नमस्ते दोस्तों ! आज हम आपको अपने सपनों को सच करने का एक अनोखा तरीका बताने जा रहे हैं – Vision board! यह एक ऐसा शक्तिशाली टूल है जो आपके सपनों की दुनिया को वास्तविकता में बदल सकता है। यह एक रोमांचक और मनोरंजन विषय है जो आपको अपनी मनचाही चीजों को हासिल करने में मदद कर सकता है। विजन बोर्ड बनाने से आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं vision board क्या है और कुछ अद्भुत vision board ideas जो आपके सपनों को सच बनाने में मदद करेंगे।

विजन क्या होता है?
विजन का अर्थ है अपने दिमाग में अपने भविष्य को लेकर एक मानसिक छवि बनाना, जिसे आप पूरा करना चाहते हैं। यह एक सपना या लक्ष्य हो सकता है जो आप अपने जीवन में हासिल करना चाहते हैं। जब आप अपने विजन को स्पष्ट रूप से देखते हैं, तो आप उसे हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।
उदाहरण- मान लीजिए कि आप एक ऐसा व्यक्ति बनना चाहते हैं जो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। आपने अपने दिमाग में एक मानसिक छवि बना रखी है कि आप बड़े होकर बहुत पैसे कमा कर लोगों की मदद करेंगे। यह आपका विजन हैं, जो आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित और केंद्रित रखता है।
विजन बोर्ड क्या होता है?
विजन बोर्ड जिसे ड्रीम बोर्ड भी कहा जाता है, एक शक्तिशाली तरीका है अपने लक्ष्यों की कल्पना और सपनों को सच करने का। यह एक ऐसा टूल है जो आपको अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने में मदद करता है। Vision board पर आप अपने जीवन में जो भी चीज आकर्षित करना चाहते हैं या पाना चाहते हैं उनकी रंगीन तस्वीरें और स्पष्ट छवि लगाते हैं सरल भाषा में विजन बोर्ड छवियों, चित्रों और पुष्टियों का एक कोलाज है।
Vision board हमारे दीवार पर लगी एक सुंदर तस्वीर नहीं है, बल्कि यह हमारे सपनों की दुनिया है जो हमें हमारे सपनों को वास्तविकता में बदलने में मदद करता है। यह एक ऐसा टूल है जो आपको अपने सपनों को स्पष्ट रूप से देखने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित और केंद्रित रहने में मदद करता है।
विजन बोर्ड कैसे काम करता है?
जब आप विजन बोर्ड को बार-बार देखते हैं तो यह आपके सपनों की एक स्पष्ट छवि आपके Subconscious mind में डालता है जिसके कारण आपका Subconscious mind अपनी शक्ति द्वारा आपके सपनों को आकर्षित करने में लग जाता है और Subconscious mind आपके सपनों को वास्तविकता में बदल देता है।
विजन बोर्ड पर क्या लगाया जा सकता है?
विजन बोर्ड पर आप अपने जीवन में जो भी चीज चाहते हैं, उसकी तस्वीर लगा सकते हैं। यह हो सकता है:
- एक बड़ा घर
- एक ड्रीम जॉब
- एक अच्छी गाड़ी
- पैसा और संपत्ति
- अच्छे संबंध
- एक सफल करियर
- कहीं घूमने जाना।
विजन बोर्ड कैसे बनाएं- Vision board ideas
Vision board बनाने के लिए सबसे पहले आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप अपने जीवन में कौन-कौन सी चीजे प्राप्त करना चाहते हैं या आकर्षित करना चाहते हैं। इसके बाद, आप जो भी चीज चाहते हैं, उनकी एक लिस्ट बना लीजिए और गूगल से उनके फोटोस निकालिए।
फोटोस निकालने के लिए कुछ सुझाव
- आपको सेम वही फोटो निकालना है जो आप चाहते हैं।
- जैसा भी आप घर चाहते हैं, जैसी गाड़ी चाहते हैं, जैसा भी आप खुद को visualize करना चाहते हैं।
- फोटोस को डाउनलोड करके उनके प्रिंट आउट निकाल लीजिए और प्रिंट आउट रंगीन होनी चाहिए।
विजन डायरी-
विजन डायरी एक अच्छा विकल्प है अगर आप विजन बोर्ड नहीं बना सकते हैं। आप एक डायरी में अपने सपनों और लक्ष्यों को लिख सकते हैं और फोटोग्राफ्स भी चिपका सकते हैं।
विजन डायरी बनाने के लिए-
आपको yellow page की डायरी में ग्रीन और रेड कलर की पेन से लिखना होगा। आप अपने सपनों की फोटोस चिपका सकते हैं और अच्छे-अच्छे quotes लिख सकते हैं। विजन डायरी को आपको दिन में 10 से 12 बार देखना होगा ताकि आपके Subconscious mind में वो तस्वीरें बेठ जाए और आप अच्छे से उन चीजों को visualize कर पाओ।

- यदि आप जानना चाहते हैं कि मेनिफेस्टेशन क्या है तो यहाँ क्लिक करें
मोबाइल फोन में विजन बोर्ड-
अगर आप विजन बोर्ड या विजन डायरी नहीं बना सकते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन में विजन बोर्ड बना सकते हैं। आप केनवा या अन्य एप्स का इस्तेमाल करके अपने विजन बोर्ड को डिजाइन कर सकते हैं और उसे अपने फोन के वॉलपेपर के रूप में लगा सकते हैं।
मोबाइल फोन में विजन बोर्ड बनाने के फायदे-
मोबाइल फोन में vision board बनाने से आपको अपने सपनों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है। आपका फोन हमेशा आपके साथ रहता है, इसलिए आप जब चाहे अपने विजन बोर्ड को देख सकते हैं और उसे visualize कर सकते हैं।
विजन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया(vision board process)
विजन बोर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने जीवन में जो भी चीज चाहते हैं उनकी एग्जैक्ट फोटोग्राफ्स इकट्ठा करनी होगी। आपको पिंट्रेस्ट, गूगल, केनवा, मैगजीन्स, न्यूजपेपर, बुक्स आदि का उपयोग करके अपने सपनों और लक्ष्यों की एग्जैक्ट फोटोग्राफ इकट्ठा करना हैं। इसका मतलब है कि आपको जो आप चाहते हैं उसकी एग्जैक्ट फोटो जहाँ से भी मिले, वहाँ से लेकर इकट्ठा करनी हैं।
विजन बोर्ड के लिए क्या खरीदना है
Vision board बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:
- येलो चार्ट पेपर
- फेविकोल या गोंद
- ग्रीन और रेड पेन
- टेप
- फोटोग्राफ्स
- कैंची
- पेपर कटर
विजन बोर्ड बनाने के लिए माहौल तैयार करना।
Vision board बनाते समय आपको एक ऐसे माहौल में होना होगा जिसमें आप पूरी ऊर्जा से भरे हों और आपको फील हो रहा हो कि आपने अपने सपनों को पा लिया है।
इसके लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
- बैकग्राउंड में अच्छा म्यूजिक सुने जो आपको इंस्पायर करता हो।
- मोटिवेशनल चीजे सुने जो आपको अपने सपनों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती हों।
- कोई ऐसी चीज देखे या करें जो आपको अच्छी लगे और आपको इंस्पायर करती हो।
एक बार जब आप माहौल तैयार कर लें, तो आप विजन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

आप अपने फोटोग्राफ्स को येलो चार्ट पेपर पर चिपका लें और उन्हें आकर्षक बनाए। आप ग्रीन और रेड पेन का उपयोग करके अपने विजन बोर्ड पर उन तारीख को लिखें जिस तारीख को आप अपनी चीजे प्राप्त करना चाहते हैं और आप मोटिवेशनल कोट्स भी लिख सकते हैं।
जब आप अपने फोटोग्राफ्स चिपका रहे हो, तो आपको ऐसा महसूस करना चाहिए कि आपने अपने सपनों को पा लिया है। आप अपने आप को उस स्थिति में महसूस करें जैसे कि आपने अपने ड्रीम हाउस और अपनी ड्रीम कार को खरीद लिया है।

विजन बोर्ड के फायदे(vision board benefits)
- मोटिवेटेड रहने में मदद करता है।
- सपनों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
- सपनों को वास्तविकता में बदलने में मदद करता है।
- लक्ष्यों को आसानी से मेनिफेस्ट करने में मदद करता है।
- सबकॉन्शियस माइंड में सपनों को पहुँचाने में मदद करता है, जिससे आपको मेनिफेस्ट करने में आसानी होती है।
विजन बोर्ड कहां लगाएं ?
Vision board को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहाँ पर आपकी नजर सबसे पहले पड़े, जैसे कि :
- बेडरूम में बेड के सामने
- अलमारी पर या अलमारी में
- ऑफिस में टेबल पर
- ऐसी जगह जहाँ आप ज्यादा समय बिताते हैं
विजन बोर्ड को ऐसी जगह पर रखने से आपका ध्यान बार-बार उस पर जाएगा और आप मोटिवेटेड रहेंगे। इससे आपके सपनों की कल्पना भी चलती रहेगी और आप अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित रहेंगे।
Vision board for students
एक स्टूडेंट के रूप में आप इस प्रकार vision board बना सकते है। यहाँ कुछ विचार है जो आप अपने विजन बोर्ड में शामिल कर सकते हैं:
1. अगर आप एक अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो आप अपने लक्ष्य के स्कोर की फोटो लगा सकते हैं।
2. अगर आप टॉपर बनना चाहते हैं, तो आप “I am topper” जैसी फोटो लगा सकते हैं।
3. अगर आप UPSC क्लियर करना चाहते हैं, तो आप IAS की फोटो लगा सकते हैं और खुद को उस रूप में देख सकते हैं।
4. अगर आप NEET क्लियर करना चाहते हैं, तो आप डॉक्टर की फोटो लगा सकते हैं और खुद को डॉक्टर के रूप में देख सकते हैं।
5. अगर आप Sports में जाना चाहते हैं, तो आप अपने पसंदीदा खिलाड़ी की फोटो लगा सकते हैं और खुद को उनके जैसा बनने की कल्पना कर सकते हैं।
6. अगर आप डिसिप्लिन में रहना चाहते हैं, तो आप ऐसे व्यक्ति की फोटो लगा सकते हैं जो हमेशा डिसिप्लिन में रहता है और आपको मोटिवेट रखता है।

विजन बोर्ड का उद्देश्य क्या है?
विजन बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य है अपने लक्ष्यों को याद रखना और उनको देखकर मोटिवेट रहना। यह आपको अपने लक्ष्यों में स्पष्टता लाने में मदद करता है और आपको यह समझने में सहायता प्रदान करता है कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं। Vision board आपको अपने सपनों और लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
लोग आपका विजन बोर्ड देखे तो क्या यह ठीक है?
लोगों का आपका विजन बोर्ड देखना या नहीं देखना पूरी तरह से आपकी मर्जी पर निर्भर करता है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपका vision board देख लेता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप तय कर सकते हैं कि आप अपना विजन बोर्ड दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं या नहीं, और अगर नहीं चाहते हैं तो आप इसे अपनी मर्जी से रख सकते हैं जहाँ आप चाहे। इसका मतलब है कि आप अपने विजन बोर्ड को लेकर पूरी तरह से स्वतंत्र है और आप इसके बारे में जैसा चाहे वैसा निर्णय ले सकते हैं।
निष्कर्ष
विजन बोर्ड लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का एक शक्तिशाली टूल है, जिसमें हम अपने सपनों की रंगीन तस्वीरें लगाते हैं और जो भी चीज प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें जल्दी से आकर्षित करते हैं। Vision board ideas को अपनाकर आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लॉ आफ अट्रैक्शन को implement कर सकते हैं और अपने सपनों को वास्तविकता में बदल सकते हैं।
FAQ-
प्रश्न1. विजन बोर्ड के लिए कोई नियम है?
उत्तर. हाँ, विजन बोर्ड बनाने के लिए आपको येलो चार्ट पेपर और रेड और ग्रीन कलर की पेन का ही उपयोग करना है।
प्रश्न 2. विजन बोर्ड पर क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर. विजन बोर्ड पर आपको नकारात्मक शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए और विजन बोर्ड को आपको साफ-सुथरा बनाना चाहिए।
प्रश्न 3. विजन को हिंदी में क्या कहते हैं?
उत्तर. विजन को हिंदी में दृष्टि या नजर कहते हैं।
प्रश्न 4. विजन बोर्ड को किस दिशा में लगाना है?
उत्तर. विजन बोर्ड को लगाने के लिए कोई निश्चित दिशा नहीं होती है, जिस स्थान पर आप सबसे ज्यादा समय बिताते हैं वहाँ विजन बोर्ड को लगाना चाहिए।
प्रश्न 5. विजन बोर्ड का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर. विजन बोर्ड का दूसरा नाम ड्रीम बोर्ड है।
हमें विश्वास है कि, आपको हमारे vision board ideas से विजन बोर्ड बनाने में बहुत मदद मिलेगी और आप अपने सपनों को जल्दी से आकर्षित कर पाएंगे, धन्यवाद!