High vibration- 5 आसान स्टेप्स से अपनी ऊर्जा बढ़ाएं और जीवन बदलें

नमस्ते दोस्तों ! आपने कई बार ऐसा महसूस किया होगा कि किसी व्यक्ति के आने से अचानक आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, मन प्रसन्न हो उठता है और वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है। वहीं दूसरी ओर, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी का नाम सुनते ही मन चिड़चिड़ा हो जाता है, गुस्सा आने लगता है और भीतर एक अजीब-सी नेगेटिविटी महसूस होती है।

आपने यह भी सुना या अनुभव किया होगा कि हमारे प्राचीन ऋषि मुनि हमेशा एक समान अवस्था में रहते थे। उनके चेहरे पर ना अत्यधिक खुशी झलकती थी, ना क्रोध, नहीं दुःख- वह हमेशा शांत और संतुलित दिखाई देते थे।

तो आखिर इन सभी अनुभवों और अवस्थाओं के पीछे का कारण क्या है? इसका मुख्य कारण है- हमारी वाइब्रेशन। दोस्तों, आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि वाइब्रेशन क्या है और High vibration कैसे करें।

High vibration

वाइब्रेशन का अर्थ- high vibration meaning

वाइब्रेशन का अर्थ है ऊर्जा(energy)। हमारे भीतर हमेशा ऊर्जा(energy) का उतार-चढ़ाव होता रहता है, जिसे हम High vibration और low vibration कहते हैं। जब हम खुश होते हैं, तो हमारी वाइब्रेशन हाई होती है, और जब हम दुःखी होते है, तो हमारी वाइब्रेशन लो हो जाती है।

मान लीजिए सुबह उठते ही आपने भगवान का धन्यवाद किया, अच्छे से स्नान किया, थोड़ा मेडिटेशन या एक्सरसाइज कर लिया, घर के लोगों से प्यार से बात की या किसी जानवर जैसे गाय को चारा खिलाया- तो इन सब कामों से आपको भीतर से खुशी मिलती है। ऐसे समय पर आपकी वाइब्रेशन हाई रहती है। वहीं, दूसरी ओर जब आप देर से उठते हैं, आलस महसूस करते हैं, घर में किसी ने डांट दिया या कोई ऐसी स्थिति सामने आ जाती है जिससे आपको गुस्सा, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होती है, तो उस समय आपकी वाइब्रेशन low हो जाती है।

दोस्तों, हम सभी जानते हैं कि जैसा हम सोचते हैं वैसी ही हमारी वाइब्रेशन बनती है। और जैसी हमारी वाइब्रेशन होगी, वैसे ही अनुभव और परिस्थितियाँ हम अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अगर हमारे विचार और भावनाएं सकारात्मक है तो हम जीवन में अच्छी चीजे अट्रैक्ट करेंगे, और अगर वह नकारात्मक है तो नकारात्मक परिस्थितियाँ अपनी ओर खींच लेंगे। यही नहीं, हमारी वाइब्रेशन के अनुसार हम अपने आसपास का एक माहौल भी क्रिएट करते हैं।

यानी सीधी-सीधी बात यह है कि जब हम सकारात्मक और खुशी देने वाले काम करते हैं तो हमारी वाइब्रेशन हाई होती है, और जब हम नकारात्मक भावनाओं में घिर जाते है तो हमारी वाइब्रेशन लो हो जाती है।

High vibration kaise karen-

1. Gratitude (कृतज्ञता)-

वाइब्रेशन हाई करने का सबसे आसान और प्रभावित तरीका है- ग्रेटीट्यूड यानि आभार प्रकट करना। जब भी हम उन चीजों के लिए धन्यवाद देते हैं जो हमारे पास पहले से है- चाहे वह बड़ी हो या छोटी – तो हमारी ऊर्जा अपने आप बढ़ जाती है। यूनिवर्स हमेशा यह देखते है कि हम अपने पास मौजूद चीजों से कितने खुश और संतुष्ट है। अगर हम आभारी है, तो यूनिवर्स और भी अधिक आशीर्वाद हमारे जीवन में भेजते है।

लेकिन अगर हम असंतुष्ट रहते हैं, तो यूनिवर्स सोचते है- “जब यह अपने पास की चीजों से ही खुश नहीं है, तो मेरे और देने का क्या लाभ ?” इसलिए हर दिन कोशिश करें कि आप जो भी कुछ आपके पास है, उसके लिए धन्यवाद जरूर कहें- चाहे लिखकर, बोलकर या मन ही मन। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा और संतुष्टि पैदा होती है, जिससे आपकी वाइब्रेशन स्वाभाविक रूप से हाई हो जाती है।

High vibration

2. Meditation

वाइब्रेशन हाई करने का दूसरा सबसे शक्तिशाली तरीका है- मेडिटेशन। मेडिटेशन आपके लिए एक शील्ड की तरह काम करता है, जो आपको नकारात्मक विचारों और बाहरी नकारात्मकता से बचाता है। जब आप ध्यान करते हैं, तो आपके भीतर गहरी शांति उत्पन्न होती है और यह शांति आपके आस-पास भी एक सुरक्षात्मक कवच बना देती है।

इस अवस्था में बाहरी लोगों के नकारात्मक शब्द या विचार आपको अधिक प्रभावित नहीं करते हैं। आप उन्हें समझने लगते है और ओवरथिंकिंग करने की बजाय केवल उन बातों को सुधारने पर ध्यान देते हैं जो वास्तव में जरूरी है। यही आंतरिक स्थिरता आपकी वाइब्रेशन को ऊँचा बनाए रखती है।

3. positive thoughts-

वाइब्रेशन हाई रखने के लिए सबसे जरूरी है पॉजिटिव थिंकिंग। जीवन में हम सभी कई तरह की परिस्थितियों का सामना करते हैं- कभी सफलता, कभी असफलता और कई बार ऐसे लोग भी मिलते हैं जिनसे नेगेटिविटी फैलती है। इन सब के बीच अगर इंसान हर स्थिति में सकारात्मक पहलू ढूंढना सीख ले, तो उसकी वाइब्रेशन हमेशा ऊँची बनी रहती है।

जो व्यक्ति नकारात्मक माहौल में भी पॉजिटिव चीजे देख लेता है, उसे अपनी वाइब्रेशन हाई करने के लिए अलग से कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती। उसकी सोच ही इतनी सकारात्मक होती है कि वह अपने जीवन में वही आकर्षित करता है जो वह चाहता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी वाइब्रेशन हमेशा हाई रहें, तो हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना सीखिए।

• जानिए बुरी संगत का असर जीवन कैसे हमारे जीवन को प्रभावित करता है- click here 

4. positive environment –

अगर आप अपनी वाइब्रेशन हमेशा ऊँची रखना चाहते हैं, तो अपने लिए positive environment बनाइए। हमेशा ऐसे वातावरण में रहें जहाँ सकारात्मक ऊर्जा हो और लोग एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हो। नकारात्मक, हिंसक या शिकायत करने वाले लोगों से जितना हो सके दूरी बनाएं रखें, क्योंकि उनका प्रभाव आपके अंदर भी चिड़चिड़ापन और negativity भर सकता है। जब आप positive माहौल में रहते हैं, तो आपकी ऊर्जा स्वाभाविक रूप से हाई रहती है और आप खुद को अधिक खुश और संतुलित महसूस करते हैं।

5. Self love-

वाइब्रेशन हाई करने के लिए सबसे जरूरी है- self love यानी खुद से प्यार करना। अक्सर हम अपनी कमियों पर ध्यान देते हैं- जैसे मेरा वजन ज्यादा है, मेरा रंग गोरा नहीं है, मैं सफल नहीं हूँ आदि। जब हम बार-बार अपनी ही कमजोरीयों को देखते हैं, तो आत्मविश्वास कम हो जाता है और हमारी वाइब्रेशन भी लो होने लगती है।

लेकिन जब हम खुद को स्वीकार करते हैं और अपनी खूबियों पर ध्यान देते हैं, तो भीतर से आत्मविश्वास और खुशी पैदा होती है। याद रखें, हर इंसान में कुछ ना कुछ खासियत होती है जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। जब आप खुद को उस रूप में स्वीकार करके खुद से प्यार करते हैं, तो आपकी वाइब्रेशन स्वाभाविक रूप से हाई हो जाती है।

हाई वाइब्रेशन वाले व्यक्ति का पता कैसे लगाएं (Sign Of High Vibration Person)

अगर आप अपने समाज, रिश्तेदारों, दोस्तों या सहकर्मियों में किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जिसकी सोच हमेशा positive रहती है, तो समझ लीजिए कि उसकी वाइब्रेशन हाई है। ऐसे लोग जहाँ भी जाते हैं, वहां अपने साथ एक अलग ही खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं।

उनके आने से घर या माहौल में खुशी महसूस होती है। वे शांत स्वभाव के होते हैं, और हर छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट नहीं करते और किसी से शिकायत भी नहीं रखते। ऐसे लोग अपने दैनिक जीवन में मेडिटेशन, एक्सरसाइज और पॉजिटिव प्रैक्टिस को अपनाते हैं।

वे हर छोटी चीज के लिए आभारी रहते हैं, जीवन में जो भी मिला है उसी से संतुष्ट रहते है और हर काम को करने में हमेशा एनर्जी और जोश से भरे रहते हैं। यही सब उनके हाई वाइब्रेशन का सच्चा संकेत है।

High vibration

उच्च कंपन के क्या लाभ हैं ?

जैसा कि आपने जाना, वाइब्रेशन का अर्थ है- energy। हम यूनिवर्स से सीधे शब्दों में बात नहीं कर सकते, बल्कि हमारी एनर्जी और वाइब्रेशन ही यूनिवर्स से संवाद करती है। जब हम अपनी इच्छाओं को High vibration( खुशी, सकारात्मक भाव और आभारी की स्थिति) में रहकर मांगते हैं, तो यूनिवर्स उसे समझता है और उसी के अनुसार हमें जवाब देता है।

इसलिए हाई वाइब्रेशन में रहना जरूरी है, ताकि law of attraction हमारे जीवन में सही तरीके से काम कर सकें। जब आपकी वाइब्रेशन ऊँची होगी, तो आप अपनी मनचाही चीजे जल्दी आकर्षित करेंगे और अपने जीवन को और बेहतर बना पाएंगे।

निष्कर्ष-

जैसा कि हमने देखा, हमारे अंदर दो प्रकार की वाइब्रेशन होती है- high और low। यह हमारी सोच, भावनाएं और ऊर्जा तय करती है। अगर आप चाहते हैं कि यूनिवर्स आपकी इच्छाएं सुने और आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम आएँ, तो आपकी वाइब्रेशन हमेशा हाई होनी चाहिए।

हाई वाइब्रेशन रखने से आप खुश, संतुलित और सकारात्मक बने रहते हैं और अपने मनचाही चीजे आसानी से आकर्षित कर सकते हैं। वही, low vibration में रहने पर आपकी इच्छाएँ पूरी पूरी नहीं होगी और आप वहीं अटके रह जाएंगे जहां आप है।

इसलिए, हमेशा अपनी वाइब्रेशन को high रखे – खुश रहें, सकारात्मक सोचे, आभारी रहें और अपने जीवन को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बनाएं।

High vibration

FAQ:

प्रश्न 1. उच्च कंपन वाले लोग क्या आकर्षित करते हैं?

उत्तर. उच्च कंपन वाले लोग अपने जीवन में प्यार, पैसा, सक्सेस, समृद्धि और मान- सम्मान को आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 2. उच्च कंपन अच्छा है या बुरा?

उत्तर. उच्च कंपन अच्छा है क्योंकि यह हमारी मनचाही चीजे आकर्षित करने में मदद करता है।

प्रश्न 3. उच्च कंपन का आध्यात्मिक अर्थ क्या है?

उत्तर. इसका आध्यात्मिक अर्थ है आंतरिक शांति, प्रेम, करुणा, सकारात्मक ऊर्जा आदि।

प्रश्न 4. उच्च और निम्न कंपन व्यक्ति में क्या अंतर है?

उत्तर . उच्च कंपन वाले व्यक्ति हमेशा खुश, शांत और सकारात्मक रहते हैं जबकि निम्न कंपन वाले लोग दुःखी, नकारात्मक और परेशानियों में उलझे रहते हैं।

प्रश्न 5. लोग उच्च कंपन वाले लोगों को क्यों घूरते हैं?

उत्तर. उच्च कंपन वाले लोग सकारात्मक ऊर्जा और मजबूत आकर्षण रखते हैं, इसलिए लोग उन्हें देखना और उनके पास रहना पसंद करते हैं।

हमें विश्वास है कि, इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि high Vibration कैसे करें, धन्यवाद।

 

 

Leave a Comment