10×3 तकनीक क्या है – जानिए वह सीक्रेट जो इच्छाओं को सच बनाता है

नमस्कार दोस्तों,

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ खास तकनीकों को अपनाकर हम अपने जीवन की इच्छाओं को साकार कर सकते हैं? सच कहूँ तो मैंने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसा संभव है।  लेकिन जब मैंने आकर्षण का नियम(Law Of Attraction) की कुछ पावरफुल तकनीकों को समझना और उन्हें सही तरीके से अपनाना शुरू किया, तो मेरे जीवन में बदलाव आने लगे।

इन्हीं तकनीकों में से एक है 10×3 Manifestation Technique, जिसने मुझे धैर्य, स्पष्टता और विश्वास का असली अर्थ सिखाया। इस लेख में, मैं आपको अपने अनुभव के आधार पर बताऊंगी की 10×3 तकनीक क्या है, इसे कैसे करना चाहिए, कितने दिनों तक करना होता है और इससे जुड़े़ जरूरी नियम क्या है। अगर आप पूरे धैर्य के साथ इस लेख को पढ़ेंग, तो यह तकनीक आपके लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।

10x3 तकनीक क्या है

इस लेखक को आगे पढ़ने से पहले, एक पल रुकिए…

और खुद से पूछिए – आप सच में क्या चाहते हैं?

10×3 अभिव्यक्ति तकनीक क्या है।What is the 10×3 manifestation technique?

आप सभी ने लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के बारे में जरूर सुना होगा, और आप अगर यहाँ तक पहुँचे हैं तो इसका मतलब है कि आप मेनिफेस्टेशन को और गहराई से समझाना चाहते हैं।

Law Of Attraction के भीतर ही मेनिफेस्टेशन की कई तकनीकें होती है, जिनका उद्देश्य हमारी सोच और भावनाओं को एक सही दिशा देना होता है।10×3 तकनीक उन्हीं प्रभावशाली तकनीकों में से एक है।

Manifestation techniques क्यों काम करती है?

जब हम लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन और मेनिफेस्टेशन के बारे में जान लेते हैं, तो स्वाभाविक है कि हम अपनी इच्छाओं को जल्दी पूरा करना चाहते हैं। इसी वजह से Manifestation की छोटी-छोटी तकनीकें बनाई गई है, ताकि हम अपनी ऊर्जा और ध्यान को बिखरने के बजाए एक निश्चित दिशा में लगा सकें। यह तकनीके हमें आकर्षण के नियम(Law Of Attraction) को सही तरीके से अप्लाई करने में मदद करती है।

10×3 अभिव्यक्ति तकनीक क्या है और किसके लिए है?

मेनिफेस्टेशन में 369, 555 जैसे कई लोकप्रिय तकनीकें हैं और 10×3 Technique उन्हीं में से एक है।

अगर आप 369 Manifestation Technique को Detail में समझाना चाहते हैं तो यहां – क्लिक करें

यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है:

जो एक साथ कई इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं

जो जल्दी क्लेरिटी और दिशा चाहते हैं

जो अपनी सोच को बार-बार भटकते हुए महसूस करते हैं

10×3 Manifestation technique आपकी ऊर्जा को स्थिर करती है और आपको एक समय में कई इच्छाओं पर केंद्रित रहना सिखाती है।

10×3 Manifestation Technique किन क्षेत्रों में काम करती है?

इस तकनीक का उपयोग जीवन के लगभग हर क्षेत्र में किया जा सकता है, जैसे :

स्वास्थ्य और मानसिक शांति

रिश्तो में सुधार

नोकरी या करियर में आगे बढ़ना

आत्मविश्वास और inner strength 

यह तकनीक केवल इच्छाओं को आकर्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को और मजबूत बनाती है।

10×3 Manifestation technique से यूनिवर्स को क्या संकेत मिलता है?

जब आप इस तकनीक को निरंतर करते हैं, तो आप यूनिवर्स को यह संकेत देते हैं कि:

आपको अपने इरादों पर विश्वास है

आप धैर्य के साथ प्रक्रिया पर भरोसा कर रहे हैं

आप अपनी सोच और ऊर्जा को लेकर स्पष्ट हैं

यही विश्वास लाॅ ऑफ अट्रैक्शन की नींव को मजबूत करता है और आपको यह महसूस करता है कि यूनिवर्स हर पल आपके साथ है।

10×3 manifestation technique कैसे करें।How to write 10×3 affirmations?

अगर आप अभी तक इस लेख को ध्यान से पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपको यूनिवर्स पर विश्वास है और आप इस तकनीक को करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब आइए समझते हैं 10×3 Manifestation Technique को सही तरीके से कैसे किया जाता है।

Step1. अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें(Clear Goal)

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है – अपने लक्ष्य को स्पष्ट करना।

सबसे पहले यह तय करें कि आप अपने जीवन में ऐसी कौन-सी तीन चीजें हैं, जिन्हें आप सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं।

उदाहरण के लिए :

एक अच्छी नौकरी प्राप्त करना

घर में सकारात्मकता लाना

अपने स्वास्थ्य को सुधारना

यह तीन इच्छाएँ अलग-अलग क्षेत्रों से हो सकती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह तकनीक कई इच्छाओं को आकर्षित करने की क्षमता रखती है, लेकिन अगर आप एक साथ बहुत अधिक चीजों पर ध्यान देंगे, तो इससे भ्रम पैदा हो सकता है। आपका फॉकस कमजोर हो जाएगा और मेनिफेस्टेशन सही ढंग से नहीं हो पाएगा।

इसलिए शुरुआत में केवल तीन इच्छाओं पर ध्यान केंद्रित करना सबसे बेहतर माना जाता है।

आपको पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं, और उसे पाने की आपकी भावना कैसी है। जब आपका लक्ष्य साफ होगा, तभी यूनिवर्स को भेजा गया आपका संदेश भी स्पष्ट होगा।

“यूनिवर्स तभी जवाब देता है, जब आपका इरादा स्पष्ट होता है।”

10x3 तकनीक क्या है

Step 2. लक्ष्य को पूर्ण मानकर लिखें (Affirmations लिखने का सही तरीका)

जब आप अपने तीन लक्ष्य स्पष्ट कर लेते हैं, तो उसके बाद अगला कदम है उन्हें ऐसे लिखना जैसे वे पहले ही पूरे हो चुके हों।

10×3 मेनिफेस्टेशन तकनीक में एफर्मेशंस हमेशा Present Tense में और Thank You Universe के साथ लिखी जाती है। 

आपने जिन तीन लक्ष्यों को चुना है – जैस नौकरी, स्वास्थ्य और रिलेशनशिप – उन्हीं के अनुसार अपनी एफर्मेशंस तैयार करें। ध्यान रखें कि आप अपनी इच्छा को जितना स्पष्ट और वास्तविक महसूस करेंगे, उतना ही मेनिफेस्टेशन प्रभावी होगा।

Affirmation के उदाहरण

नौकरी के लिए:

Thank You Universe, मुझे मेरी मनचाही कंपनी में नौकरी मिल गई है और मेरा पैकेज मेरी अपेक्षा के अनुसार है।

स्वास्थ्य के लिए:

Thank You Universe, मै पूरी तरह स्वस्थ हूँ और हर दिन पहले से बेहतर महसूस कर रहा/ रही हूँ।

रिलेशनशिप के लिए:

Thank You Universe, मेरा रिश्ता प्यार, समझ और खुशी से भरा हुआ है।

आप अपनी इच्छा और जरूरत के अनुसार शब्दों में बदलाव कर सकते हैं। ज़रूरी यह है कि आप जो लिख रहे हैं, उसे दिल से महसूस करें।

अब इन तीनों एफर्मेशंस को सुबह के समय लिखना है।

हर एक एफर्मेशन को 10-10 बार लिखें। इस प्रकार कुल मिलाकर आपको 30 बार लिखना होगा।

याद रखें, हर एफर्मेशंस के अंत में “Thank You Universe” कहना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह कृतज्ञता यूनिवर्स को स्पष्ट संकेत देती है कि आप पहले से ही प्राप्त स्थिति में हैं।

Step 3. बिना Doubt के लिखे और यूनिवर्स पर Surrender करें

जब आप अपने एफर्मेशंस लिखें, तो उन्हें पूरी शिद्दत, सच्चे मन और सकारात्मक भावना के साथ लिखें।

केवल लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि यह ज़रूरी है कि आप उस समय पूरी तरह विश्वास में हों।

जितना अधिक फोकस और भावना के साथ आप मेनिफेस्ट करेंगे, उतनी ही जल्दी आपकी इच्छाएँ पूरी होगी। लिखते समय मन मे कोई भी डाउट ना रखें – जैसे होगा या नहीं होगा। ऐसे विचार आपकी ऊर्जा को कमजोर करते हैं।

एफर्मेशंस लिखने के बाद पूरे दिन नकारात्मक सोच में न जाएँ बार-बार यह सोचना की रिजल्ट आएगा या नहीं, मेनिफेस्टेशन की प्रक्रिया को रोक सकता है।

अपनी इच्छाओं को पूरे विश्वास के साथ यूनिवर्स को सौंप दे और फिर सरेंडर कर दें।

यूनिवर्स सही समय पर, आपके लिए सबसे सही तरीके से आपकी सहायता करता है।

10x3 तकनीक क्या है

10X3 Law of Attraction technique किस समय करनी चाहिए?

10×3 Manifestation Technique को सुबह या शाम, दोनों समय कर सकते हैं। लेकिन यदि सुबह के समय इसे किया जाए, तो यह अधिक प्रभावी मानी जाती है। सुबह हमारा मन सबसे अधिक शांत, ताज़ा और एकाग्र होता है, जिससे Affirmations लिखते समय ध्यान बेहतर तरीके से केंद्रित हो पाता है।

हालाँकि, यदि सुबह संभव न हो, तो आप इसे किसी भी ऐसे समय कर सकते हैं जब आसपास का वातावरण शांत हो और आपको कोई बाधा ना हो।

इस तकनीक को लिखने से पहले 5 -10 मिनट का ध्यान(Meditation) करना बहुत लाभदायक होता है। 

ध्यान करने से मन शांत होता है, नकारात्मक विचार कम होते हैं और आप सही मानसिक स्थिति में आ जाते हैं। इससे आप पूरे फॉकस और सकारात्मक भावना के साथ अपनी Affirmations से लिख पाते हैं, जो मेनिफेस्टेशन को और अधिक मजबूत बनाता है।

10×3 Manifestation technique कितने दिनों तक करनी चाहिए?

10×3 Manifestation Technique आपको तब तक करनी चाहिए, जब तक आपकी इच्छा पूरी ना हो जाए। हालाँकि, शुरुआत में इसे कम से कम 7 दिनों तक लगातार करना ज़रूरी माना जाता है, ताकि आपकी ऊर्जा और फॉकस इस प्रक्रिया के साथ सही तरीके से जोड़ सकें।

अगर आपकी इच्छा छोटी है, तो परिणाम जल्दी भी दिख सकते हैं। लेकिन यदि आपकी इच्छा बड़ी है, तो इसके लिए आपको लंबे समय तक धैर्य और निरंतरता बनाए रखनी होगी।

यह ज़रूरी नहीं है कि रिज़ल्ट तुरंत मिल जाए, इसलिए जल्दबाज़ी करने के बजाय पेशेंस रखना बहुत जरूरी है।

इस तकनीक को करते समय किसी भी तरह का डाउट ना रखें। जब तक आपकी इच्छा पूरी ना हो जाए, तब तक इसे विश्वास के साथ करते रहें।

यदि आपने तीन इच्छाएँ लिखी है और उनमें से कोई एक पूरी हो जाती है, तो आप उसे हटाकर उसकी जगह नई इच्छा जोड़ सकते हैं और बाकी इच्छाओं के साथ इस तकनीक को आगे भी जारी रख सकते हैं।

10×3 Manifestation Technique करते समय ध्यान देने योग्य बाते

 1. जल्दबाज़ी में न करें

इस तकनीक को कभी भी जल्दी-जल्दी या बोझ समझकर न करें। ऐसा न सोचें कि बस लिखना है और काम खत्म। इसे पूरे फॉकस और गंभीरता के साथ करें।

2. डाउट बिल्कुल न रखें

लिखते समय या बाद में यह न सोचें कि होगा या नहीं होगा। किसी भी तरह का डाउट आपकी ऊर्जा को कमजोर करता है।

3. समय पहले से तय करें

इसे किसी भी समय “चलो अभी कर लेते हैं” वाली सोच के साथ न करें।

सुबह या शाम का एक निश्चित समय तय करें और रोज़ उसी समय पर तकनीक को करें।

3. नकारात्मक मन स्थिति में न करें

अगर आपका मन बहुत उदास, गुस्से या अत्यधिक नकारात्मक है, तो उसे समय यह तकनीक न करें। पहले अपने मन को शांत करें, फिर एफर्मेशंस लिखें।

4. एक ही कॉपी और एक ही पेन का उपयोग करें

इस तकनीक को हमेशा एक ही नोटबुक और एक ही पेन से करें।

रोज़ अलग-अलग कॉपी या पेन बदलने से आपकी निरंतरता और फॉकस प्रभावित हो सकता है। 

10x3 तकनीक क्या है

इच्छा को तुरंत प्रकट कैसे करें?

अपनी इच्छा को तेज़ी से प्रकट करने के लिए आप Law Of Attraction की एक प्रभावी विधि 17 सेकंड मेनिफेस्टेशन तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। इस तकनीक का अर्थ है आप अपनी किसी एक इच्छा पर लगातार 17 सेकंड तक पूरा फोकस रखें।

इन 17 सेकंड में:

ध्यान बिल्कुल ना भटकाएँ

केवल एक ही इच्छा पर सोचें

उसे महसूस करें और मन में स्पष्ट रूप से विजुलाइज़ करें

जब आप बिना किसी डाउट के पूरी भावना के साथ अपनी इच्छा पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपकी ऊर्जा उस इच्छा के साथ Align होने लगती है। इससे मेनिफेस्टेशन की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है और आपकी इच्छा को प्रकट होने का संकेत मिलता है।

द लॉ ऑफ़ Attraction से जो चाहे वो कैसे प्राप्त करें?

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन ब्रह्मांड का एक शक्तिशाली नियम है, जिसका अर्थ है – जैसा आप सोचते हैं, वैसे ही चीज़े आप अपने जीवन में आकर्षित करते हैं। अगर आप बार-बार नकारात्मक सोचते हैं, तो नकारात्मक परिस्थितियाँ आकर्षित होती है, और यदि आप सकारात्मक सोच रखते हैं, तो सकारात्मक अनुभव आपके जीवन में आने लगते हैं।

यदि आप अपने जीवन में खुशी, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य या धन प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनके बारे में सकारात्मक और स्पष्ट सोच विकसित करनी होगी।

इसके लिए लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की विभिन्न तकनीकों का उपयोग उपयोग किया जाता है, जैसे:

Manifestation, Visualization, Affirmation, Gratitude

जब आप इन तकनीको को सही तरीके से अपनाते हैं और लाॅ ऑफ अट्रैक्शन को अपने जीवन में लागू करते हैं, तो धीरे-धीरे वही चीज़े आपकी ओर आकर्षित होने लगती है, जिन पर आप फोकस करते हैं।

10×3 Affirmation Technique के उदाहरण(10×3 Manifestation example)

नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जिन्हें आप समझने के लिए उपयोग कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार इन्हें बदल सकते हैं।

Thank You Universe, मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ और अच्छा महसूस कर रही हूँ।

Thank You Universe, मुझे मेरी मनचाही कंपनी में जॉब मिल गई है।

Thank You Universe, मैंने अपना मनचाहा मोबाइल फोन खरीद लिया है।

Thank You Universe, हमारे रिश्ते में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है और हम खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Thank You Universe, मैंने अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, और अपने लक्ष्य के करीब पहुँच गई हूँ।

सबसे जरूरी बात की है कि आप जो लिख रहे हैं, उसे विश्वास और सकारात्मक भावना के साथ महसूस करें।

निष्कर्ष

10×3 Manifestation technique केवल लिखने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी सोच, विश्वास और भावना को सही दिशा में ले जाने का एक प्रभावी तरीका है। जब आप अपने लक्ष्य को स्पष्ट करते हैं, पूरे विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ एफर्मेशंस लिखते हैं और फिर बिना किसी डाउट के यूनिवर्स पर सरेंडर कर देते हैं, तब मेनिफेस्टेशन की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है।

इस तकनीक में धैर्य, निरंतरता और कृतज्ञता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जल्दबाज़ी या नकारात्मक सोच से दूर रहकर यदि आप इसे नियमित रूप से करते हैं, तो सही समय पर आपकी इच्छाएँ अवश्य पूरी हो जाती है।

याद रखिए, यूनिवर्स हमेशाआपके पक्ष में काम रहा है।

FAQ:

प्रश्न 1. एफर्मेशन का मतलब क्या होता है?

उत्तर. एफर्मेशंस का मतलब होता है- सकारात्मक वाक्य या कथन। जो हम खुद के लिए करते हैं जैसे: मैं बहुत खुश हूँ, मैं बहुत सफल हूँ, मेरे साथ हमेशा सब कुछ बहुत अच्छा होता है आदि।

प्रश्न 2. 555 तकनीक क्या है?

उत्तर.  555 तकनीक भी लाॅ ऑफ़ अट्रैक्शन की एक तकनीक है जिसमें अपनी इच्छाओ को 5 दिनों तक 55 बार लिखना होता है।

हमें विश्वास है कि, इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि 10×3 तकनीक क्या है, धन्यवाद।

 

Leave a Comment