नमस्ते दोस्तों। क्या आप मात्र 17 सेकंड में अपने जीवन को बदलना चाहते हैं। अगर हाँ, तो आईए जानते हैं इस अद्भुत और कम समय में अच्छे परिणाम देने वाली लॉ आफ अट्रैक्शन प्रक्रिया के बारे में – 17 second Manifestation Technique यह कोई जादू नहीं, बल्कि 17 सेकंड का फोकस हैं जो आपके पूरे जीवन को सकारात्मक रूप से बदल सकता है। तो चलिए तैयार हो जाइए अपने भाग्य को चमकाने के लिए।

17 second Manifestation Technique Abraham Hicks- आपकी जिंदगी को बदल देने वाला रहस्य।
17 second Manifestation Technique – एक रहस्मय प्रक्रिया जो आपकी किस्मत बदल सकती है। “आपका ध्यान ही आपकी शक्ति है” – और 17 सेकंड का ध्यान आपके पूरे जीवन को बदल सकता है। यह लॉ ऑफ अट्रैक्शन की एक शक्तिशाली ऊर्जा प्रक्रिया है, जिसे प्रसिद्ध लॉ आफ अट्रैक्शन टीचर अब्राहम हिक्स ने बताया है।
17 सेकंड अभिव्यक्ति तकनीक क्या है(17second Manifestation Technique in hindi)
जब आप एक ऐसी इच्छा जिसे आप अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं, उस पर 17 सेकंड तक ध्यान बनाए रखते हैं, तो यूनिवर्स उसे हकीकत में बदलने के लिए लग जाते हैं और अगर आप अपना ध्यान 68 सेकंड तक बनाए रखते हैं तो यह मेनिफेस्टेशन प्रक्रिया और तेज हो जाती है।
इसे सही तरीके से कैसे करें(How to do 17 second Manifestation)
• एक स्पष्ट इच्छा चुनिए-
एक ऐसी इच्छा चुनिए जिसे आप अपने जीवन में जल्दी से आकर्षित करना चाहते हैं। जैसे, कोई Dream car, Dream home या Dream Job!
लेकिन जरूरी नहीं है, कि आप बड़ी-बड़ी चीजें ही आकर्षित करें। आप छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान लगा सकते हैं और उन्हें आकर्षित कर सकते हैं। जैसे कि अगर हाउसवाइफ है और वह अपने लिए किचन सेट चाहती है तो उस पर ध्यान लगा सकती है, एक बच्चा नए स्कूल बैग के लिए अपना ध्यान लगा सकता है, और अगर आप नए जूते, वॉच या कुछ भी छोटी चीज अपने जीवन में चाहते हैं, तो उस पर 17 sec तक ध्यान लगाकर उसे आकर्षित कर सकते हैं।
क्या आप vision board के बारे में जानते हैं ? अगर नहीं, तो यहां क्लिक करें
• शांत स्थान चुने –
एक ऐसा स्थान चुने, जहाँ केवल आप हो और आपके विचार हो मतलब चारों ओर शांति ही शांति होनी चाहिए। इसके बाद आंखें बंद करके आप ध्यान की मुद्रा में बैठ जाइए।
• महसूस करें –
जब आप एक स्थान पर शांत होकर बैठ जाए, तो ऐसा महसूस करें कि जो भी चीज आप अपने जीवन में चाहते हैं वह चीज पहले से ही आपके पास है, उसे आप जी रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद कर रहे हैं, बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं और उसको पाने से आप बहुत खुश है।
• 17 सेकंड तक ध्यान लगाए –
अब आप 17 सेकंड तक अपनी इच्छा पर ध्यान बनाए रखें और अगर आप 68 सेकंड तक अपना ध्यान अपनी इच्छा पर बनाए रखते हैं, तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद होगा।
मेनिफेस्ट नहीं होने पर क्या करें?
जब भी आपको लगे कि : आप स्टक हो गए हैं, चीजे मेनिफेस्ट नहीं हो रही है, या आप नेगेटिव थिंकिंग में फँस गए हैं… तो बस आंखें बंद करिए, गहरी सांस लीजिए और मन मे कहिए :
“यूनिवर्स मुझे रास्ता दिखा रहे हैं। I am ready to receive.”
इसके बाद अगले 24 घंटे में आने वाले संकेतों पर ध्यान दीजिए – जैसे कोई नंबर पैटर्न, अचानक से कोई कॉल, किसी व्यक्ति से मुलाकात या कोई intutive feeling यह सब यूनिवर्स की तरफ से जवाब हो सकते हैं।
17 second Manifestation Technique को रोज कैसे करें?
- सुबह उठते ही करें क्योंकि उस वक्त आपका मन शांत होता है।
- दोपहर के समय करें जब भी आप थकान महसूस करते हो।
- रात को सोने से पहले करें क्योंकि उस वक्त आपका Subconscious mind ज्यादा एक्टिव होता है।
- अपने मोबाइल पर अपनी इच्छा का वॉलपेपर लगाकर भी आप इसे 17 सेकंड तक मेनिफेस्ट कर सकते हैं।
इसे दिन में 2 से 3 बार करना पर्याप्त है, लेकिन हमेशा भरोसे और भावना के साथ करना चाहिए।
मेरी अभिव्यक्तियाँ काम क्यों नहीं कर रही है ?
• शक करना-
लोगों की अभिव्यक्ति(Manifestation) प्रक्रिया असफल होती है क्योंकि वे बार-बार शक करते हैं और यूनिवर्स पर विश्वास नहीं करते हैं, उन्हें शक नहीं करना चाहिए बल्कि ब्रह्मांड पर भरोसा रखना चाहिए और सरेंडर कर देना चाहिए।
• बीच में विचार बदलना-
लोग बार-बार अपने विचार बदलते हैं वह एक विचार पर टिके नहीं रह पाते हैं। जिसके कारण भी उनकी मेनिफेस्टेशन प्रक्रिया असफल होती है।
• जबरदस्ती फील करना-
जबरदस्ती फील करने से भी लोगों की मेनिफेस्टेशन प्रक्रिया असफल हो जाती है, उन्हें अपनी इच्छा को नेचुरल तरीके से फील करना चाहिए।
• नेगेटिव सोच-
मेनिफेस्टेशन प्रक्रिया के दौरान आपको सकारात्मक शब्दों का उपयोग करना चाहिए। ना या नहीं – जैसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक शब्द है, जो आपके मेनिफेस्टेशन को असफल बनाते हैं।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी अभिव्यक्तियाँ सच हो रही हैं ?
- अचानक से अच्छे संकेत मिलने लगते हैं जैसे कि एंजल नंबर्स 111, 444, 555, 369
- मन में शांति और भरोसा महसूस होता है।
- कुछ खास लोग या कॉल अवसर के रूप में आपके सामने आने लगते हैं।
- आप चिंता करना छोड़ देते हैं और सहज महसूस करते हैं।
- आप हमेशा खुश रहते हैं और सकारात्मक परिवर्तन आपके जीवन में होने लगते हैं।
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें – यह यूनिवर्स के जवाब है।
17 सेकंड क्यों?
एब्राहम हिक्स के अनुसार, जब आप कोई विचार पकडते हैं और उस पर 17 सेकंड तक ध्यान केंद्रित करते हैं, तो :
वह विचार एक वाइब्रेशनल सिग्नल बन जाता है।
17 सेकंड बाद यूनिवर्स उससे मेल खाते विचारों को आकर्षित करता है और आपकी चीजे जल्दी मेनिफेस्ट हो जाती है इसलिए 17 सेकंड इतना खास है।
68 सेकंड क्यों है मैजिकल नंबर?
68 सेकंड मैजिकल नंबर है, क्योंकि इससे मेनिफेस्टेशन की शुरुआत हो जाती है और 68 सेकंड का फोकस तेजी से रिजल्ट भी लाता है।
क्या 17second Manifestation Technique में विजुलाइजेशन जरूरी है?
विजुलाइजेशन आपके विचारों को स्पष्ट और शक्तिशाली बनाता है।
लेकिन अगर आप visual नहीं कर पाते हैं, तो आप शब्दों में सोच सकते हैं, जर्नलिंग कर सकते हैं या खुद से बात कर सकते हैं।
महत्व आपकी भावना का है – लेकिन चित्रों से ज्यादा फिलिंग्स काम करती है।
निष्कर्ष-
छोटी तकनीक, बड़ा कमाल। “17Second – यह समय बहुत ही छोटा है लेकिन इसके प्रभाव बहुत ही शक्तिशाली है।” हर वक्त जब आप पूरे विश्वास, फिलिंग्स और स्पष्टता के साथ 17 सेकंड तक अपने विचार पर ध्यान बनाए रखते हैं, तो आप यूनिवर्स को सक्रिय करते हैं और जब यूनिवर्स सक्रिय होता है तो चमत्कार होने लगते हैं जो आपके जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ देते हैं।
FAQ-
प्रश्न 1. अगर ध्यान टूट जाए तो ?
उत्तर. फिर से शुरू करे। अभ्यास से सब बेहतर होता है।
प्रश्न 2. क्या एफर्मेशंस और 17 सेकंड तकनीक साथ में इस्तेमाल हो सकती है।
उत्तर. बिल्कुल! आप 17 सेकंड ध्यान में अपनी एफर्मेशन को रिपीट कर सकते हैं।
प्रश्न 3. मनुष्य को कितनी देर तक ध्यान करना चाहिए ?
उत्तर. शुरुआती दौर में आपको 10 मिनट तक करना चाहिए, लेकिन जब धीरे-धीरे आप इसका अभ्यास पूर्ण कर लेते हैं तो आपको कम से कम आधे घंटे तक ध्यान करना चाहिए।
प्रश्न 4. अभिव्यक्ति कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर. अभिव्यक्ति तीन प्रकार की होती है-
सोच कर की जाने वाली अभिव्यक्ति, लिखकर की जाने वाली अभिव्यक्ति और बोलकर की जाने वाली अभिव्यक्ति।
हमें विश्वास है कि इस आर्टिकल के माध्यम से 17 Second Manifestation Technique अच्छे से समझा होगा और आप अपने जीवन में उसे अच्छे से लागू करेंगे, धन्यवाद!