नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक ऐसी अद्भुत और प्रभावशाली कला के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो न केवल सरल है बल्कि हजारों वर्षों पुरानी एक प्राचीन चीनी विद्या है। इस कला का नाम है – फेंगशुई(Feng Shui)। फेंग शुई के माध्यम से आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं और धन, समृद्धि, शांति तथा abundance को आकर्षित कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे आप बहुत आसानी से अपने घर और कार्यस्थल में अपनाकर अपने जीवन में बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि फेंगशुई क्या है, फेंग शुई आइटम कौन-कौन से होते हैं, कुआ नंबर क्या है, फेंग शुई प्लांट्स का क्या महत्व है और इन्हें सही तरीके से कैसे उपयोग किया जाए, ताकि आपका जीवन ऊर्जा और समृद्धि से भर सके।

फेंगशुई क्या है? What is Fengshui
फेंग शुई लगभग 4000 से 5000 वर्ष पुरानी एक प्राचीन चीनी कला और विज्ञान है, जो हमारे जीवन में ऊर्जा के संतुलन पर आधारित है। फेंग शुई शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – फेंग, इसका अर्थ है हवा और शुई जिसका अर्थ है पानी। हवा और पानी को जीवन ऊर्जा का वाहक माना जाता है, जिसे चीनी भाषा में ची(Chi) या (Qi)कहा जाता है।
फेंग शुई में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाता है कि हमारे आस-पास बहने वाली ऊर्जा सकारात्मक हो और बिना रुकावट के प्रवाहित हो सके। यही ऊर्जा हमारे स्वास्थ्य, धन, रिश्तों और मानसिक शांति को प्रभावित करती है। जिस प्रकार भारत में वास्तु शास्त्र के माध्यम से घर और वातावरण को संतुलित किया जाता है, उसी प्रकार चीन में फेंग शुई का प्रयोग किया जाता है।
सरल शब्दों में कहें तो फेंग शुई का अर्थ है अपने आसपास के वातावरण को इस तरह सुव्यवस्थित करना कि उसमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़े और नकारात्मक ऊर्जा कम हो, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और संतुलन बना रहे।
- अगर आप जानना चाहते हैं कि घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे लायें तो यहाँ – क्लिक करें
फेंगशुई कैसे काम करता है?
फेंग शुई में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। फेंग शुई के अनुसार हमारे आस-पास मौजूद हर वस्तु ऊर्जा से जुड़ी होती है। जब घर की वस्तुएँ सही तरीके और सही स्थान पर रखी जाती है, तो ऊर्जा का प्रवाह सहज और संतुलित बना रहता है।
घर में अव्यवस्था और अनुपयोगी वस्तुएँ ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करती है, जिससे वातावरण में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसलिए Feng shui के अनुसार घर को साफ, व्यवस्थित और खुला रखना आवश्यक है। फर्नीचर, सजावटी वस्तुएँ और पौधों को इस प्रकार रखना चाहिए कि ऊर्जा बिना रुकावट के प्रवाहित हो सके।
घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई के साथ धूप, अगरबत्ती या अन्य सुगंधित वस्तुओं का उपयोग लाभकारी माना जाता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है।
इस प्रकार, फेंग शुई घर के वातावरण को संतुलित करके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं।

कुआ नंबर क्या है? What is Kua Number
फेंग शुई में कुआ नंबर व्यक्ति की शुभ दिशाओं को दर्शाता है। इसी कुआ नंबर के आधार पर यह तय किया जाता है कि फेंग शुई आइटम्स, फर्नीचर और अन्य वस्तुएँ किस दिशा में रखने से अधिक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कुआ नंबर कैसे निकाला जाता है?How to calculate Kua Number
कुआ नंबर निकालने की सही विधि-
Step1: जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़े
सबसे पहले अपना जन्म वर्ष ले और उसके सभी अंकों को आपस में जोड़ दें। उदाहरण 2003 – 2+0+0+3
यदि जोड़ने के बाद दो अंको की संख्या आए, तो उसे फिर से जोड़कर एक अंक बना ले। पुरुष के लिए कुआ नंबर यदि व्यक्ति पुरुष है, तो प्राप्त संख्या को 11 में से घटाएं।
उदाहरण : 11 – 5 = 6
यही पुरुष का कुआ नंबर होगा।
महिला के लिए कुआ नंबर
यदि व्यक्ति महिला है, तो प्राप्त संख्या में 4 जोड़े।
उदाहरण: 4 + 5 = 9
यही कुआ नंबर होगा।
कुआ नंबर 5 के लिए विशेष नियम
अगर गणना के बाद कुआ नंबर 5 आता है, तो फेंग शुई में एक विशेष नियम लागू होता है पुरुष के लिए कुआ नंबर 2 माना जाता है महिला के लिए कुआ नंबर 8 माना जाता है यह नियम सभी के लिए अनिवार्य है
कुआ नंबर निकालने के बाद उसी के अनुसार धन, कैरियर स्वास्थ्य से जुड़े फेंगशुई उपाय और दिशाएं निर्धारित की जाती है नीचे दी गई सूची में आप अपने कुआं नंबर के अनुसार शुभ दिशाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फेंग शुई आइटम। Fengshui items for home
1. क्रिस्टल टर्टल(Crystal Turtle)
क्रिस्टल टर्टल फेंगशुई का एक अत्यंत प्रभावी आइटम माना जाता है, जो स्वास्थ, दीर्घायु और स्थिर सफलता का प्रतीक है। कछुए की लंबी आयु और धैर्य के कारण इसे हेल्थ और सुरक्षा से जोड़ा जाता है। घर या ऑफिस में रखने से मानसिक और शारीरिक संतुलन बेहतर होता है।
2. बगुआ मिरर
बगुआ मिरर एक शक्तिशाली फेंगशुई आइटम है, जिसे घर के मुख्य द्वार के बाहर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को वापस लौटाना होता है। इसे कभी भी घर के अंदर या छुपा कर नहीं रखना चाहिए।
3. Money Frog
तीन पैरों वाला Money Frog धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। इसे आमतौर पर घर के अंदर, धन क्षेत्र में रखा जाता है। यह आर्थिक अवसरों और आय में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
4. लाफिंग बुद्धा(Laughing Buddha)
लाफिंग बुद्धा सकारात्मक ऊर्जा, खुशी और प्रोस्पेरिटी का प्रतीक है। इसे घर या ऑफिस में रखने से तनाव कम होता है और वातावरण आनंदमय बनता है।
5. Wind Chime
विंड चाइम ऊर्जा के प्रभाव को सक्रिय करने में मदद करता है। इसे खिड़की, बालकनी या बेडरूम के पास लगाया जा सकता है, जिससे रुकी हुई ऊर्जा गतिशील हो जाती है और सकारात्मक कंपन फेलते हैं।
6. क्रिस्टल लोटस(Crystal Lotus)
क्रिस्टल लोटस स्वास्थ्य, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इसे उस स्थान पर रखा जा सकता है जहाँ ध्यान, पूजा या आध्यात्मिक अभ्यास किया जाता हो।
7. ड्रीम कैचर(Dream Catcher)
ड्रीम कैचर को बेडरूम में, विशेष कर खिड़की या सोने की जगह के पास लगाया जाता है। माना जाता है कि यह नकारात्मक सपनों और ऊर्जा से रक्षा करता है और अच्छी नींद में सहायक होता है।
8. क्रिस्टल ग्लोब(Crystal Globe)
क्रिस्टल ग्लोब सकारात्मक ऊर्जा और विजडम को बढ़ाने वाला आइटम है। इसे स्टडी एरिया या ऑफिस डेस्क पर रखना लाभकारी माना जाता है।
9. उल्लू(Owl)
उल्लू फेंगशुई और वास्तु दोनों में बुद्धिमत्ता और गहरी समझ का प्रतीक है। यह सही निर्णय लेने और ज्ञान को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
10. चीनी सिक्के
चीनी सिक्के धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। इन्हें वॉलेट, तिजोरी या घर के धन क्षेत्र में रखा जाता है।
11. रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल(Rose quartz Crystal)
रोज क्वार्ट्ज को रिलेशनशिप और प्रेम से जोड़ा जाता है। यह रिश्तो में मधुरता और भावनात्मक संतुलन लाने में मदद करता है।
12. एक्वेरियम(Aquerium)
एक्वेरियम को धन और ऊर्जा के प्रभाव का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बढ़ती है।

फेंग शुई प्लांट्स।What are the lucky trees in Feng Shui?
1. बास का पौधा(Bamboo Plant)
बास का पौधा Feng Shui में सबसे अधिक शुभ और लोकप्रिय माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करता है। बास का पौधा ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए इसे उन्नति, विकास और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। घर या ऑफिस में रखने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है।
2. मनी प्लांट(pathos)
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक माना जाता है। इसे मिट्टी या पानी दोनों में लगाया जा सकता है, लेकिन पानी में उगाया मनी प्लांट अधिक शुभ माना जाता है। यदि इसे पानी में रखे, तो सप्ताह में एक-दो बार पानी अवश्य बदले।
3. स्नेक प्लांट(Snake Plant)
स्नेक प्लांट एक उत्कृष्ट एयर प्यूरीफायर है और फेंगशुई में भी इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह वातावरण में मौजूद हानिकारक गैसों को फिल्टर करता है, ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है और तनाव कम करने में मदद करता है। घर के अंदर इसे रखना लाभकारी होता है।
4. एलोवेरा(Aloe-vera)
एलोवेरा अपने औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है। यह न केवल स्वास्थ्य, हेयर केयर और स्किन केयर के लिए उपयोगी है, बल्कि फेंगशुई के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है और नकारात्मक प्रभावो को कम करता है।
5. जेड प्लांट(Jade Plant)
जेड प्लांट को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह स्वास्थ्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला पौधा है। इसे फ्रेंडशिप प्लांट, मनी ट्री और लकी प्लांट भी कहा जाता है। जेड प्लांट को घर के मुख्य द्वार या प्रवेश स्थान के पास रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, इसलिए इसे मनी मैग्नेट भी कहा जाता है।
6. रबर प्लांट(Rubber Plant)
रबर प्लांट Feng Shui में स्थिरता, प्रगति और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह घर या ऑफिस में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहायक होता है और आर्थिक मजबूती का संकेत देता है।
7. पीस लिली(Peace Lily)
पीस लिली फेंगशुई का एक सुंदर और प्रभावी पौधा है, जो शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और घर के वातावरण को शांत बनाए रखने में मदद करता है।

निष्कर्ष
फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विद्या है जो हमारे घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली लाने का कार्य करती है। चाहे वह फेंग शुई प्लांट्स हो, शुभ आइटम्स हो या घर की सही व्यवस्था- सभी का उद्देश्य ऊर्जा के प्रभाव को संतुलित करना है।
अगर आप सोच रहे हैं “फेंगशुई क्या है” तो समझिए कि यह केवल एक शास्त्र नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर, शांतिपूर्ण और सफल बनाने की एक कला है। इसे अपना कर आप अपने घर और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और नकारात्मक प्रभावो को कम कर सकते हैं।
संक्षेप में, Feng Shui का सही इस्तेमाल आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खोलता हैं।
FAQ:
प्रश्न 1. फेंगशुई के पांच तत्व क्या है?
उत्तर. अग्नि, पृथ्वी, जल, लकड़ी, धातु।
प्रश्न 2. क्या फेंग शुई में टूटी हुई चीजें खराब हैं?
उत्तर. हाँ, फेंगशुई में टूटी हुई चीजे और अस्त-व्यस्त चीजों को खराब माना जाता है।
प्रश्न 3. फेंगशुई में सबसे भाग्यशाली अंक कौन सा है?
उत्तर. संख्या 6 और 8 को आमतौर पर शुभ माना जाता है, जबकि 4 को अशुभ माना जाता है।
प्रश्न 4. फेंगशुई में बास किसका प्रतीक है?
उत्तर. धन, समृद्धि, सुख और भाग्य का क्योंकि बास ऊपर की ओर जाता है, जो की उन्नति लाता है।
हमें विश्वास है, कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि फेंगशुई क्या है।