नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक दिलचस्प विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं – चेतन और अवचेतन मन। हम जानेंगे कि ये दोनों मन कैसे हमारे विचारों, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि कैसे अवचेतन मन(Subconscious mind) हमारे सपनों को साकार करने में मदद करता है और हम अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं। चेतन और अवचेतन मन में अंतर समझने से आपको सही निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।

चेतन और अवचेतन मन क्या है?
क्या आप जानते हैं कि हमारा मस्तिष्क दो भागों में बटा हुआ है। चेतन मन और अवचेतन मन(Conscious mind and Subconscious mind)। चेतन मन हमारे मस्तिष्क का 10% भाग होता है और अवचेतन मन हमारे मस्तिष्क का 90% भाग होता है।
चेतन मन क्या होता है-Conscious mind meaning in hindi
चेतन मन हमारे मस्तिष्क का लगभग 10% हिस्सा होता है। यह हमें वर्तमान में जागरूक और सचेत बनाता है, और हमें अपने आसपास के वातावरण के बारे में जानकारी देता है।
चेतन मन कैसे काम करता है?
चेतन मन (Conscious mind) वह है जो हमें बताता है कि अभी हम क्या कर रहे हैं, हम क्या सोच रहे हैं, और हम क्या महसूस कर रहे हैं। यह हमें अपने विचारों, भावनाओं और क्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। चेतन मन हमारे विचारों का विश्लेषण करता है, निर्णय लेता है, समस्याओं का समाधान करता है।
उदाहरण के लिए, जब आप किसी आर्टिकल को पढ़ रहे होते हैं, तो आपका चेतन मन आपको बताता है कि आप क्या पढ़ रहे हैं, आप कैसे पढ़ रहे हैं, और आप क्या समझ रहे हैं। यह आपको अपने पढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है।
चेतन मन हमें अपने विचारों और क्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है, जैसे कि अभी आप आर्टिकल पढ़ रहे हैं और आपके मन में कोई विचार आता है, तो आप उस विचार को नियंत्रित करके अपना ध्यान फिर से आर्टिकल को पढ़ने में लगा सकते हैं।
अवचेतन मन क्या होता है- Subconscious mind in hindi
अवचेतन मन(Subconscious mind) हमारे मस्तिष्क का वह हिस्सा है जो हमारे विचारों, भावनाओं, और अनुभवों को संग्रहित करता है, लेकिन हमें उनके बारे में पता नहीं चलता है।
अवचेतन मन का क्या काम है?
अवचेतन मन निम्नलिखित कार्य करता है।
1. शरीर की प्रक्रियाओं को नियंत्रित करना-
अवचेतन मन हमारे शरीर की प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है, जैसे कि- सांस लेना, पाचन आदि।
2. पिछले अनुभवों और भावनाओं को संग्रहित करना-
अवचेतन मन हमारे पिछले अनुभवों और भावनाओं को संग्रहित करता है।
3. हमेशा काम करना-
अवचेतन मन हमेशा काम करता रहता है, यहां तक कि जब हम सोते हैं तब भी।

उदाहरण:
1. जब आप टाइपिंग सीखते हैं, तो पहले आपको इसके लिए चेतन मन(Conscious mind) की आवश्यकता होती है। लेकिन जब आप इसे कई बार करते हैं, तो यह काम अवचेतन मन(Subconscious mind) में स्थानांतरित हो जाता है और आप इसे बिना सोचे-समझे कर सकते हैं।
2. जब आप अपने पुराने दोस्तों की यादें याद करते हैं, जैसे कि उनके नाम, उनके चेहरे, या उनके साथ बिताए गए पल। ये यादें आपके अवचेतन मन में संग्रहित होती है और जब आप उन्हें याद करते हैं, तो वह आपके चेतन मन में आ जाती है।
3. जब किसी व्यक्ति को किसी चीज से डर लगता है, जैसे कि सांप, ऊंचाई, या अंधेरा, तो उनके अवचेतन मन में डर की भावना संग्रहित होती है। जब वे उस चीज को देखते हैं या उसके बारे में सोचते हैं, तो उनके अवचेतन मन में संग्रहित डर की भावना सक्रिय हो जाती है और वह डरने लगते हैं।
- अवचेतन मन को विस्तार से जानने के लिए – क्लिक करें
ऊपर आपने जाना कि चेतन और अवचेतन मन क्या है अब हम चेतन और अवचेतन मन में अंतर को समझेंगे।
चेतन और अवचेतन मन में क्या अंतर है?(Conscious and Subconscious mind Difference)-
चेतन और अवचेतन मन में अंतर को हम कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझेंगे।
चेतन मन हमें अपने वर्तमान कार्यों और विचारों को नियंत्रित करने में मदद करता है। जैसे अभी आप लेटे हुए हैं और आप बैठना चाहते हैं, तो आपका चेतन मन आपको उस कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप अपने शरीर को बैठने के लिए निर्देश देते हैं और आपका शरीर उस निर्देश का पालन करता है।
लेकिन, अवचेतन मन में ऐसा नहीं होता है। अवचेतन मन हमारे पिछले अनुभवों और विचारों को संग्रहित करता है और हमारे विचारों और कार्यों को प्रभावित करता है, लेकिन हम इसका सीधा नियंत्रण नहीं कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, जब आप सोते हैं और आपका अवचेतन मन काम करता है, तो आप अपने सपनों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। यह आपके सपनों को आकार देता है।
इसलिए, चेतन मन और अवचेतन मन(Conscious mind and subconscious mind) के बीच का अंतर यह है कि चेतन मन हमें अपने वर्तमान कार्यों और विचारों को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि अवचेतन मन हमारे पिछले अनुभवों और विचारों को संग्रहित करता है और हमारे विचारों और कार्यों को प्रभावित करता है, लेकिन हम इसका सीधा नियंत्रण नहीं कर सकते हैं।
कुछ और उदाहरण निम्नलिखित है-
• ड्राइविंग-
जब आप ड्राइविंग करते हैं, तो आपका चेतन मन आपको बताता है कि आप क्या कर रहे हैं, और आपको सड़क पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। लेकिन, आपका अवचेतन मन आपके पिछले अनुभवों और आदतों को संग्रहित करता है, जैसे कि आपको कैसे ड्राइविंग करनी है, और कैसे सड़क पर सावधानी बरतनी है।
• खाना पकाना-
जब आप खाना पकाते हैं, तो आपका चेतन मन आपको बताता है कि आप क्या कर रहे हैं, और आपको खाना पकाने की प्रक्रिया में मदद करता है। लेकिन आपका अवचेतन मन आपके पिछले अनुभवों और आदतों को संग्रहित करता है, जैसे कि आपको कैसे खाना पकाना है और कैसे सामग्री का चयन करना है।
आपका अवचेतन मन आपके सपनों को कैसे प्रभावित करता है?
क्या आप जानते हैं आप जो भी विचार अपने मन में दोहराते हैं आपका अवचेतन मन उसे सच मानने लगता है, और उसको हकीकत में बदलने के लिए काम करने लगता है, चाहे आपका विचार नकारात्मक हो या सकारात्मक। वह सभी चीजों को सच मानकर उस पर काम करने लग जाता है।
जैसे- आपको कहीं जाना है, और आप बार-बार बोल रहे हैं, या सोच रहे हैं कि आज तो मेरी ट्रेन पक्का छूट जाएगी, तो आपका अवचेतन मन उसे सच मानकर उस पर काम करने लग जाता है और आपकी ट्रेन वास्तव में छूट जाती है।
हमारा अवचेतन मन 24 घंटे काम करता है, चाहे हम जागते हो या सोते हो। चूंकि यह 24 घंटे काम करता है, तो इसकी मदद से हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आप जो भी प्राप्त करना चाहते हैं उसे अपने मन में प्रबल इच्छा शक्ति के साथ दोहराए, उसका चित्र अपने मन में बनाएं और उसे महसूस करें।
जैसे- आप एक कार खरीदना चाहते हैं तो बार-बार मन मे कहें कि “मेरे पास बहुत सुंदर कार है”, “मैं अपने परिवार के साथ अपनी कार से घूमने जा रहा हूँ”, और उस कार का चित्र अपने मन में बनाएं जिस कार को आप खरीदना चाहते हैं।
अवचेतन मन(Subconscious mind) हमारी आदतों और व्यवहारों को नियंत्रित करता है। जो भी चीज आप 21 दिनों तक करते हैं, तो वह आपकी आदत बन जाती है और अवचेतन मन उस आदत को नियंत्रित करता है।
जैसे- आप 21 दिनों तक रोज सुबह जल्दी उठते हैं, तो सुबह जल्दी उठना आपकी आदत बन जाती है। लेकिन आप 22 वे दिन जल्दी उठना नहीं चाहते हैं फिर भी आपकी नींद अपने आप सुबह जल्दी खुल जाती है तो इसका कारण आपका अवचेतन मन है, क्योंकि जल्दी उठना आपकी आदत बन चुकी है।
1.अवचेतन मन की एक खास बात यह है कि ये सोने से पहले और उठने के तुरंत बाद सबसे ज्यादा सक्रिय होता है। इसलिए, आप जो भी प्राप्त करना चाहते हैं, उसे सोने से 5 मिनट पहले अपने मन मे सोचिए और सुबह उठते ही उस चीज को अपने मन में कहें।
2.अवचेतन मन की एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सारी चीजों को सही मानने लगता है। अगर आप बोलते हैं कि “मैं बहुत अमीर हूँ”, तो अवचेतन मन इसे सच मानता है और उसे हकीकत में बदलने के लिए लग जाता है। लेकिन अगर आप बोलते हैं कि “मैं बहुत गरीब हूँ”, तो अवचेतन मन इसे भी सच मानता है और उसे हकीकत में बदलने के लिए लग जाता है। इसलिए, हमें अपने अवचेतन मन(Subconscious mind)को सकारात्मक विचारों से भरना चाहिए।

अवचेतन मन को बदलने में कितना समय लगता है?
अवचेतन मन(Subconscious mind) को बदलने में आम तौर पर 3 से 4 हफ्ते लग सकते हैं। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितना अभ्यास कर रहे हैं और नियमित रूप से काम कर रहे हैं या नहीं। आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली टेक्निक्स, उनका विश्वास के साथ उपयोग, और आपके पास धैर्य की मात्रा भी महत्वपूर्ण है। अगर आप इन चीजों को सही ढंग से करते हैं, तो आपके अवचेतन मन को बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
यह व्यक्ति से व्यक्ति में भिन्न हो सकती हैं। अवचेतन मन को बदलने के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है।
अपने शरीर को अपने अवचेतन मन से कैसे ठीक करें-
अवचेतन मन हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम बीमार होते हैं और सकारात्मक विचारों का उपयोग करते हैं, जैसे कि “मैं स्वस्थ हूँ”, “मेरा शरीर मजबूत है”, तो अवचेतन मन हमारे शरीर को ठीक करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर की प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया को बढ़ावा देता है और हमें तेजी से ठीक होने में मदद करता है।
इसके विपरीत, नकारात्मक विचारों का उपयोग करते है जैसे कि “मैं कभी ठीक नहीं हो पाऊंगा”, मेरी बीमारी कभी ठीक नहीं होगी”, तो हम हमारे अवचेतन मन को नकारात्मक दिशा में प्रभावित कर सकते हैं। इससे हमारे शरीर की उपचार प्रक्रिया धीमी हो सकती है और हमारे अधिक समय तक बीमार रहने की संभावना बढ़ सकती है।
इसलिए, अवचेतन मन का सकारात्मक उपयोग करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और खुद को ठीक कर सकते हैं।

निष्कर्ष-
चेतन मन और अवचेतन मन में अंतर समझने से हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है। चेतन मन(Conscious mind) हमें अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। जबकि अवचेतन मन हमारी आदतों, व्यवहार और भावनाओं को संग्रहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अवचेतन मन की शक्ति का उपयोग करके हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ-
प्रश्न1. अवचेतन मन को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है ?
उत्तर. अवचेतन मन को नियंत्रित करने के लिए, हमें अपने विचारों और भावनाओं को जागरूकता से देखना होगा।
प्रश्न 2. क्या चेतन मन अवचेतन मन से अधिक शक्तिशाली है?
उत्तर. नहीं, चेतन मन से अवचेतन मन ज्यादा शक्तिशाली है।
हमें विश्वास है कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको चेतन और अवचेतन मन में अंतर समझ आया होगा और हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको, आपके जीवन में बदलाव करने में मदद मिलेगी, धन्यवाद !