पैसा! law Of Attraction se paise kaise kamaye-7 प्रभावी तरीके

नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जो हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कुंजी है – पैसा(money)। पेसौ की कमी एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया का लगभग हर व्यक्ति जूझ रहा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि Law Of Attraction का उपयोग करके आप अपने जीवन में पैसों की कमी को दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि Law Of Attraction se paise kaise kamaye और अपने सपनों को साकार कैसे करे।

पैसा

सबसे पहले हम जानेंगे कि Law Of Attraction kya hota hai और फिर हम जानेंगे कि Law Of Attraction se paise kaise kamaye

Law Of Attraction kya  hota hai?

Law Of Attraction एक शक्तिशाली नियम है जो कहता है कि जैसा आप सोचते हैं वैसा आप बन जाते हैं। यदि आप सकारात्मक विचारों को आकर्षित करते हैं, तो आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति को आकर्षित करेंगे।

इसके विपरीत, यदि आप नकारात्मक विचारों का आकर्षित करते हैं, तो आप अपने जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों को आकर्षित करेंगे। यह नियम केवल पैसों को ही आकर्षित नहीं करता है, बल्कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति को भी आकर्षित करता है।

पैसा-

पैसा एक शक्तिशाली ऊर्जा है जो हमारे जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाता है। यह एक ऐसा माध्यम है जो हमें अपने सपनों को पूरा करने, अपनी जरूरतो को पूरा करने, और अपने प्रियजनों को खुश करने में मदद करता है।

पैसा(money) हमें स्वतंत्रता और सुरक्षा प्रदान करता है, और यह हमें अपने जीवन को अपनी मर्जी से जीने का अवसर देता है। पैसा एक माध्यम है जिसका उपयोग हम दूसरों की मदद करने, समाज की सेवा करने, और अपने जीवन को अर्थपूर्ण बनाने के लिए करते हैं।

बहुत से लोग पैसों के प्रति नकारात्मक भाव रखते हैं, उनका मानना है कि जिन लोगों के पास अधिक पैसा है,  वह अक्सर घमंडी और अभिमानी होते हैं। उन्हें लगता है कि पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है, और उन्हें यह भी लगता है कि पैसा आसानी से किसी के पास नहीं आता है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह से सही नहीं है। पैसा कमाने के लिए संघर्ष करना आवश्यक है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि हम पैसे के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और इसका उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने और दूसरों की मदद करने के लिए करें।

Law Of Attraction se paise kaise kamaye in hindi?

 Law Of Attraction से पैसे कमाने के लिए निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है-

1.  पैसों के प्रति सकारात्मक भावना-

यदि आप Law Of Attraction के माध्यम से पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको पैसों के प्रति सकारात्मक भाव रखना आवश्यक है। आपके जीवन में पैसा तभी आकर्षित होगा जब आप पैसों के प्रति अच्छे विचार रखेंगे, अच्छे भाव रखेंगे, और पैसे की कदर करेंगे। दूसरी ओर, यदि आप पैसों के प्रति नकारात्मक भाव रखते हैं, पैसे(money) की कदर नहीं करते हैं, और हमेशा पैसों को लेकर शिकायत करते हैं, तो पैसा आपकी ओर आकर्षित नहीं होगा और आपसे दूर जाने लगेगा। इसलिए, पैसों के प्रति सकारात्मक भाव रखना और पैसे की कदर करना आवश्यक है। ताकि आप Law Of Attraction के माध्यम से पैसे कमा सके।

पैसा

2. स्पष्ट लक्ष्य-

Law Of Attraction में स्पष्ट लक्ष्य रखना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप Law Of Attraction का उपयोग करके पैसा कमाना चाहते हैं,  तो आपको स्पष्ट लक्ष्य रखना होगा। इसका मतलब है कि आपको यह तय करना होगा कि आप कितने दिनों में कितना पैसा कमाना चाहते हैं।

• स्पष्ट लक्ष्य कैसे रखें?

• विशिष्ट लक्ष्य-

अपने लक्ष्यों को विशिष्ट बनाएं। इसका मतलब है कि आपको यह तय करना होगा कि आप कितने पैसे कमाना चाहते हैं।

• समय सीमा-

अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करें। इसका मतलब है कि आपको यह तय करना होगा कि कितने दिनों में कितने पैसे कमाना चाहते हैं।

• लक्ष्यों को लिखें-

अपने लक्ष्यों को लिखने से आपको उन्हें स्पष्ट रूप से परिभाषित करने में मदद मिलेगी।

• लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें-

अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने से आपको उन्हें प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

  • यदि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी तरीके जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़े – लक्ष्य कैसे प्राप्त करें

3. मेनिफेस्टेशन और विजुलाइजेशन-

Law Of Attraction में मेनिफेस्टेशन और विजुलाइजेशन दो महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं है। इन दोनों प्रक्रियाओं के अनुसार, आप अपने जीवन में जो भी आकर्षित करना चाहते हैं, उनका चित्र अपने दिमाग में बनाए और उन्हें वास्तविकता में महसूस करें।

मेनिफेस्टेशन और विजुलाइजेशन कैसे करें?

1.अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करें।

2.अपने लक्ष्यों को वास्तव में महसूस करें।

3.अपने लक्ष्यों को दैनिक रूप से देखें।

4.अपने लक्ष्यों के लिए कार्रवाई करें।

उदाहरण- 

आप अपने दिमाग में एक अच्छी जॉब की कल्पना करें, और महसूस करें कि आप उस जॉब से बहुत ज्यादा खुश है और आपके पास बहुत सारे पैसे आ रहे हैं आप उन पैसों का उपयोग अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कर रहे हैं।

इस प्रकार, आप वास्तविकता में उस जॉब को महसूस करें और अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति को आकर्षित करें।

4. विश्वास-

Law Of Attraction का उपयोग करके अपने जीवन में पैसे या किसी भी चीज को आकर्षित करने के लिए,  आपको Law Of Attraction पर पूरा विश्वास करना होगा। इसका मतलब है कि आपको Law Of Attraction की शक्ति पर पूरा भरोसा करना होगा और इसमें कोई संदेह नहीं रखना होगा।

जब आप Law Of Attraction पर विश्वास रखेंगे, तो आप अपने जीवन में पैसे या किसी भी चीज़ को आकर्षित कर पाएंगे। इसके लिए, आपको उन्हें अपने दिमाग में देखना होगा। आप अपने लक्ष्यों को वास्तव में महसूस करें और उन्हें अपने जीवन में उतारने की कल्पना करनी होगी।

5. एक्शन-

Law Of Attraction में सोचना जितना महत्वपूर्ण है,  उतना ही महत्वपूर्ण एक्शन लेना है। जब आप अपने लक्ष्यों को सोचते हैं, तो आपको उन्हें प्राप्त करने के लिए एक्शन लेना होगा। यदि आप एक्शन नहीं लेते हैं, तो आप अपने जीवन में पैसों को या फिर उन चीजों को आकर्षित नहीं कर पाएंगे जो आप चाहते हैं।

6. कृतज्ञता-

आभार और कृतज्ञता का महत्व Law Of Attraction में बहुत अधिक है। जब आप अपने पास मौजूद चीजों के प्रति कृतज्ञ होते हैं, तो आप अपने जीवन में अधिक सकारात्मकता और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। आभार और कृतज्ञता का अभ्यास करने से आप अपने जीवन में अधिक खुशी और संतुष्टि को महसूस कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पास एक नौकरी है जो आपको 10,000 रुपये प्रति माह की आय प्रदान करती है, तो आप इसके प्रति कृतज्ञ हो सकते हैं। आप अपने आप से कह सकते हैं, “मैं अपनी नौकरी के लिए कृतज्ञ हूँ क्योंकि यह मुझे अपने परिवार का पालन-पोषण करने मे मदद करती है।” इस प्रकार, आप अपने पास मौजूद चीजों के प्रति कृतज्ञ होकर अपने जीवन में अधिक सकारात्मकता और समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।

पैसा
Think positive

इस प्रकार आपने जाना कि Law Of Attraction se paise kaise kamaye और अपने जीवन में पैसों को कैसे आकर्षित करें ।

धन के लिए पुष्टि क्या हैं-Positive Money affirmations

  1. मैं पैसे से प्यार करता हूँ और पैसा मुझसे प्यार करता है।
  2. मैं जितना भी धन खर्च करता हूँ वह मेरे पास कई गुना होकर वापस आ जाता है।
  3. मैं हर तरफ से धन को आकर्षित कर रहा हूँ।
  4. पैसा मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।
  5. मेरे पास हर समय जरूरत से कहीं ज्यादा धन रहता है।
  6. मैं धन के मामले में बहुत भाग्यशाली हूँ।
  7. यूनिवर्स मेरे धन के खजाने को भरते जा रहे है और मैं हर दिन ओर समृद्ध होता जा रहा हूँ।
  8. मैं बहुत अमीर हूँ।
  9. मेरी जिंदगी में धन की बारिश लगातार होती रहती है।
  10. मेरी जिंदगी में आसानी से, आनंद से पैसा आता है।

पैसा

Famous Money Books-

How to attract money.

Rich Dad, Poor Dad.

Think and grow rich.

The psychology of money.

The Secrets Money Mastery.

The Money guide.

Money works.

Make Epic Money.

Money Making Skills.

Money Myths and Mantras- The Ultimate Investment Guide.

क्या आकर्षण का नियम वास्तविक है?

जी हाँ, आकर्षण का नियम बहुत वास्तविक है। आकर्षण के नियम का उपयोग करके कई लोगों ने अपने जीवन को बदला है और अपने लिए अपने जीवन में बदलाव किए हैं। आप कई सफल लोगों को यूट्यूब पर, गूगल पर या उनके पॉडकास्ट में देख सकते हैं, जिन्होंने आकर्षण के नियम को अपनाकर अपने जीवन को परिवर्तित किया है।

उदाहरण के लिए- रोंडा बर्न, ब्रूस ली, लुइस हाई, विलियम वॉकर एटकिंसन जैसे लोगों ने आकर्षण के नियम का उपयोग करके अपने जीवन में ऐतिहासिक बनाया हैं।

निष्कर्ष-

Law Of Attraction se paise kaise kamaye ? यह जानने से आप अपने जीवन में सिर्फ पैसों को ही नहीं बल्कि अपने जीवन में किसी भी चीज़ को आकर्षित कर सकते हैं। Law Of Attraction का सिद्धांत सिर्फ पैसों के क्षेत्र में नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में लागू होता है। यदि आप अपने जीवन में अच्छी रिलेशनशिप, अच्छा स्वास्थ्य, और अच्छी चीजे चाहते हैं, तो आप Law Of Attraction से इन सब चीजों को आकर्षित कर सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

Law Of Attraction से पैसे कमाने के लिए, आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाना होगा, अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना होगा, और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक्शन लेना होगा।

FAQ:

प्रश्न 1.  Law Of Attraction से पैसे आकर्षित करने के लिए क्या विचारों का उपयोग करना होगा ?

उत्तर. हाँ, क्योंकि जब तक आप विचार नहीं करेंगे कि पैसे कैसे कमाएं, तब तक आप उस चीज पर काम कैसे करेंगे। इसलिए, आपको विचार करना जरूरी है।

प्रश्न 2. पैसे निवेश करने के लिए कौन से विकल्प अच्छे हैं?

उत्तर. पैसे निवेश करने के लिए शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और रियल एस्टेट अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

प्रश्न 3. क्या Law Of Attraction से ड्रीम कार को आकर्षित किया जा सकता है ?

उत्तर. हाँ, Law  of Attraction से केवल आप अपनी ड्रीम कार को ही नहीं बल्कि, आप जो भी चीज अपने जीवन में चाहते हैं, उन सभी चीजों का आकर्षित कर सकते हैं, परंतु इसके लिए आपको विश्वास होना बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 4. ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली नियम कौन सा है?

उत्तर. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली नियम है, जो आपके खराब जीवन को भी सुधार सकता है।

प्रश्न 5. एंजल नंबर कौन-कौन से हैं ?

उत्तर. जिन नंबरों का दोहराव होता है वह एंजल नंबर्स होते हैं उदाहरण के लिए 11:11, 12:12, 555, 999 आदि I

हमें विश्वास है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आया होगा कि Law Of Attraction se paise kaise kamaye, धन्यवाद।

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment