आकर्षण का नियम क्या है? 5 आसान तरीके इसे तुरंत लागू करने के।

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको Law Of Attraction के बारे में बताएंगे। Law Of Attraction एक खूबसूरत विज्ञान है, चीजों को आकर्षित करने का। इसके द्वारा आप अपने नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदल सकते हैं। यह नियम आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आकर्षण का नियम क्या है और आकर्षण का नियम कैसे लागू करें, यदि नहीं तो आइए जानते हैं आकर्षण का सिद्धांत क्या है।

आकर्षण का नियम क्या है।What is Law Of Attraction in hindi

यह एक ऐसा शक्तिशाली नियम है जो आपको अपने अतीत की दुर्घटनाओं और दर्दनाक अनुभवों को भूलाकर आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। ये अनुभव अक्सर हमें परेशान करते हैं और हमें जीवन में आगे बढ़ने में बाधा पैदा करते हैं। लेकिन, इस नियम का पालन करके आप अपने अतीत को पीछे छोड़ सकते हैं और एक बेहतर जीवन की रचना कर सकते हैं।

दुनिया में बहुत सारे लोग Law Of Attraction के बारे में जानते हैं, लेकिन उनमें से कई लोग ऐसे हैं, जो यह नहीं जानते कि सही ढंग से आकर्षण का नियम कैसे लागू करें।

आकर्षण का नियम कैसे लागू करें।How to apply Law Of Attraction

• इच्छा या चाह –

सबसे पहले आपको यह निर्णय लेना होगा कि आपकी इच्छा क्या है, और आप क्या चाहते हैं? आपको अपनी इच्छा को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना जरूरी है। ताकि, उसे प्राप्त करने के लिए आप उसकी ओर कदम उठाएं। जब आप जान लेतें हैं कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं तभी आप यूनिवर्स को उसके बारे में बता पाएंगे। जब आपकी इच्छा स्पष्ट होती है, तो आप अपने लक्ष्य को अधिक स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। स्पष्ट इच्छा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

उदाहरण – मान ले कि आप एक अच्छी नौकरी पाने की चाह रखते हैं। तो आप उसके लिए आवश्यक कदम उठाते हैं, जैसे कि नौकरी से जुड़ी हुई सारी जानकारी एकत्रित करना और अपने कौशलो को विकसित करना। इस बीच, यूनिवर्स आपकी मदद करते है, यूनिवर्स आपको उस नौकरी तक पहुँचाने के लिए नए-नए रास्ते दिखाने लगते है, जैसे कि आपके पास अचानक से किसी दोस्त का नौकरी के लिए कॉल आ जाता है या आपके फोन में उस नौकरी से संबंधित विज्ञापन आने लगते हैं। इस प्रकार, यूनिवर्स आपकी मदद करते है और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करते है।

• Visualization-

Visualization एक प्रक्रिया है जिसमें आप जो चाहते हैं, उस चीज का अपने मन मे चित्र बनाते हैं और उन्हें आकर्षित करते हैं। इस प्रक्रिया में, आपको शांत और एकाग्र मन के साथ अपने लक्ष्य का स्पष्ट चित्र बनाना है।

• Manifestation –

Manifestation एक प्रक्रिया है जिसमें आप अपने विचारों और लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलने के लिए काम करते हैं। यह एक शक्तिशाली प्रक्रिया है, जो आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है।

उदाहरण – जैसे आप एक गाड़ी चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया में आप अपने मन में उस गाड़ी का स्पष्ट चित्र बनाते हैं। जैसे- “उस गाड़ी का कलर क्या है”, “कौन सा मॉडल है”, “फीचर्स क्या-क्या है”, इस प्रकार महसूस करके आप उस गाड़ी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Manifestation में ऐसा महसूस करते हैं कि आपके पास वह गाड़ी है, आप उसे चला रहे हैं, उस गाड़ी के फीचर्स यूज़ कर रहे हैं, अपने घर के नीचे उस गाड़ी को पार्क करते हुए अपने आप को वहाँ देख रहे हैं। इस प्रक्रिया के द्वारा आप अपने सपनों को वास्तविकता में जीते हैं।

आकर्षण का नियम क्या है

• विश्वास-

जब आप आकर्षण के नियम का उपयोग करते हैं तो आपको पूरा विश्वास करना आवश्यक है। आपका विश्वास आपकी वास्तविकता को आकार देता है। जब आप अपने सपनों पर पूरा विश्वास करते हैं और उन्हें हासिल करने के लिए दृंढ़ संकल्पित होते हैं, तो आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

उदाहरण – आप किसी एग्जाम को crack करना चाहते हैं, तो आपको खुद पर विश्वास रखना होगा कि “मैं कर सकता हूँ आपको यह नहीं सोचना है कि चलो ट्राई कर लेता हूँ,” जो होगा देखा जाएगा। आपको पूरे विश्वास के साथ अपने सपनें को प्राप्त करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

आकर्षण का नियम क्या है

• एक्शन-

Law Of Attraction में एक्शन लेना बहुत जरूरी होता है। सिर्फ सोच कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। बहुत सारे लोग सिर्फ सोचते हैं, लेकिन एक्शन नहीं लेते हैं। इसलिए, उनका लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन काम नहीं करता। इसमें एक्शन लेना बहुत जरूरी है।

जैसे – आपने सोचा कि मुझे गुलाब जामुन खाना है, तो ऐसा हो सकता है, कि कोई व्यक्ति आपके पास गुलाब जामुन बनाकर ले आए लेकिन उसको खाने के लिए एक्शन तो आपको ही लेना पड़ेगा। इसी प्रकार, आपको अपने लक्ष्यों के प्रति एक्शन लेना जरूरी है।

• कृतज्ञता (Gratitude) –

इसका अर्थ है किसी चीज़ या व्यक्ति के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त करना। आकर्षण के सिद्धांत (Law Of Attraction) में यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया में आपको, आपके पास जो भी चीज है। चाहे वह आपका परिवार हो, आपका घर हो, आपके मित्र हो या आपके पास जो भी छोटी-से-छोटी चीज है, उन सभी के प्रति आपको कृतज्ञ होना चाहिए। जो चीज़ें आपके पास नहीं है, उनको लेकर आपको दु:खी नहीं होना चाहिए।

इस प्रकार आपने जाना कि आकर्षण का नियम कैसे लागू करें।

क्या आकर्षण का नियम सच में काम करता है।Does Law Of Attraction really work

आकर्षण का नियम सच में काम करता है, और यह आपके जीवन में हर समय काम कर रहा है, आपको पता हो या नहीं हो। यह आपके विचारों, आपकी भावनाओं और आपकी गतिविधियों पर निर्भर करता है। यदि आपके विचार और भावनाएं नकारात्मक हैं, तो आपके जीवन में नकारात्मक घटनाएं होगी। लेकिन यदि आप आकर्षण के नियम पर पूरा विश्वास करते है, सकारात्मक सोच रखते हैं और नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं, तो आप देखेंगे कि यह सच में काम करता है।

कुछ लोगों के जीवन में आकर्षण का सिद्धांत काम नहीं करता है क्योंकि वह इन सभी चीजों का पालन नहीं करते हैं और नकारात्मक बातें करते हैं। आप आकर्षण के नियम पर विश्वास करें और नियमित रूप से इसका अभ्यास करें, जिससे यह आपके जीवन में भी काम करें।

Law of attraction for beginners

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की शुरुआत करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

1. विश्वास करें 

लॉ आफ़ अट्रैक्शन पर पूरा विश्वास करें, क्योंकि विश्वास के बिना यह काम नहीं करेगा।

2. मन को रिप्रोग्राम करें

अपने मन में से नकारात्मकता को हटाकर मन को शांत करें और सकारात्मकता को बढ़ावा दें।

3. सकारात्मक सोच रखें

सकारात्मक विचारों और भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करें और अपने जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करें।

4. कृतज्ञ हो

लोगों के प्रति आभार व्यक्त करें, अपने परिवार के लोगों का सम्मान करें और उनके साथ अच्छे से व्यवहार करें।

5. आत्म प्रशंसा करें

खुद के लिए अच्छी बातें कहें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें।

6. दूसरों की प्रशंसा

दूसरों की अच्छाइयों को पहचानें और उनकी प्रशंसा करें।

7. नकारात्मक भावनाओं को कम करें

गुस्सा और चिड़चिड़ापन जैसी नकारात्मक भावनाओं को कम करने की कोशिश करें।

8. नियमित अभ्यास करें

आकर्षण के नियम को नियमित रूप से करना होगा, इसलिए धीरे-धीरे इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करें और परिवर्तन होते हुए देखें।

Law of attraction quotes

आकर्षण का नियम क्या है

आकर्षण का नियम क्या है

आकर्षण के नियम जो आपके जीवन को बदल देंगे।

• सकारात्मक सोच रखें

नकारात्मकता को दूर करें और सकारात्मक परिवर्तन लाएं। अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें।

• कृतज्ञ रहे

जो चीजे आपके पास है उनके प्रति आभार व्यक्त करें। इससे आपको अपने जीवन की मूल्यवान चीजों की सरहाना करने में मदद मिलेगी।

• एफर्मेशंस करें

खुद के बारे में अच्छी बातें कहें और सकारात्मक कथन करें। जैसे कि “मैं बहुत अच्छा हूँ” “मैं सब कुछ कर सकता हूँ” आदि।

• मेनिफेस्टेशन करें

जो चीज आप चाहते हैं उसकी कल्पना करें और उसे वास्तव में महसूस करें। जैसे कि आप एक कार चाहते हैं, तो उसकी कल्पना करें और उसे चलाते हुए महसूस करें।

• विजुलाइजेशन करें

जो चीज आप चाहते हैं उसका स्पष्ट चित्र अपने दिमाग में बनाएं। इससे आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

• वाॉटर तकनीक

पानी में सकारात्मक कथन कहें और उस पर विश्वास करें। इससे आपको अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक बनाने में मदद मिलेगी।

• नियमित अभ्यास करें

आकर्षण के नियमों का नियमित अभ्यास करें और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

इन नियमों का पालन करके आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न

ब्रह्मांड से संकेत कैसे मांगे।How to get Sign from Universe

ब्रह्मांड से संकेत मांगने के लिए, आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं :

  • एक शांत जगह पर बैठ जाएं।
  • थोड़ी देर ध्यान करें और अपने मन को शांत करें।
  • जब आप पूरी तरह से शांत हो जाएं, तो पूरे विश्वास के साथ ब्रह्मांड से कहें : “यूनिवर्स, अगर आप मेरी बातें सुन रहे हैं तो मुझे कुछ संकेत दीजिए।”

यूनिवर्स से संकेत मांगने पर आपको विभिन्न प्रकार के संकेत मिल सकते हैं, जैसे कि:

  1. पंख दिखाई देना
  2.  तेज प्रकाश या रोशनी
  3. विशिष्ट रंग या प्रतीक
  4. एंजल नंबर्स या संख्याएं
  5.  दिव्य सपने

इन संकेतों को पहचानने और समझने से आप यूनिवर्स की ऊर्जा और मार्गदर्शन को समझ सकते हैं।

ब्रह्मांड में क्या गूंज रहा है?

ब्रह्मांड में क्या गूंज रहा है, इसके बारे में हिंदू धार्मिक ग्रंथो में उल्लेख किया गया है कि ब्रह्मांड में ओम(ॐ) शब्द की ध्वनि गूंज रही है। ओम शब्द की ध्वनि ब्रह्मांड की मूल ध्वनि मानी जाती है जो सृष्टि की उत्पत्ति और जीवन की ऊर्जा का प्रतीक है।

निष्कर्ष-

इन प्रकार हमने जाना कि आकर्षण का नियम क्या है और कैसे इसकी मदद से अपने सपनों को आकर्षित करें। लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को अपने जीवन में लागू करना बहुत ही आसान है, बस हमें धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ इस पर पूरा विश्वास करने की जरूरत है।

FAQ:

प्रश्न 1. आकर्षण का नियम मेरे लिए काम क्यों नहीं कर रहा है ?

उत्तर.  इसके कई कारण हो सकते हैं, या तो आपको इस नियम पर विश्वास नहीं है आप संदेह कर रहे हैं, या आपकी सोच नकारात्मक है, या फिर आपने टेक्निक्स का सही से इस्तेमाल नहीं किया है।

प्रश्न 2. क्या लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन धन और संपत्ति के लिए ही है ?

उत्तर.  नहीं, आकर्षण का रहस्य (Law Of Attraction) का उपयोग अपने जीवन में किसी भी चीज़ को आकर्षित करने के लिए किया जा सकता है। जेसे – एक अच्छा जीवनसाथी।

प्रश्न 3. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को कितनी बार यूज़ किया जा सकता है ?

उत्तर. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को आप अपने दैनिक जीवन में कभी भी यूज़ कर सकते हैं।

प्रश्न 4. क्या मैं अपने विचारों से किसी को आकर्षित कर सकता हूं ?

उत्तर.  हाँ, आप अपने विचारों से किसी भी चीज को आकर्षित कर सकते हैं लेकिन आपके विचारों में स्पष्टता और सकारात्मकता होनी चाहिए।

हमें विश्वास है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आया होगा कि आकर्षण का नियम क्या है और इसे लागू करना कितना आसान है, धन्यवाद।

Leave a Comment