नमस्ते दोस्तों ! क्या आपने कभी सोचा है कि आकर्षण का सिद्धांत(Law Of Attraction) वास्तव में क्या है और यह हमारे जीवन में कैसे काम करता है ? Law Of Attraction एक शक्तिशाली सिद्धांत है जो बताता है कि हमारे विचार और भावनाएं हमारे जीवन में घटनाओं और परिस्थितियों को आकर्षित करते है। लेकिन फिर भी, कई लोगों को लगता है कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन उनके लिए काम नहीं करता है। तो आइए जाने हैं कि Law Of Attraction kam kyu nahi karta? और हम इसे अपने जीवन में कैसे सफलतापूर्वक लागू कर सकते हैं।

आकर्षण का सिद्धांत क्या है?
यहाँ हम विस्तार से जानेंगे कि आकर्षण का सिद्धांत क्या है। Law of Attraction में आकर्षण शब्द बहुत महत्वपूर्ण है। Law of Attraction का मतलब होता है किसी भी चीज को अपनी ओर आकर्षित करना। जैसे- पैसा, अच्छे संबंध, शांति, अच्छा करियर आदि। आकर्षण का सिद्धांत आपके विचारों की शक्ति पर काम करता है जैसा आप सोचते हैं वैसा आप बन जाते हैं।
जैसे – आप सोचते हैं कि आप एक अच्छे व्यक्ति है तो आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करने लगते हैं और एक दिन वास्तव में आप अच्छे व्यक्ति बन जाते हैं और इसके विपरीत, यदि आप अपने बारे में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करते हैं। जैसे-“मेरी तो किस्मत ही खराब है”, “मेरे साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता”, “मेरा कुछ नहीं हो सकता”, “मेरे जीवन में बहुत सारी मुसीबतें हैं” तो आप इन्हीं विचारों के माध्यम से अपने जीवन में नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं और आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती जाती है।
क्या आकर्षण का नियम नकारात्मक हो सकता है?
हाँ, आकर्षण का सिद्धांत नकारात्मक हो सकता है। आकर्षण के सिद्धांत के अनुसार, जैसा हम सोचते हैं, वैसा हम बन जाते हैं और हमारे विचार हमारे जीवन में चीजो को आकर्षित करते हैं। यदि हम नकारात्मक सोचते हैं, तो हम नकारात्मकता को अपने जीवन में आकर्षित करेंगे और यदि हम सकारात्मक सोचते हैं, तो सकारात्मकता को आकर्षित करेंगे।
इसलिए, यदि आप अपने जीवन में अच्छी चीजे चाहते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सकारात्मक सोचिए और अपने विचारों को सकारात्मक बनाएं। नकारात्मक विचारों से बचें और अपने मन मे सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दें। इससे आपको अपने जीवन में अच्छी चीजों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
क्या आकर्षण का नियम बिना क्रिया के काम करता है?
नहीं, आकर्षण का सिद्धांत बिना क्रिया के काम नहीं करता है। इसमें एक्शन लेना बहुत जरूरी है। यूनिवर्स आपको रास्ता दिखाता है, लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको ही होगा।
उदाहरण के लिए- यदि आप गुलाब जामुन खाना चाहते हैं, तो हो सकता है कि कोई व्यक्ति आपके पास गुलाब जामुन की प्लेट लेकर आ जाए। लेकिन गुलाब जामुन खाने के लिए आपको ही हाथ उठाना होगा और उसे खाना होगा।
इस तरह, यूनिवर्स आपको रास्ता दिखा देते है, लेकिन उस रास्ते पर चलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको ही एक्शन लेना होगा। इसलिए, आकर्षण के सिद्धांत में क्रिया करना बहुत जरूरी है।
आकर्षण के नियम को कार्य करने में कितना समय लगता है?
आकर्षण के नियम को कार्य करने में कोई निश्चित समय नहीं है। यह समय आपके विश्वास की गहराई, आपकी नियमितता और लॉ ऑफ अट्रैक्शन की तकनीकों के उपयोग पर निर्भर करता है। यदि आप विश्वास के साथ और नियमित रूप से लॉ ऑफ अट्रैक्शन की तकनीकों का उपयोग करते हैं, तो आप जल्दी से अपने जीवन में चीजों का आकर्षित कर सकते हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।
आकर्षण के नियम की गति आपकी मानसिकता, आपकी भावनाओं और आपके कार्यों पर निर्भर करती है। यदि आप सकारात्मक सोचते हैं, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं और विश्वास के साथ काम करते हैं, तो आप अपने जीवन में तेजी से परिवर्तन देख सकते हैं।

Law Of Attraction kam kyu nahi karta?
इन 6 मुख्य कारण की वजह से Law Of Attraction काम नहीं करता है-
1. अस्पष्ट इरादे-
अस्पष्ट इरादे वे होते हैं जो स्पष्ट और विशिष्ट नहीं होते हैं। जब आपके इरादे अस्पष्ट होते हैं, तो आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं कर पाते हैं और इसलिए, आप उन्हें प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट योजना नहीं बना पाते हैं। Law Of Attraction में, अस्पष्ट इरादे एक बड़ी बाधा हो सकते हैं क्योंकि वह आपको अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से आकर्षित करने से रोकते हैं। जब आपके इरादे अस्पष्ट होते हैं, तो आप अपने विचारों और भावनाओं को एक स्पष्ट दिशा में केंद्रित नहीं कर पाते हैं और इसलिए, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आपका इरादा है मैं अधिक पैसा कमाना चाहता हूँ, तो यह एक अस्पष्ट इरादा है। इसके बजाए यदि आपका इरादा है – मैं अगले 6 महीनो में अपनी आय में 20% की वृद्धि करना चाहता हूँ, तो यह एक स्पष्ट और विशिष्ट इरादा है।
2. नकारात्मक विचार-
आकर्षण के सिद्धांत का उपयोग करने के लिए, आपके विचार और भावनाएं सकारात्मक होनी चाहिए। लेकिन यदि आपके विचार नकारात्मक है, तो आप Law Of Attraction का लाभ नहीं उठा पाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप नौकरी के लिए जा रहे हैं और आपने एफर्मेशन किया है कि मैं नौकरी प्राप्त करूँगा लेकिन आपके अंदर डाउट है कि क्या मैं वास्तव में नौकरी प्राप्त कर पाऊंगा ? तो यह नकारात्मक विचार आपके लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को काम करने से रोकेगा। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक बनाएं ताकि आप Law Of Attraction का लाभ उठा सके।
- जाने नकारात्मक विचार कैसे दूर करें – Click here
3. एक्शन की कमी-
Law of attraction में एक्शन लेना बहुत आवश्यक है। जब आप एक्शन नहीं लेते हैं, तो आकर्षण का सिद्धांत आपके जीवन में काम नहीं करता है। बहुत सारे लोग सोचते हैं की लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की तकनीको का पालन करके वह अपने सपनों को साकार कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। एफर्मेशंस, विजुलाइजेशन और manifestation महत्वपूर्ण है लेकिन आपको एक्शन भी लेना होगा।

4. विश्वास की कमी-
आकर्षण के सिद्धांत में विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब आप आकर्षण के नियम का उपयोग करते हैं, तो आपको इसमें पूरा विश्वास करना आवश्यक है। यदि आप सिर्फ आधे-अधूरे मन से इसका उपयोग करते हैं, तो यह आपके जीवन में काम नहीं करेगा।आपको Law Of Attraction की तकनीको पर पूरा विश्वास करना होगा और यह मानना होगा कि यह वास्तव में काम करता है। यदि आपके अंदर विश्वास की कमी है, तो आकर्षण का सिद्धांत आपके जीवन में काम नहीं करेगा। इसलिए, विश्वास की कमी को दूर करना और आकर्षण के नियम पर पूरा विश्वास करना आवश्यक है।
5. धैर्य की कमी-
आज के दौर में लोगों में धैर्य की कमी है, वे जल्दी से चीजों को आकर्षित करना चाहते हैं। लेकिन Law Of Attraction में धैर्य बहुत आवश्यक है। यूनिवर्स आपको चीजे देगा जब उसका सही समय आएगा, न कि जब आप चाहते हैं। यदि आपके पास धैर्य की कमी है, तो आकर्षण के नियम की तकनीको को सही से नहीं अपना पाएंगे और आपको परिणाम भी नहीं मिलेंगे।
6. आत्मविश्वास की कमी-
आकर्षण के सिद्धांत पर विश्वास करने से पहले, आपको खुद पर विश्वास करना होगा। आत्मविश्वास की कमी लाॅ ऑफ अट्रैक्शन को काम करने से रोकती है। जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सक्षम महसूस करते हैं। आत्मविश्वास आपको आकर्षण के सिद्धांत पर विश्वास करने में मदद करता है और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, आपको आत्मविश्वास की कमी को दूर करना और खुद पर विश्वास करना आवश्यक है। ताकि आकर्षण का नियम आपके जीवन में काम करें।
आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं यह जानने के लिए- क्लिक करें

आकर्षण के नियम से किसी का मन कैसे बदलें?
आकर्षण के नियम द्वारा किसी के मन को सीधे तौर पर बदला नहीं जा सकता है, लेकिन आप उस व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ तरीकों का पालन कर सकते हैं। यदि आप किसी व्यक्ति को आकर्षित करना चाहते हैं और उनके विचारों को बदलना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित तरीकों का पालन कर सकते हैं
1. उनके विचारों और भावनाओं को समझे
जब आप किसी व्यक्ति के विचारों और भावनाओं को समझते हैं, तो आप उनके साथ बेहतर ढंग से जुड़ सकते हैं और उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
2. उनके विचारों को अपनाएं
यदि आप किसी व्यक्ति को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आप उनके विचारों और भावनाओं को अपनाकर उन्हें दिखा सकते हैं कि आप उनके साथ जुड़ने के लिए तैयार है।
3. सकारात्मक बातें करें
जब आप किसी व्यक्ति के साथ सकारात्मक बातें करते हैं, तो आप उनके मन में सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं और उनके विचारों को बदलने में मदद कर सकते हैं।
4. सहानुभूति और विश्वास रखें
जब आप किसी व्यक्ति के साथ सहानुभूति और विश्वास रखते हैं, तो आप उनके साथ गहरा संबंध बना सकते हैं और उनके विचारों को बदलने में मदद कर सकते हैं।
5. अपनी संगत का असर
जब आप किसी व्यक्ति के साथ समय बिताते हैं और सकारात्मक बातें करते हैं, तो आपकी संगत का असर उनके विचारों और भावनाओं पर पड़ सकता है।
इन तरीकों का पालन करके, आप किसी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं और उनके विचारों को बदलने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि आप उनकी स्वतंत्रता और व्यक्तिगतता का सम्मान करें और उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने की स्वतंत्रता दें।
निष्कर्ष-
आकर्षण का सिद्धांत एक शक्तिशाली नियम है, जो आपको अपने सपनों को साकार करने में मदद करता है। Law Of Attraction kam kyu nahi karta, इसका मुख्य कारण यह है कि आप आकर्षण के नियम पर पूरा भरोसा और विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए, अपने जीवन में Law Of Attraction को अच्छे से लागू करने के लिए आत्मविश्वास और विश्वास को बढ़ावा देना आपके लिए अति आवश्यक है।
FAQ-
प्रश्न 1. आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं ?
उत्तर. आत्मविश्वास को बढ़ाने के कई तरीके हैं। जैसे- अच्छी संगति रखें, अच्छे लोगों से बातें करें, अच्छी पुस्तक पढ़े।
प्रश्न 2. नकारात्मक विचारों को कैसे रोके?
उत्तर. नकारात्मक विचारों को हम योग और ध्यान से दूर कर सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या आप किसी को ऊर्जा भेज सकते हैं?
उत्तर. “हाँ, आप अपनी सकारात्मक बातें, विचार और ऊर्जा के माध्यम से दूसरों को भी सकारात्मक ऊर्जा भेज सकते हैं। प्यार और ध्यान से यह और असरदार होता है।”
हमें विश्वास है, कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि Law Of Attraction kam kyu nahi karta, धन्यवाद।