नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जो अक्सर हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधा बनती है – नकारात्मकता(negativity) नकारात्मक विचार हमारे आत्मविश्वास को कमजोर कर सकते हैं और हमारे जीवन में असंतुष्टि और तनाव को बढ़ा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नकारात्मकता को दूर करना संभव है। तो आइए जानते हैं कि नकारात्मक विचार क्या है और साथ ही समझते है कि नकारात्मक विचार कैसे दूर करें? और कैसे अपने जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करें।

नकारात्मकता क्या है?
नकारात्मकता एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें कोई व्यक्ति किसी चीज़ के प्रति नकारात्मक विचार(negative thoughts) रखता है और इन विचारोें में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करता है। यह नकारात्मकता व्यक्ति की मानसिकता को बताती है कि वह अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है।
उदाहरण के लिए, जब कोई व्यक्ति कहता है कि “मैं नहीं कर सकता हूँ” या “यह नौकरी मुझे नहीं मिलेगी” तो यह नकारात्मकता का एक उदाहरण है।
नकारात्मक विचार क्या है?
नकारात्मक विचार वे विचार है जो हमें अपने भविष्य के बारे में संदेह और चिंता की भावना से भर देते हैं। यह विचार हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से रोकते हैं, हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं और हमें नकारात्मक परिणामों की ओर ले जाते हैं।
नकारात्मक विचार हमें अपने आप को आलोचनात्मक रूप से देखने के लिए मजबूर कर देते हैं, इन विचारों के कारण हम अपनी गलतियों और कमियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अपने आप को उन गलतियों के लिए दोषी ठहराते हैं।
उदाहरण के लिए- मैं यह नहीं कर सकता, मैं असफल हो जाऊंगा, मैं कभी भी सफल नहीं हो पाऊंगा जैसे विचार नकारात्मक विचारों के उदाहरण है। यह विचार हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने से रोकते हैं और हमें एक नकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन को देखने के लिए मजबूर करते हैं।
इस प्रकार आपने जाना कि नकारात्मक विचार क्या है। अब हम सबसे पहले समझते हैं कि दिमाग में नकारात्मक विचार क्यों आते हैं फिर हम समझेंगे कि नकारात्मक विचार कैसे दूर करें।
दिमाग में नकारात्मक विचार क्यों आते हैं?
1. आत्म निंदा-
जब आप बार-बार अपने आप को भला-बुरा कहते हैं, हर चीज के लिए खुद को दोषी ठहराते हैं, और खुद पर विश्वास नहीं करते हैं, और अपनी तुलना दूसरों से करते हैं, तो इनके कारण आप नकारात्मक विचार को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
उदाहरण – जैसे “मैं अच्छा नहीं दिखता हूँ”, “मुझसे कोई भी काम ठीक से नहीं होता है”, “मैं हमेशा गलतियाँ करता हूँ” आदि।

2. असफलता-
जब हम पहले किसी कार्य को करने में असफल हो जाते हैं, तो हमारे मन में नकारात्मक विचार(negative thoughts) आने लगते हैं। हम सोचते हैं कि “मैंने पहले भी ये कार्य किया है, लेकिन मुझसे नहीं हुआ था, तो अब कैसे होगा ?” हम अपने आप को संदेह की नजर से देखने लगते हैं और अपनी क्षमताओं पर सवाल उठाने लगते हैं।
हमारे मन में यह भी विचार आता है कि “मेरे मित्र ने भी यह कार्य किया था, लेकिन उससे भी नहीं हुआ था, तो मैं कैसे करूँगा ?” यह नकारात्मक सोच पैटर्न हमें नकारात्मक विचारों की ओर ले जाता है और हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से रोकता है।
- विस्तार से जाने असफलता कैसे हमे आगे बढ़ने से रोकती हैI
3. नकारात्मक संगति-
नकारात्मक विचार, नकारात्मक संगति से उत्पन्न होते हैं। जब हम ऐसे लोगों के साथ उठते-बैठते हैं, जो नकारात्मक विचारों से भरे होते हैं। यह लोग अक्सर आलस में रहते हैं, दिन भर अपना फोन स्क्रोल करते हैं, और हर चीज को लेकर शिकायत करते हैं। उन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता है और वे हमेशा नकारात्मक बातें करते रहते हैं। जब हम ऐसे लोगों के साथ समय बिताते हैं, तो हमारी सोच भी उनकी सोच से मेल खाने लगती है। हमारे मन में नकारात्मक भावनाएँ उत्पन्न होने लगती है और हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित नहीं होते हैं।
इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के लोगों का चयन सावधानी से करें और नकारात्मक सगंति से बचे।
4. अत्यधिक अपेक्षाएं-
जब हम अपने आप से अत्यधिक अपेक्षाएं रखते हैं और उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं, तो यह नकारात्मक विचारों को उत्पन्न करता है।
उदाहरण- यदि आप पढ़ने में कमजोर है और आप खुद से अपेक्षा रखते हैं कि मैं हर विषय में 90% लाऊंगा लेकिन, जब आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आप निराश और आत्मनिंदा के शिकार हो जाते हैं।
5. आत्मविश्वास की कमी-
जब आपको खुद पर विश्वास नहीं होता है, तो आप खुद पर संदेह करने लगते हैं और इस कारण आप नकारात्मक विचारों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
चलिए, अब हम जानते हैं कि नकारात्मक विचार कैसे दूर करें और कैसे अपने जीवन में सकारात्मक विचार को आकर्षित करें।

नकारात्मक विचार कैसे दूर करें?
नकारात्मक विचार(negative thoughts) को दूर करने के लिए आपको निम्नलिखित तरीकों को अपनाना चाहिए।
• स्वयं की प्रशंसा करें-
स्वयं की प्रशंसा करना हमारे आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए, हमेशा अपने बारे में अच्छी बातें कहें। रोज सुबह उठते ही या जब भी आप मिरर में देखें तब कहें कि, मैं बहुत अच्छा हूँ, मैं बहुत आकर्षक हूँ, मेरे लिए सब कुछ संभव है। ऐसे शब्दों का प्रयोग करें और अपनी प्रशंसा करें।
• मेडिटेशन-
मेडिटेशन हमेशा स्वस्थ रहने के लिए और मन को शांत रखने के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। रोज सुबह मेडिटेशन करने से आपका ध्यान एक जगह केंद्रित होता है और आपका मन शांत होता है, जिससे सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं।
मेडिटेशन करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और आप तनाव और चिंता से मुक्ति पाते हैं। इसके अलावा, मेडिटेशन करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है।
• सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताए-
जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक रहना अति आवश्यक है। जब आप सकारात्मक और प्रेरित लोगों के साथ रहते हैं, तो आप उनकी ऊर्जा और उत्साह से प्रेरित होते हैं। ऐसे लोग जो अपने काम के प्रति ईमानदार और समर्पित होते हैं, वे आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। जब आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं, तो आप सकारात्मकता को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद पाते हैं।
• सकारात्मक आत्म-वार्ता-
आत्म-वार्ता एक शक्तिशाली तरीका है हमें सकारात्मक बनाने का। क्योंकि, यह हमारे विचारों और भावनाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम अपने बारे में सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें। हमें अपने आप से ऐसी बातें कहनी चाहिए जो हमें प्रेरित और उत्साहित करती हों। जैसे कि मैं बहुत भाग्यशाली हूँ, मैं बहुत खुश हूँ, मेरा आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, या आज का दिन सिर्फ मेरे लिए ही बना है। ऐसी सकारात्मक बातें खुद से करें और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करें।
• सोशल मीडिया पर अच्छी चीजें देखें-
सोशल मीडिया पर अच्छी और प्रेरक वीडियोज देखना नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब हम सोशल मीडिया पर अच्छी वीडियोज देखते हैं, तो हमें प्रेरणा मिलती है और हमारे आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। अच्छी वीडियोज में सकारात्मक संदेश, प्रेरक कहानियाँ और जीवन के अनुभव शामिल होते हैं, जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर अच्छी वीडियोज देखना हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
1. मेरा दिमाग नेगेटिव क्यों सोच रहा है?
आपके दिमाग के नकारात्मक सोचने का एक प्रमुख कारण आपकी संगत हो सकती है। आप जिन लोगों के साथ रहते हो, आपका friend सर्कल कैसा है, और आप सोशल मीडिया पर कैसी चीजें देखते हो ? यदि आपका वातावरण नकारात्मक है, तो आपके जीवन में भी नकारात्मकता आएगी। इसके अलावा, आपके अंदर किसी चीज को लेकर छिपा हुआ डर भी हो सकता है, जो नकारात्मक विचारों को जन्म देता है। या फिर, ये भी हो सकता है कि आप उन चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो आपके पास नहीं है, और जो चीजें आपके पास है उनके लिए आभार व्यक्त नहीं करते हो। ये भी एक कारण हो सकता है कि आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं।
2. दिमाग को ओवरथिंकिंग से कैसे कंट्रोल करें?
ओवर थिंकिंग से बचने के लिए कुछ तरीके हैं :
- नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदलें।
- वर्तमान में जिएं, अतीत या भविष्य की चिंता ना करें।
- खाली समय में संगीत सुनें या मेडिटेशन करें।
- चिंता करने के बजाय समस्या का समाधान ढूंढे।
- अपने विचारों को नियंत्रित करने के लिए ध्यान और आत्म-नियंत्रण का अभ्यास करें।
विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें – Overthinking se kaise bache
बहुत ज्यादा सोचना कैसे बंद करें?
जब भी आप ज्यादा सोच रहे हों, तो गहरी साँस लें और शांति से बैठें। वर्तमान में जीने की कोशिश करें और अपने जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। उनके लिए खुशी महसूस करें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं। बच्चों के साथ खेलें और अपने दिमाग को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। ऐसा करने से आपका ध्यान नकारात्मक विचार सोचने से भटकेगा और नकारात्मक विचारों(negative thoughts) की गति कम होगी। आपका दिमाग शांत होगा और आप अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।
निष्कर्ष-
नकारात्मक विचार कैसे दूर करें? नकारात्मक विचार हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं और हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम नकारात्मक विचारों को दूर करें और सकारात्मक विचारों को अपनाए। सकारात्मक विचार हमें आत्मविश्वास, उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते है। इसलिए, नकारात्मक विचारों को दूर करें और अपने जीवन को सकारात्मक बनाएं।
FAQ:
प्रश्न 1. नकारात्मकता आपके जीवन को कैसे प्रभावित करती है ?
उत्तर. नकारात्मकता हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। जैसे कि – तनाव, चिंता, आत्मविश्वास की कमी आदि।
प्रश्न 2. मन को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखें?
उत्तर. मन को हमेशा पॉजिटिव रखने के लिए हमेशा अच्छा सोचना चाहिए, खुद की प्रशंसा करना, मेडिटेशन करना और अपने परिवार के लोगों के प्रति कृतज्ञ रहना आवश्यक है।
प्रश्न 3. सकारात्मक सोच क्या होती है?
उत्तर. सकारात्मक सोच एक ऐसी मानसिकता है जिसमें हम जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक और आशावादी तरीके से सोचते हैं।
प्रश्न4. नेगेटिव सोच से क्या होता है?
उत्तर. नेगेटिव सोच के प्रभाव :
- सफलता प्राप्त नहीं होती है।
- चिंतित और तनाव ग्रस्त रहते हैं।
- व्यक्तित्व विकास नहीं होता है।
- लोग हमारे पास बैठना पसंद नहीं करते हैं।
- नकारात्मकता से घिरे रहते हैं, और उसे ही अपने और आकर्षित करते हैं।
हमें विश्वास है कि, आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आया होगा, कि नकारात्मक विचार क्या है, नकारात्मक विचार क्या है और नकारात्मक विचार कैसे दूर करें और कैसे अपने जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करें, धन्यवाद !
