सकारात्मक ऊर्जा न सिर्फ हमें खुश रखती है, बल्कि हमारी सेहत, मानसिक स्थिति और सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तो क्या हम अपने शरीर और घर में इस सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं? जवाब है हाँ ! इसके लिए कुछ सरल और असरदार तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपनी जिंदगी और अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।
आज हम जानेंगे कि घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे लाये और यह ऊर्जा हमारे जीवन को कैसे बेहतर बना सकती है।

पॉजिटिव एनर्जी क्या है।what is positive energy and negative energy
पॉजिटिव एनर्जी का मतलब उस ऊर्जा से है जो हमारे भीतर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास के भाव से उत्पन्न होती है। जब हम खुश रहते हैं, सकारात्मक सोचते है और जीवन को अच्छे नज़रिए से देखते हैं, तो हमारे अंदर से निकलने वाली ऊर्जा पॉजिटिव होती है। यही ऊर्जा हमारे व्यवहार, शब्दों और वातावरण में साफ झलकती है।
इसके विपरीत, जब हम गुस्से में रहते हैं, चिड़चिड़ा होते हैं, दुखी या तनाव ग्रस्त महसूस करते हैं, तब हमारे भीतर से नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। नकारात्मक भावनाएं जैसे डर, ईर्ष्या, क्रोध और निराशा हमारी सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देती है।
सरल शब्दों में कहें तो सकारात्मक भावनाएं पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है, जबकि नकारात्मक भावनाएं नेगेटिव एनर्जी को जन्म देती है। इसलिए हमारा सोचना और महसूस करना ही तय करता है कि हमारे जीवन और घर में कैसे ऊर्जा बनी रहेगी।
घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे लाये।how to attract positive energy in home
1. आध्यात्मिक अभ्यास और पूजा पाठ
घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा पाठ और आध्यात्मिक अभ्यास करना बहुत प्रभावी माना गया है। जैसे हिंदू धर्म में मंत्रो का उच्चारण, कीर्तन, भजन और नाम जाप पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
पूजा के समय घंटी की मधुर आवाज, सुगंधित धूप-बत्ती और दीपक का प्रकाश मन और वातावरण दोनों को शांति देता है। सुबह और शाम नियमित रूप से पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।
2. घर की साफ सफाई और शुद्धता बनाए रखें
घर में इधर-उधर बिखरा हुआ सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, इसलिए सबसे पहले अपने घर को साफ और व्यवस्थित रखना बहुत ज़रूरी है। जो भी एक्स्ट्रा या बेकार सामान, जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते, उसे तुरंत हटा दे।
किचन को हमेशा साफ रखें। गंदे बर्तन, बिखरा हुआ खाना या गंदी जगह न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुँचाती है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करती है। बेडशीट, कपड़े और फर्श को नियमित रूप से साफ रखें और घर में टूटी-फूटी चीज़े जैसे खराब घड़ी, टूटे बर्तन या बेकार सामान न रखें।

बाहर के गंदे जूते-चप्पल घर के अंदर न लाएँ। साथ ही हफ्ते में एक-दो बार नमक मिले पानी से घर का पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
साफ सुथरा घर न सिर्फ मन को शांति देता है, बल्कि पूरे परिवार की ऊर्जा और सेहत को भी बेहतर बनाता है।
3. घर का मुख्य द्वार साफ और शुभ रखें
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और सुंदर रखें। तोरण या बंदनवार को दरवाजे के ऊपर लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। तोरण साफ-सुथरा हो और समय-समय पर बदला जाए।
शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक, शुभ-लाभ आदि को दरवाजे के बिल्कुल बीच या नीचे न लगाए। इन्हें दरवाजे के दोनों किनारो पर या ऊपर की साइड में लगाना अधिक शुभ होता है, ताकि आते-जाते समय पैरों का स्पर्श न हो।
मुख्य द्वार के पास हरे-भरे पौधे रखें और बाहर रखे जूते-चप्पल बिखरे न हो। उन्हें एक तरफ व्यवस्थित रखें और इस स्थान की नियमित सफाई करें।
4. शुद्ध और सात्विक खान-पान अपनाए
घर में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए शुद्ध और सात्विक खान-पान का बहुत महत्व होता है। कोशिश करें कि घर में ताजा, पौष्टिक और हल्का भोजन बने। हरी-भरी सब्जियाँ, फल, सलाद और प्राकृतिक आहार न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी शांत और सकारात्मक बनाते हैं।
अधिक तला-भुना और नॉनवेज भोजन जैसे मटन, चिकन का नियमित सेवन, मन और शरीर दोनों में भारीपन और नकारात्मकता बढ़ा सकता है। इसलिए जितना संभव हो, सात्विक और शुद्ध भोजन को प्राथमिकता दें।
5. साफ सुथरे कपड़े पहने
घर में हो या बाहर, हमेशा साफ और सुथरे कपड़े पहनने की आदत डालें। रोज नए कपड़े पहनना जरूरी नहीं है, लेकिन जो कपड़े आप पहन रहे हैं वह साफ, धुले हुए और ठीक से प्रेस किए होने चाहिए। नियमित रूप से स्नान करना भी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
हर चीज से वाइब्रेशन निकलती है। साफ कपड़े पहनने से आत्म-विश्वास बढ़ता है और मन मे ताजगी बनी रहती है। वहीं गंदे या बिखरे हुए कपड़े पहनने से आलस, चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ सकती है।

शरीर को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे रखें।how to attract positive energy in life
1. ध्यान और योग का अभ्यास करें
ध्यान और योग्य न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी संतुलित करते हैं। नियमित ध्यान से विचार स्पष्ट होते हैं और योग से तनाव कम होता है, जिससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
2. प्राकृतिक तत्वों से जुड़े
जब हम पेड़ पौधो और प्रकृति के बीच समय बिताते हैं, तो एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। प्रकृति हमारे मन को शांत करती है और शरीर को ताज़गी से भर देती है।
रोज़ सुबह खुली हवा में टहलने जाएँ और सूरज की हल्की किरणों को अपने शरीर पर महसूस करें। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और आप पूरे दिन खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
3. गहरी और पूरी नींद ले
शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सात-आठ घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी नींद से शरीर और मन दोनों को पूरा आराम मिलता है।
बेहतर नींद के लिए सोने से पहले कमरे को शांत और थोड़ा ठंडा रखें, आरामदायक बिस्तर का उपयोग करें और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दे। इससे दिमाग शांत होता है और गहरी नींद आती है, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
- अगर आप जानना चाहते हैं कि गहरी नींद कैसे ले तो यहां- क्लिक करें
4. ग्राउंडिंग का अभ्यास करें
ग्राउंडिंग का मतलब है अपने शरीर को सीधे धरती के संपर्क में लाना। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा निकलती और मन शांत होता है।
इसके लिए नंगे पैर घास पर चले, मिट्टी को छुए या किसी पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करें। यह छोटे-छोटे अभ्यास शरीर और मन को संतुलित करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
हमारा शरीर लगभग 70% पानी से बना होता है। जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो थकावट महसूस होती है और ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है।
दिन भर सही मात्रा में पानी पीने की आदत डालें। इसके अलावा दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और अंदर से ताजगी व सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है।
पॉजिटिव एनर्जी प्लांट्स।positive energy plants
1. Bamboo Plant घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करता है।
2. Money Plant (Pothos) आर्थिक समस्याओं को कम करता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद करता है।
3. तुलसी को शास्त्रों में पवित्र माना गया है, घर के बाहर लगाने से शुद्धता और सकारात्मकता बढ़ती है।
4. Snake Plant वातावरण को शुद्ध करता है और घर में संतुलित ऊर्जा बनाए रखता है।
5. Aloevera Health, Skin और Hair के लिए लाभदायक होने के साथ सकारात्मक वाइब्रेशन देता है।
6. Jade Plant को मनी मैग्नेट माना जाता है, यह धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
7. केले का पौधा हिंदू शास्त्र में पवित्र माना गया है और भगवान विष्णु से जुड़ा होता है।
8. गेंदा (Marigold) घर के आसपास शुभता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।
9. Rubber Plant घर के वातावरण को साफ शांत और सकारात्मक बनाए रखने में सहायक है।
10. Peace Lily नकारात्मक ऊर्जा को कम कर घर में शांति और संतुलन लाती है।

निष्कर्ष
घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए सिर्फ घर को साफ-सुथरा रखना ही काफी नहीं है, बल्कि मन का साफ होना भी उतना ही जरूरी है। घर में प्रवेश करते समय यह किसी से बातचीत करते हुए गाली-गलौच से बचे, नशे की हालत में घर न आए और हमेशा शांति व सम्मान के साथ बात करें।
जब हमारा मन साफ और शांत होता है, तो हमारे अंदर की ऊर्जा अपने आप सकरात्मक बन जाती है। अपने माता-पिता और बच्चों के साथ प्रेम और समझदारी से बातचीत करें, क्योंकि अच्छी भावनाएँ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
जब मन और घर दोनों में शांति होती है, तब पूरा वातावरण सकारात्मक बनता है और घर सच में एक सुखद और ऊर्जावान स्थान बन जाता है।
FAQ
प्रश्न 1. कौन सा रंग सकारात्मक ऊर्जा देता है?
उत्तर. सकारात्मक ऊर्जा देने मुख्य रूप से रंग है- पीला, हरा, नारंगी और हल्का नीला।
प्रश्न 2. कौन-सा मंत्र सकारात्मक ऊर्जा देता है?
उत्तर. सकारात्मक ऊर्जा देने वाले मंत्र है – गायत्री मंत्र, हरे कृष्ण महामंत्र, ॐ नमः शिवाय, विष्णु मंत्र श, महामृत्युंजय मंत्र आदि।
प्रश्न 3. लोग सकारात्मक लोगों को क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर. क्योंकि सकारात्मक लोग सच बोलते हैं, दूसरों को प्रेरित करते हैं और सभी के लिए अच्छा सोचते हैं। उनकी ऊर्जा भरोसा और अपनापन पैदा करती है, इसलिए लोग उन्हें पसंद करते हैं।
हमें विश्वास है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आया होगा कि घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे लाये।