बोलते समय महसूस करें कि आप पैसों और यूनिवर्स के प्रति प्रेम व्यक्त कर रहे हैं।
अपने जीवन में अधिक समृद्धि और सकारात्मकता आकर्षित करने के लिए यह प्रेम और भावनाओं के साथ बोलें।
इस तरह, बार-बार “आई एम सॉरी, प्लीज फॉरगिव मी, थैंक यू ,आई लव यू” बोलकर आप अपने मन में मौजूद नकारात्मक विचारों को खत्म करते हैं और पैसों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण पैदा करते हैं।
Ho’oponopono Books

Ho’oponopono prayer tip
यदि आप इस तकनीक को स्वयं बोलने में असमर्थ है या आपका ध्यान बोलने पर नहीं लग रहा है, तो आप यूट्यूब पर इसकी ऑडियो/वीडियो सुन सकते हैं।
एक शांत और आरामदायक जगह चुनें, हेडफोन लगाकर वीडियो या ऑडियो सुनें, पूरी तरह ध्यान और फॉकस के साथ सुने। मानसिक रूप से अनुभव करें कि आप यूनिवर्स से सीधे जुड़ रहे हैं और सभी चारों लाइनों: “
l Am Sorry, please Forgive Me, Thank You, I Love You” – का अभ्यास कर रहे हैं। इस तरह सुनने के दौरान भी आप सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आंतरिक बदलाव को महसूस कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हो ओपोनोपोनो तकनीक एक सशक्त और प्रभावशाली तरीका है, जिसने लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इस पावरफुल तकनीक का अभ्यास केवल 21 दिनों तक करने से ही आप अपने जीवन में अद्भुत परिवर्तन देख सकते हैं। इस तकनीक के माध्यम से आप ना केवल अपने मन और भावनाओं को साफ कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के साथ अपने संबंधों में भी सुधार ला सकते हैं। यदि आप इसे नियमित रूप से अपनाते हैं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करता है।
याद रखें ,परिवर्तन तभी संभव है जब आप मन, दिल और आत्मा के साथ इसे अपनाएं। हो ओपोनोपोनो केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि आपके जीवन को नई दिशा और खुशियों से भरने वाला अनुभव है। होओपोनोपोनो तकनीक से अपने मन और जीवन में शांति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा लाएं। सिर्फ 21 दिन के अभ्यास से देखें अद्भुत बदलाव और अपने जीवन को खुशियों से भरें।
FAQ:
प्रश्न1. होओपोनोपोनो का सही क्रम क्या है?
उत्तर. I AM SORRY ,PLEASE FORGIVE ME,THANK YOU, I LOVE YOU।
प्रश्न 2. होओपोनोपोनो को काम करने में कितना समय लगता है?
उत्तर. अगर आप विश्वास और भावनाओं के साथ इस तकनीक को 21 दिन तक अभ्यास करते हैं, तो इस तकनीक के परिणाम 21 दिनों के भीतर सामने आने लगते हैं।
हमें विश्वास है कि, इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि हो ओपोनोपोनो क्या है, धन्यवाद।