आकर्षण का रहस्य: जानें 5 जरूरी पॉइंट्स जो Law of Attraction को सशक्त बनाते हैं

नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक एसे विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल सकता हैं – आकर्षण का रहस्य (Law Of Attraction)। यह एक शक्तिशाली सिद्धांत है जो बताता है कि हमारे विचार और भावनाएँ हमारे जीवन में घटनाओं को आकर्षित करते है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है और आप इसकी सहायता से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन कैसे ला सकते हैं।

आकर्षण का रहस्य

आकर्षण का रहस्य क्या है-The Law of Attraction in hindi?

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन एक शक्तिशाली नियम है। इस नियम के अनुसार आप जैसा सोचते हैं वैसा बन जाते है, यह नियम हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है और सफलता को आकर्षित करता है।

तो चलिए अब हम जानते हैं कि हमारे जीवन मे आकर्षण का रहस्य कैसे काम करता है।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है?

The secret Law Of Attraction निम्नलिखित चीजों के आधार पर काम करता है यदि आप लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को यूज़ करते हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखना आपके लिए अति आवश्यक है।

1. ऊर्जा-

ऊर्जा एक अदृश्य शक्ति है जो हमारे विचारों, भावनाओं, और कार्यों से उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा हमारे आसपास के संपूर्ण वातावरण को प्रभावित करती है और यह हमारे विचार और भावनाओं के आधार पर हमारे जीवन मे घटनाओं को आकर्षित करती है।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन मे दो प्रकार की ऊर्जा काम करती है-

• सकारात्मक ऊर्जा-

सकारात्मक ऊर्जा लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है, यह हमारे अच्छे विचारों, अच्छी भावनाओ और अच्छे कार्यों से उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती है।

उदाहरण : मान लीजिए कि आप कहीं जा रहे थे और आपको रास्ते में एक पर्स मिला, जिसमें बहुत सारे पैसे थे। आपने उस पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने का फैसला लिया, जो एक ईमानदार और नेक कार्य था। इस कार्य से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिली, जिसने आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करी।

• नकारात्मक ऊर्जा-

नकारात्मक ऊर्जा हमारे खराब विचार, खराब भावनाओं, और खराब कार्यों से उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा हमारे जीवन में नकारात्मक परिवर्तन लाती है।

उदाहरण- जैसे “आप सुबह उठते ही अपना फोन स्क्रोल करते हैं”, “किसी भी काम को करने में आलस दिखाते हैं”, और “देर रात तक अपने फोन में ऐसी चीजे देखते हैं जो आपके किसी काम की नहीं है।” तो इससे आपके जीवन में नकारात्मकता आकर्षित होती है।

2. भावना-

भावना एक मानसिक अवस्था है जो हमारे विचारों, अनुभवो, और परिस्थितियों के आधार पर उत्पन्न होती है। यह हमारे जीवन में आनंद, दुख, खुशी, गुस्सा आदि जैसी भावनाओं को शामिल करती है।

भावनाएँ दो प्रकार की होती है-

सकारात्मक भावना – खुशी, आनंद, प्रेम आदि।

नकारात्मक भावना – दुःख, गुस्सा, भय आदि।

भावनाएँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब हम सकारात्मक भावनाओं को महसूस करते हैं, तब हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

3. नियत-

नियत हमारी भावनाओं पर निर्भर करती है। जब हम अच्छे भाव से कोई कार्य करते हैं, तो हमारी नियत अच्छी होती है। इसका अर्थ है कि हमारे विचार, भावनाएँ, और कार्य हमारी नियत को आकार देते हैं।

उदाहरण के लिए, जब हम किसी भिखारी को खाना खिलाते हैं, तो हमारे भाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि हम खुशी-खुशी खिला रहे हैं और हमारे मन में सहानुभूति और दया है, तो हमारी नियत अच्छी होगी। लेकिन यदि हम यह सोचकर खिला रहे हैं कि इससे हमें आगे कुछ लाभ होगा, तो हमारी नियत उतनी अच्छी नहीं होगी।

आकर्षण का रहस्य

4. आत्मविश्वास-

आत्मविश्वास एक व्यक्ति को अपने आप और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की भावना है। यह एक व्यक्ति को अपने उद्देश्य को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करता है। आत्मविश्वास हमें अपने निर्णयों पर विश्वास करने और अपने कार्य को पूरा करने के लिए साहस देता है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं। ऐसे में आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए कि आप उनके प्रश्नों का उत्तर आसानी से दे सकते हैं। आपको यह विश्वास होना चाहिए कि आप इस नौकरी के लायक है और यह नौकरी आपके लिए ही बनी है। यह आत्मविश्वास आपको इंटरव्यू में सफल होने में मदद करेगा और आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रेरित करेगा।

  •  यदि आपमे आत्मविश्वास की कमी है और आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं तो यहां – क्लिक करें

5. सकारात्मक सोच-

सकारात्मक सोच एक ऐसा मानसिक दृष्टिकोण है जिसमें एक व्यक्ति जीवन की चुनौतियों और समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहता है। और वह हमेशा अच्छे परिणामों की उम्मीद करता है। सकारात्मक सोच एक व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।

उदाहरण- मान लीजिए कि, आप किसी एग्जाम को क्रैक करना चाहते हैं। इस बीच आप बहुत सारी चुनौतियों और समस्याओं का सामना करते हैं, लेकिन फिर भी आप अच्छे परिणामों की उम्मीद रखते हैं कि आप इस एग्जाम को क्रैक कर लेंगे। यह सकारात्मक सोच आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है और आपको जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है।

यदि आपकी ऊर्जा सकारात्मक है, आपकी भावना अच्छी है, आपकी नियत साफ है, आपको खुद पर विश्वास है और साथ ही आप सकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं, तो आकर्षण का रहस्य (The secret Law Of Attraction) आपके जीवन में काम करता है और आपके सपनों को साकार करने में मदद करता है।

इस प्रकार, आपने सरल भाषा में जाना कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है।

आकर्षण के नियम का अभ्यास कैसे करें?

आकर्षण के रहस्य का अभ्यास करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

ध्यान और मेडिटेशन :

ध्यान और मेडिटेशन करने के लिए आप अपनी साँसों पर ध्यान दें, अपनी आती-जाती साँसों को महसूस करें और अपने मन को शांत करें।

महत्व-

  •  मन शांत होता है।
  • सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  • पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

कृतज्ञता :

कृतज्ञता का अर्थ है आभार व्यक्त करना। आप अपने जीवन में जो भी चीजें आपके पास है, उनके लिए हर रोज धन्यवाद दें और उनके प्रति आभार व्यक्त करें।

कृतज्ञता के तरीके-

  • आभार डायरी लिखना।
  • जर्नलिंग करना।
  • हर रोज अपने जीवन की 10 चीजें लिखना जिनके लिए आप आभारी है।
  • अपने प्रियजनों को धन्यवाद देना।

महत्व-

  • खुशी और संतुष्टि मिलती है।
  • जीवन की मूल्यवान चीजों की सरहाना करते है।
  • जीवन में और भी चीजे आकर्षित होती है।
  • सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदलता है।

मेनिफेस्टेशन :

मेनिफेस्टेशन का अर्थ है अपनी इच्छाओं को वास्तविकता में महसूस करना। आप अपनी कल्पनाओं मे अपनी इच्छाओं को वर्तमान में महसूस करें, जैसे कि वे पहले से ही आपके पास है।

उदाहरण- आप एक कार खरीदना चाहते हैं, तो उसे चलाते हुए देखें, उसके रंग और फीचर्स को महसूस करें। अपनी कल्पनाओं में अपनी इच्छाओं को वर्तमान में महसूस करें।

महत्व-

  • चीजें आसानी से और जल्दी आकर्षित होती है।
  • खुशी और अच्छा महसूस होता है।
  •  सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

एफर्मेशन : सकारात्मक कथन

एफर्मेशंस का अर्थ है अपने बारे में या अपनी इच्छाओं के बारे में सकारात्मक कथन कहना। जैसे “मैं बहुत अच्छा हूँ,” “मैं बहुत भाग्यशाली हूँ,” “मेरे पास बहुत ही सुंदर कार है,” “मेरे पास बहुत बड़ा मकान है।”

महत्व-

  • हर रोज सकारात्मक रहते हैं।
  • जीवन में चीजों को जल्दी आकर्षित करते हैं।
  • पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते है।

आकर्षण के नियम के लिए ध्यान कैसे करें?

आकर्षण के नियम के लिए ध्यान करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

चरण 1 : स्थान चुने

  • एक शांत कमरा जहाँ पर कोई भी डिस्टरबेंस न हो।
  • प्रकृति के बीच जैसे कि गार्डन, मंदिर या घर की छत।

चरण 2 : आसन पर बैठे

  • एक आरामदायक आसन पर बैठे जैसे कि पद्मासन, वज्रासन या कुर्सी पर बैठे।

चरण 3 : मन को शांत करें

  • अपने मन को शांत करें और धीरे-धीरे आंखें बंद करें।

चरण 4 : साँसों पर ध्यान दें

  •  अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान दें और उन्हें महसूस करें।

चरण 5 : इच्छा की कल्पना करें

  • अपनी इच्छा की कल्पना करें और उसे वास्तविकता में महसूस करते हुए देखें।
  • अपनी इच्छा को पूरा होता हुआ माने और उसकी खुशी महसूस करें।

चरण 6 : ध्यान का समय

  •  10 -15 मिनट तक ध्यान करें और अपनी इच्छा को वास्तविकता में महसूस करें।

चरण 7 : ध्यान समाप्त करें

  • यूनिवर्स को धन्यवाद करते हुए अपने मेडिटेशन को समाप्त करें और अपनी आँखें खोले।

द सीक्रेट पुस्तक किस बारे में है?

द सीक्रेट पुस्तक आकर्षण के नियम की शक्ति :

द सीक्रेट पुस्तक Ronda Byrne द्वारा लिखी गई है, जो आकर्षण के नियम के बारे में है। यह पुस्तक बताती हैं कि हमारे विचार, भावनाएं और शब्द हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

आकर्षण के नियम की शक्ति :

पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हम अपनी सकारात्मक सोच, विचार, शब्द और विश्वास के द्वारा अपने जीवन को बदल सकते हैं और एक नए, सकारात्मक जीवन की रचना कर सकते हैं। लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को समझने से हम अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।

पुस्तक का महत्व :

द सीक्रेट पुस्तक एक प्रेरणादायक और चमत्कारिक यात्रा हैं जो आपको अपनी साधनाओं की शक्ति को पहचानने और उन्हें अपने लाभ के लिए उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। इस पुस्तक को पढ़ने से आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

आकर्षण के रहस्य का उपयोग करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति जिन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह से बदल लिया।

आकर्षण का रहस्य

आकर्षण का रहस्य

निष्कर्ष-

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है? इसका उत्तर यह है कि यह हमारे विचारों, भावनाओं और ऊर्जा के आधार पर काम करता है। जब हम सकारात्मक विचारों, भावनाओं और ऊर्जा को अपनाते हैं, तो हम अपने जीवन में अच्छी चीजों को आकर्षित करते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, आकर्षण का रहस्य (Law Of Attraction) को अपनाने के लिए, हमें अपने विचारों और भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मकता को अपनाना चाहिए। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम अपने जीवन में अच्छी चीजों को आकर्षित कर सकते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ:

प्रश्न 1. क्या आकर्षण का नियम पैसे के लिए काम करता है?

उत्तर. हाँ, यदि आप पूरे विश्वास के साथ Law Of Attraction को यूज़ करते हैं तो आप इसका उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं।

प्रश्न 2. कृतज्ञता का अर्थ क्या है?

उत्तर.  किसी व्यक्ति या चीजों के प्रति आभार व्यक्त करना कृतज्ञता कहलाता है।

प्रश्न 3. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के लाभ क्या है?

उत्तर. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, लक्ष्यों की प्राप्ति, आत्मविश्वास में वृद्धि, तनाव और चिंता में कमी, जीवन में संतुष्टि और खुशी।

प्रश्न 4. क्या यूनिवर्स सच में सुनता है?

उत्तर. जी हाँ, यूनिवर्स हमेशा आपकी बातें सुनते हैं चाहे आप लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के बारे में जानते हो या नहीं।

हमें विश्वास है कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा, कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है और कैसे आप इसकी मदद से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, धन्यवाद।

 

Leave a Comment