सफलता की कहानी : दीवार पर लिखा 1 सपना और LOA का कमाल

नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक ऐसे इंसान की सफलता की कहानी जानने जा रहे हैं जो कभी असफलता, आर्थिक संघर्ष और किराए के छोटे से कमरे में बीतती जिंदगी से जूझ रहे थे। उस समय न उनके पास में कोई बड़ा सपना था और न ही ऐसे साधन, जिनसे वे अपनी जिंदगी बदल पाते। लेकिन फिर उनके जीवन में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया।

श्याम मुजावदिया सर ने एक गहरा रहस्य जाना – लॉ आफ़ अट्रैक्शन। यही वह सिद्धांत था जिसने उनकी सोच, उनकी ऊर्जा और उनकी दिशा को बदल दिया।

लेकिन क्या वास्तव में Law Of Attraction कोई जादू है? क्या यह सच में काम करता है? और कैसे एक साधारण व्यक्ति अपनी सोच और ऊर्जा को बदलकर इतना बड़ा यूट्यूबर और प्रेरक वक्ता (मोटिवेशनल स्पीकर) बन गया?आज के इस लेख में हम जानेंगे कि श्याम मुजावदिया सर ने कैसे Law Of Attraction को अपने जीवन में अपनाया, कैसे उन्होंने अपनी सीमाओं को तोड़ा, और कैसे उन्होंने वह सब आकर्षित किया जिसकी कभी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। आइए शुरू करते हैं – श्याम मुजावदिया सर की प्रेरक सफलता की कहानी।

सफलता की कहानी

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन क्या है।Law Of Attraction In Hindi

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन इस ब्रह्मांड का एक अत्यंत शक्तिशाली और गहरा रहस्य है। कहा जाता है कि दुनिया के केवल 2% लोग ही इसकी वास्तविक शक्ति को समझते हैं जबकि बाकी 98% लोग इस रहस्य से अनजान रहते हैं। अगर आप इस सिद्धांत के बारे में जानते हैं, तो आप उन 2% खुशनसीब लोगों में शामिल है, जो अपनी जिंदगी को सचमुच बदलने की क्षमता रखते हैं।

Law Of Attraction के बारे में विस्तृत जानकारी हमें प्रसिद्ध पुस्तक “द सीक्रेट” से मिलती है, जिसे Rhonda Byrne ने लिखा है।

इस सिद्धांत का सरल अर्थ है – “आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही अपने जीवन में आकर्षित करते हैं।”

अगर आप आज 10-15 हजार की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन आपके मन में एक बड़ा सपना है कि आप एक सफल बिज़नेसमैन बने – और आप इस तरह सोचना, महसूस करना और विश्वास करना शुरू कर दें – तो ब्रह्मांड परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लाने लगता है। और एक दिन आप सचमुच वही बन जाते हैं जो आप अपने मन मे देखते हैं।

लेकिन यदि आप सोचते है कि “मैं तो बस यही कर सकता हूँ, इससे आगे नहीं बढ़ सकता,” तो आप जीवन भर इस छोटी नौकरी में फंसे रहेंगे और वही अनुभव करते रहेंगे जो आपके विचार में बार-बार चलता रहता है।

आकर्षण के नियम को कैसे करें।How to use Law Of Attraction Perfectly

Law Of Attraction को अपने जीवन में प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए 5 जरूरी स्टेप्स का पालन करना होता है। यह स्टेप्स बहुत सरल है, लेकिन इनका प्रभाव जीवन बदल सकता है।

1. Ask – मांगिए स्पष्टता के साथ

सबसे पहला कदम है – ब्रह्मांड से स्पष्ट रूप से मांगना। आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं, किस चीज को आकर्षित करना चाहते हैं, उसे साफ-साफ यूनिवर्स को बताइए।

उदाहरण के लिए – अगर आप नौकरी चाहते, तो केवल “मुझे नौकरी चाहिए” न सोचें।

बल्कि यह स्पष्ट करें –

किस कंपनी में, किस पोस्ट पर, कितनी सैलरी चाहिए, कैसा वातावरण चाहिए? जितनी अधिक स्पष्टता, उतने जल्दी परिणाम।

2. Believe – विश्वास कीजिए (पूरा भरोसा)

जब आप यूनिवर्स से अपनी इच्छा मांग लेते हैं, तो अगला कदम है उस इच्छा पर पूरा विश्वास करना।

ऐसा महसूस करें कि – “जो मैंने मांगा है, वह मुझे मिल चुका है।”

इस बीच आपको बिल्कुल भी संदेह नहीं करना है :

कैसे मिलेगा, कब मिलेगा, किसके माध्यम से मिलेगा? इन सवालों में उलझने की जगह, आप यूनिवर्स पर पूरी तरह भरोसा रखें और अपनी इच्छा को उसके हवाले कर दें।

3. Action – सही दिशा में कदम बढ़ाइए

मांगने और विश्वास करने के बाद अब समय है एक्शन का। यूनिवर्स तब मदद करता है जब आप चलना शुरू करते हैं। अगर आपने नौकरी आकर्षित करने की इच्छा रखी है, तो:

जानकारी जुटाइए, रिज़्यूमे अपडेट कीजिए, इंटरव्यू की तैयारी कीजिए, अवसरों के लिए दरवाजे खोलिए।

आप देखेंगे कि रास्ते खुद-ब-खुद खुल जाएंगे और अवसर आपकी तरफ आने लगेंगे।

4. Receive – स्वीकार कीजिए

अब जब अपने मांग लिया, विश्वास कर लिया और एक्शन भी ले लिया – तो अगला कदम है अपनी इच्छा को सहजता से प्राप्त करना।

जब अवसर सामने आए, तो उन्हें खुले दिल से स्वीकार करें। यही वह चरण है जहाँ आपकी इच्छा वास्तविकता में बदलती है।

  • अगर आप लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की पिलो मेनिफेस्टेशन तकनीक के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें

5. Gratitude – आभार व्यक्त कीजिए

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है – कृतज्ञता।

जब आपकी इच्छा पूरी हो जाए, तो यूनिवर्स को धन्यवाद कहें:

“Thank You Universe, Thank You So Much For My Dream Job.”

कृतज्ञता आपकी ऊर्जा को और बढाती है और जीवन में और भी अच्छे परिणाम आकर्षित करती है।

सफलता की कहानी

 श्याम मुजावदिया सर की लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी

श्याम मुजावदिया सर एक जाने-माने Law Of Attraction कोच, मोटिवेशनल स्पीकर और एक बड़े यूट्यूबर है। इसके साथ-साथ में लेयर 3 एजूकेशन के डायरेक्टर भी है।

यही वह इंसान है जिन्होंने लॉ आफ़ अट्रैक्शन के रहस्य को गहराई से समझा, उसे अपने जीवन में अपनाया और अपनी सोच की ताकत से वह सफलता आकर्षित की जिसकी उन्होंने कल्पना की थी। उनकी यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब इंसान अपनी ऊर्जा, विश्वास और एहसास को सही दिशा में लगा देता है, तो ब्रह्मांड उसके रास्ते खुद खोल देता है।

श्याम मुजावदिया का शुरुआती दौर

श्याम सर का जन्म एक छोटे से गाँव में हुआ। उनके पिताजी के पास वहाँ एक छोटी-सी किराने की दुकान थी। श्याम सर बचपन से ही पढ़ाई करते रहे, लेकिन कुछ समय बाद उनके मन में यह विचार आया कि शायद पढ़ाई छोड़कर पिता की दुकान संभाल लूँ।

लेकिन उनके पिताजी ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए इंदौर भेजा। वहाँ श्याम सर ने CA की तैयारी शुरू की और मेहनत की।

हालांकि, परीक्षा में उनके नंबर अपेक्षित नहीं आए और वह उस समय CA नहीं बन सकें।

लेकिन उनके जीवन में इसके बाद एक घटना घटी जिसने उनका पूरा जीवन बदल दिया। अब हम बात करेंगे कि कैसे श्याम सर को लॉ आफ़ अट्रैक्शन के बारे में पता चला।

यह कहानी 2008 की है। श्याम सर दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनका एक दोस्त एक सीडी लेकर आया जिसमें एक मूवी थी – “द सीक्रेट।”

शुरुआत में श्याम सर को इस मूवी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। जब उन्होंने मूवी देखी, तो उसमें कई लोग अपने अनुभव साझा कर रहे थे। किसी ने अपने सपनों का घर खरीदा, किसी ने करियर में सफलता पाई, किसी ने पैसे आकर्षित किए, किसी ने अपनी बीमारी ठीक कर ली।

लेकिन श्याम सर ने सोचा – क्या है यह?  कुछ भी बता रहे हैं, यह मूवी उन्हें बॉलीवुड फिल्मों जैसी नहीं लगी – न एक्शन, न ड्रामा, न कोई हीरो-हीरोइन जैसे – अमिताभ बच्चन या श्रीदेवी।

श्याम मुजावदिया सर की लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन से मुलाकात

3 महीने बाद, वही मूवी फिर से उनके सामने आई। उनके एक और दोस्त ने वह “द सीक्रेट” मूवी फिर से लाकर दिखाई। श्याम सर ने मूवी दोबारा देखी। फिर भी वही सारी बातें थी, लेकिन इस बार धीरे-धीरे उन्हें कुछ समझ में आने लगा।

फिर उनके साथ एक और घटना घटी। वे ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और एक स्टेशन पर उनके सामने बुक स्टॉल दिखाई दिया। वहाँ उनकी नजर एक किताब पर पड़ी – “सोचिए और अमीर बनिए।”

जब यह किताब उनके सामने आई, तो उन्हें यह जादू जैसा लगा। उन्होंने सोचा कि इस ब्रह्मांड में कुछ तो ऐसा है, जो उनके लिए संकेत भेज रहा है। उनके दिमाग में जिज्ञासा और सवाल उठने लगें। उन्होंने ठाना कि अब इस किताब को पढ़ना चाहिए, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह किताब खरीद सके।इसलिए उन्होंने किताब नहीं खरीदी।

असली मुलाकात

अगली बार, जब श्याम सर कहीं जा रहे थे, तो उनकी नजर एक और किताब पर पड़ी। किताब का नाम था – सकारात्मक सोच की शक्ति।

सफलता की कहानी

इस बार उन्होंने सोचा, “अब एक बार इस किताब को पढ़ना तो पड़ेगा। क्योंकि यह चीज़ बार-बार मेरे सामने आ रही है।” उन्हें समझ में आने लगा कि कुछ ऐसा है जिसे वह अभी तक पूरी तरह नहीं जानते। उन्होंने महसूस किया कि हम मेहनत तो लगातार करते रहते हैं, लेकिन बिना सही दिशा और सोच के अक्सर भटकते रहते हैं।

इस बार श्याम सर ने किताब खरीद ली। जब उन्होंने इसे पढ़ा, तो उन्हे ऐसा महसूस हुआ कि “जैसा आप सोचते है, वैसा आप बन जाते हैं। जो चीज आप आकर्षित करते हैं, वही आपके जीवन में आती है।”

यही से श्याम सर ने लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को समझना शुरू किया। उन्होंने धीरे-धीरे इसके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाया और इसके गहरे रहस्य को जानने लगे।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को पूरी तरह से समझने में उन्हें समय लगा। 2008 में जब उन्हें इसकी जानकारी मिली थी, तब से 2014 तक उन्होंने लगातार अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने “द सीक्रेट” जैसी मूवीज देखी, कई किताबें पढ़ी और इस सिद्धांत के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की।

यही वह समय था जब श्याम सर ने Law Of Attraction को समझा और अपने जीवन में से लागू करना शुरू किया और धीरे-धीरे उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई।

शुरूआत में वह केवल 5-10 हजार रुपए महीना कमाते थे। वह एक टीचर थे और बच्चों को ऑफलाइन कोचिंग पढ़ाते थे, जो उनकी सीमित क्षमता वाली एक छोटी क्लास थी।

एक दिन, जब वह किराए के घर में रहते थे, उन्होंने अपने कमरे की दीवार पर लिखा :

“1 जून को एक लाख रुपये मुझे प्राप्त होंगे।”

सफलता की कहानी

यही वह पहली चीज़ थी जिसे उन्होंने आकर्षित करने का निर्णय लिया। जब उनकी पत्नी ने यह देखा, तो उन्होंने मजाक में कहा, “क्या होगा, कुछ नहीं मिलेगा” लेकिन श्याम सर ने हंसते हुए कहा, “आपको भी एक दिन समझ में आ जाएगा।”

इसके बाद, श्याम सर रोज उस दीवार को देखते रहे और अपने इरादों को दृढ़ विश्वास के साथ महसूस करते रहे। धीरे-धीरे उनके जीवन में चमत्कार होने लगे।

पहले, जब वह पढ़ाने के लिए विभिन्न जगहों पर कोशिश करते थे, तो कई बार लोगों ने उन्हें मना कर दिया। लेकिन जब उन्होंने Law Of Attraction को पूरी तरह अपनाया, तो सही मौके खुद-ब-खुद सामने आने लगे।

स्कूलों से कॉल आने लगे, “क्या आप हमारे बच्चों को पढ़ा सकते हैं?” धीरे-धीरे उनके छात्र बढ़ने लगे और उन्होंने अपनी खुद की कोचिंग क्लास खोल ली।

1 जून के आसपास, उन्होंने वास्तव में 1 लाख आकर्षित कर लिए। इस अनुभव ने उन्हें लॉ आफ़ अट्रैक्शन पर पूरा विश्वास दिला दिया।

इसके बाद, उन्होंने अपने सपनों का घर मेनिफेस्ट करना शुरू किया। जब भी वह बाजार में जाते, बड़े-बड़े घरों को देखते और महसूस करते कि “हमारा भी ऐसा घर होगा।” धीरे-धीरे उन्होंने अपने सपनों का सुंदर मकान बनाया।

इसी तरह उन्होंने अपने लिए कार भी मेनिफेस्ट की। उन्होंने एक खिलौने वाली कार खरीदी और उसे रोज देखते और महसूस करते,

“मैं इस कार में अपने बच्चों और परिवार के साथ बैठूंगा और इसका आनंद लूंगा।”

उन्होंने जो भी राशि और लक्ष्य अपने दिमाग में लिखा, वह उन्हें प्राप्त होती गई। अगर उन्होंने 5 लाख रुपए लिखे, तो उन्हें वास्तव में 5 लख रुपए मिले।

धीरे-धीरे उनकी कोचिंग इतनी बढ़ गई कि उनके पास हजारों बच्चे आने लगे। इसी तरह, श्याम सर ने अपने घर, कार और करियर सभी सपनों को साकार किया और यह सब लोग अट्रैक्शन की एक शक्ति को अपनाने की वजह से संभव हुआ।

जब श्याम सर ने The Secret, You Can Heal Your Life और The Law Of Attraction जैसी किताबें पढ़ना शुरू किया, तभी उनके जीवन में एक बड़ा परिवर्तन आया। इन किताबों ने उन्हें यह समझाया कि –

आप जो सोचते हैं वही आकर्षित करते हैं, आपकी भावनाएं आपकी वास्तविकता बनाती है, विश्वास, कृतज्ञता और कल्पना किसी भी सपने को सच कर सकती है।

पहले वे इन बातों को सिर्फ साधारण कहानियाँ समझते थे,  लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने इन पुस्तकों को गहराई से पढ़ा, उनके भीतर एक नई समझ पैदा हुई – कि ब्रह्मांड हर उस इच्छा को सुनता है, जिसे आप दिल से महसूस करते हैं।

धीरे-धीरे उन्होंने इस ज्ञान को अपने जीवन में लागू किया :

दीवार पर अपने लक्ष्यों को लिखना, विजुलाइजेशन करना, पॉजिटिव सोच अपनाना, खुद पर विश्वास बढ़ाना और इसका परिणाम यह हुआ कि उनके जीवन में घर, कार, सफलता – सब कुछ एक-एक करके मेनिफेस्ट होने लगा।

इन किताबों ने सिर्फ उनके सोचने का तरीका नहीं बदला, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी को एक नई दिशा दी।

सफलता की कहानी

क्या सीख मिलती है श्याम सर की कहानी से

“जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे, ब्रह्मांड भी कुछ नहीं देगा।”

श्याम सर की पूरी यात्रा हमें एक बहुत गहरी सीख देती है – सपना छोटा हो या बड़ा, उसे पूरा करने की शुरुआत विश्वास से ही होती है।

उनकी कहानी हमें यह भी सिखाती है कि :

1. संकेत बार-बार आते हैं उन्हें नजरअंदाज मत करों।

2.  विजुलाइजेशन कोई खेल नहीं है – यह असली शक्ति है।

3.  पहले महसूस करो, फिर पाओ

4.  मेहनत करो – But Alighned Action

मेहनत तो सब करते हैं, लेकिन श्याम सर ने “सही दिशा में मेहनत” की- यहाँ फर्क आता है।

5. एक पॉजिटिव इंसान लाखों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

आज उनकी कहानी एक ऐसे इंसान की कहानी है जो खुद बदला और आज दूसरों का जीवन भी बदल रहा है।

सफलता की कहानी

निष्कर्ष

श्याम सर की सफलता की कहानी सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन सच में काम करता है – अगर आप उसे सही तरह से समझे, महसूस करें और उस पर भरोसा रखें।

छोटे गाँव से बड़े सपनों तक उनकी यात्रा हमें यही सिखाती है कि जब इरादा साफ हो, विश्वास मजबूत हों और भावना सच्ची हो, तो ब्रह्मांड भी आपके पक्ष में खड़ा हो जाता है।

आज श्याम सर जिस ऊचाई पर है, वह किसी जादू से नहीं  बल्कि रोज छोटी-छोटी चीजों को महसूस करने, लिखने और विश्वास करने से संभव हुआ है।

आप भी अपनी कहानी बदल सकते हैं – बस शुरुआत कीजिए… अपने विश्वास से।

FAQ:

प्रश्न 1. आकर्षण तकनीक का सबसे शक्तिशाली नियम क्या है?

उत्तर. कृतज्ञता और विजुलाइजेशन।

प्रश्न 2. आकर्षण के नियम की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?

उत्तर . William walker atkinson.

 

 

Leave a Comment