नमस्ते दोस्तों ! क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ अंकों के माध्यम से भी चमत्कार किए जा सकते हैं? यदि नहीं, तो अब तैयार हो जाइए अपने जीवन में चमत्कारों का स्वागत करने के लिए। ब्रह्मांड (Universe)में हर चीज ऊर्जा और कंपन(Vibration) से जुड़ी होती है, और जब हम इसे सही तरीके से प्रयोग करते हैं तो असंभव भी संभव बन जाता है।
आपने Law Of Attraction के बारे में तो सुना ही होगा- यह वही सिद्धांत है जो हमारी सोच और विश्वास को वास्तविकता में बदल देता है। इसी के अंतर्गत एक अत्यंत शक्तिशाली तकनीक है, जिसे कहते हैं 369 manifestation Technique। यह केवल तीन अंकों -3,6 और 9 का जादूई खेल है, जिनके माध्यम से आप अपनी मनचाही इच्छाओं और सपनों को आकर्षित कर सकते हैं।
तो चलिए दोस्तों, जानते हैं आखिर यह 369 Technique Law Of Attraction हैं क्या, और इसे अपने जीवन में अपनाकर किस तरह आप अपनी सोच को हकीकत में बदल सकते हैं।

369 Manifestation Technique को समझने से पहले लिए जाने – एफर्मेशंस क्या होती है? एफर्मेशंस यानी सकारात्मक कथन या पॉजिटिव स्टेटमेंट। यह ऐसे वाक्य होते हैं जिन्हें हम बार-बार खुद से कहते हैं या लिखते हैं ताकि हमारी सोच और ऊर्जा उस दिशा में काम करें।
एफर्मेशन की खासियत है कि इनमें कभी भी नकारात्मक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता। क्योंकि यूनिवर्स केवल आपके बोले और सोचे हुए शब्दों की वाइब्रेशन सुनता है। इसलिए हमें हमेशा एफर्मेशंस को पॉजिटिव, स्पष्ट और वर्तमान काल में बोलना या लिखना चाहिए।
उदाहरण के लिए:
• “मैं दुखी नहीं हूँ” की जगह “मैं खुश और शांत हूँ”।
एफर्मेशंस क्या होती है विस्तार से जानने के लिए यहां- क्लिक करें।
369 manifestation method में Affirmations क्यों जरूरी है?
369 Manifestation method पूरी तरह एफर्मेशंस पर आधारित है। जब आप 3 बार सुबह, 6 बार दोपहर, और 9 बार रात को अपनी Affirmation लिखते या बोलते हैं, तो आपका focus बार-बार आपके लक्ष्य पर जाता है। आपका अवचेतन मन उस विचार को सच्चाई मानने लगता है। आपकी सोच और वाइब्रेशन यूनिवर्स की एनर्जी से मैच करने लगती है। और इस तरह आपकी इच्छा वास्तविकता में बदलने लगती है।
369 Technique Law Of Attraction – Universe का Secret Code
कहा जाता है कि 369 यूनिवर्स की चाबी है – एक ऐसा रहस्य जो पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा को समझने और इस्तेमाल करने का रास्ता दिखाता है। 369 Technique Law Of Attraction की सबसे आसान और महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है। इस तकनीक को महान वैज्ञानिक Nikola Tesla ने प्रतिपादित किया था, और इसलिए इसे “Tesla Secret Code” भी कहा जाता है।

यह एक ऐसा मेथड है जिसमें आप पॉजिटिव रिपीटेशन (Affirmation)के जरिए अपनी इच्छाओं को बार-बार यूनिवर्स तक भेजते हैं। जब आप सही ऊर्जा और विश्वास के साथ 3, 6 और 9 की शक्ति का प्रयोग करते हैं, तो आपकी वाइब्रेशन यूनिवर्स से जुड़ जाती हैं और आपकी इच्छाएँ वास्तविकता में बदलने लगती हैं।
Nikola Tesla ने कहा था- “अगर आप 3, 6 और 9 की ताकत को समझ ले, तो आपके पास पूरे ब्रह्मांड के रहस्य को खोलने की चाबी होगी”।
अब इस रहस्य को और गहराई से समझने के लिए, चलिए जानते हैं कि आखिर इन तीनो नंबरों – 3, 6 और 9- का क्या अर्थ है और क्यों इन्हें यूनिवर्स का सीक्रेट कोड कहा जाता है।
3, 6 और 9 को यूनिवर्स का सीक्रेट कोड इसलिए कहा जाता है क्योंकि हर नंबर में एक खास वाइब्रेशनल एनर्जी होती है। चलिए इनके अर्थ को समझते हैं:
369 नंबर का मतलब क्या होता है?
नंबर 3 – क्रिएशन (सृजन की शक्ति)
3 प्रतीक है क्रिएटिविटी, कल्पना और अभिव्यक्ति का। यह “Mind – Body – Spirit” (मन, शरीर और आत्मा) का संतुलन दर्शाता है।जब आप 3 पर फोकस करते हैं, तो आप अपनी इच्छाओं को कल्पना से वास्तविकता में लाने की शक्ति जगाते हैं।
नंबर 6 – हार्मनी और बैलेंस
6 प्रतिक हैं लव, हार्मनी और संतुलन का।
“यह गिव एंड रिसीव” यानी देने और पाने की ऊर्जा को दर्शाता है। 6 का मतलब है कि आपकी इच्छाएँ केवल आपके लिए नहीं, बल्कि आपके आसपास की दुनिया के साथ भी तालमेल बिठाती है।
नंबर 9 – कंप्लीशन और हाई वाइब्रेशन
9 प्रतीक हैं फुलफिलमेंट, आध्यात्मिक जागृति और उच्च चेतना का। यह साइकिल का अंत और नई शुरुआत का संकेत देता है। जब आप 9 पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप अपनी इच्छा को यूनिवर्स के उच्च स्तर से जोड़ते हैं, जहाँ से उसे पूरा होने की ऊर्जा मिलती है।
369 की शक्ति और यूनिवर्स के दरवाजे
अगर आप 369 manifestation technique की शक्ति को सच में समझ लेते हैं, तो आप उन सभी दरवाजों को खोलने के लिए तैयार हो जाते हैं जो अब तक आपके लिए बंद थे। यह दरवाजे कुछ भी हो सकते हैं-
Happiness (खुशियाँ)
Prosperity (समृद्धि)
Abundance(प्रचुरता)
Loving relationship (प्यार भरे रिश्ते)
Wealth (धन-संपत्ति)
Career Success (करियर में सफलता)
यानी, चाहे आपका सपना छोटा हो या बड़ा, 369 manifestation method से आप उसे आकर्षित कर सकते हैं।
369 विधि करने का सही तरीका क्या है?
1. स्पष्ट लक्ष्य तय करें –
सबसे पहले अपने जीवन का वह goal या इच्छा तय करें जो आप पाना चाहते हैं। यह जरूरी है कि आपका लक्ष्य स्पष्ट, सकारात्मक और वर्तमान काल में लिखा हुआ हो।
उदाहरण:
“में अमीर बनना चाहता हूँ” इसके बजाय कहे “में समृद्ध और सफल हूँ”
2. सुबह – 3 बार-
सुबह उठते ही अपनी Affirmation या इच्छा को 3 बार लिखें।
इससे आपका दिन उसी पॉजिटिव एनर्जी से शुरू होगा।
3. दोपहर – 6 बार-
दोपहर में, इस Affirmation को 6 बार लिखें।
यह आपके मन और ऊर्जा को आपके लक्ष्य के साथ और गहराई से जोड़ देगा।
4. रात – 9 बार-
रात को सोने से पहले, अपनी Affirmation को 9 बार लिखो। जब आप इसे सोने से पहले रिपीट करते हैं, तो यह आपके अवचेतन मन में गहराई तक चला जाता है। और सोते समय यूनिवर्स से सीधा कनेक्शन बनाता है।
369 manifestation technique करते समय ध्यान देने वाली बातें
1. एक ही डायरी और पेन का उपयोग करें
हमेशा अपनी Affirmation को एक ही डायरी और एक ही पेन से लिखें। इससे आपकी ऊर्जा और वाइब्रेशन एक ही जगह केंद्रित रहती है।
2. केवल एक ही एफर्मेशन चुने
एक समय पर सिर्फ एक ही एफर्मेशंस पर फोकस करें। मल्टीप्ल एफर्मेशन डालने से आपकी ऊर्जा बिखर जाती है और रिजल्ट धीमे हो जाते हैं।
3. नकारात्मक शब्दों का उपयोग न करें
हमेशा एफर्मेशंस को पॉजिटिव वर्ड्स में लिखें। यूनिवर्स No या not को नहीं समझता, वह केवल आपकी वाइब्रेशन पकड़ता है।
उदाहरण: “में कर्ज में नही हूँ ” के बजाय कहे “में समृद्ध और स्वतंत्र हूँ”।
4. भावनाओं के साथ लिखें
सिर्फ शब्दों को लिखने से मैजिक नहीं होगा। अपनी एफर्मेशन को इस तरह लिखे जैसे कि वह पहले से ही आपके पास है। पूरी फिलिंग्स, इमोशन और विजुलाइजेशन के साथ लिखना सबसे जरूरी है। साथ ही एक्शन लेने पर भी ध्यान दें।
5. अगर बीच में प्रक्रिया छूट जाए
अगर किसी कारण से आप बीच में प्रैक्टिस छोड़ देते हैं, तो इसे वहीं से मत उठाइए। आपको इस प्रक्रिया को फिर से पहले दिन से शुरू करना होगा।
6. इसे गुप्त रखें
अपनी Affirmation और पूरी प्रक्रिया किसी के साथ शेयर ना करें। यह सिर्फ आपके और यूनिवर्स के बीच का कनेक्शन है।
7. रिपीटेशन का नियम
सुबह उठते ही एफर्मेशंस को तीन बार लिखें।
दोपहर में उसी एफर्मेशन को 6 बार लिखे।
रात को सोने से पहले उसी एफर्मेशन को 9 बार लिखें।

369 तकनीक का अभ्यास कितने दिनों तक करना चाहिए?
अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि 369 manifestation Technique को कितने दिनों तक करना चाहिए। इसका कोई एक तय नियम नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे कम से कम 21 दिन, 33 दिन या फिर 45 दिन तक लगातार करना चाहिए।
369 manifestation Technique for job
अगर आप किसी अच्छी कंपनी में job पाना चाहते हैं, तो 369 manifestation method आपके लिए बहुत प्रभावी साबित हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने का तरीका इस प्रकार है:
सबसे पहले उस कंपनी का नाम लिखे जिसमे आप जॉब करना चाहते है।
उदाहरण: “Thank you Universe, i am working at Google as a Software Engineer” अब इस एफर्मेशन को 369 manifestation method के अनुसार लिखें:
सुबह उठते ही तीन बार लिखें।
दोपहर में 6 बार लिखें।
रात को सोने से पहले 9 बार लिखें।
जब भी लिखें, तो यह महसूस करें कि आप सच में उसी कंपनी में काम कर रहे हैं। ऑफिस का माहौल, सहकर्मी काम करने की खुशी और सैलरी- all visualize करें।
टेस्ला के लिए 369 नियम क्या है?
निकोला टेस्ला एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्होंने बिजली, रिमोट कंट्रोल, रेडियो और अनगिनत आविष्कार करके दुनिया को नई दिशा दी। लेकिन विज्ञान से भी बढ़कर उनके जीवन का एक गहरा रहस्य था अंक 3, 6 और 9। टेस्ला का मानना था कि इन अंकों में ब्रह्मांड का रहस्य छिपा हैं। यही कारण है कि 369 को आज भी “टेस्ला कोड” कहा जाता है।
कहा जाता है कि टेस्ला अपने हर काम में इन तीन अंको को शामिल करते थे।
उदाहरण के लिए- वे अक्सर ऐसे ही होटल के कमरे चुनते थे जिनका नंबर 3, 6 या 9 से जुड़ा हो। अपनी कार का नंबर भी उन्होंने 369 से संबंधित रखा।

निष्कर्ष
369 Technique Law Of Attraction हर व्यक्ति के लिए बहुत सरल और आसान तरीका है। अगर आप इसे सच्चे विश्वास और निरंतरता के साथ अपनाते हैं, तो आप भी उन सफल लोगों की सूची में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपनी इच्छाओं को हकीकत में बदला है।
आज जब आपने इस तकनीक के बारे में जाना है, तो इसे यूँ ही संयोग न माने – यह स्वयं ब्रह्मांड का एक संदेश है, जो आपको आपकी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भेजा गया है। इसलिए खुद को विशेष समझे, सकारात्मकता को अपनाए और इस शक्तिशाली तकनीक को अपने जीवन में अच्छे से लागू करें। यकीन मानिए, आपके सपने हकीकत में बदलने के लिए बस इंतजार कर रहे हैं।
FAQ-
प्रश्न 1. 369 अभिव्यक्ति में सामान्य गलतियां क्या है?
उत्तर. निरंतरता की कमी, संदेह की भावना, विश्वास न करना, धैर्य खोना, काम समझ कर 369 Technique को करना।
प्रश्न 2. ब्रह्मांड का कोड क्या है?
उत्तर. ब्रह्मांड का सीक्रेट कोड 369 है, जिसे निकोला टेस्ला ने प्रतिपादित किया और इस कोड को ब्रह्मांड के रहस्यमय ताले को खोलने की चाबी भी कहा जाता है।
प्रश्न 3. क्या मुझे 369 विधि रोज करनी चाहिए?
उत्तर. हाँ, आपको 369 manifestation method का अभ्यास लगातार 45 दिनों तक रोज करना चाहिए।
प्रश्न 4. 369 विधि को काम करने में कितना समय लगता है?
उत्तर. इस विधि के काम करने का कोई निश्चित समय नहीं है, यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने विश्वास और भावनाओं के साथ इस विधि को करते हैं, अगर आप पूरी तरह से इस पर विश्वास करते हैं तो यह बहुत ही जल्दी आपको सकारात्मक परिणाम देती है।
हमें विश्वास है कि, इस आर्टिकल के माध्यम से आपने 369 Technique Law Of Attraction के बारे में अच्छे से समझा होगा और आप इसे अपने जीवन में अपनाएंगे, धन्यवाद।