अवचेतन मन की शक्ति Power of Subconscious mind- जानिए 3 कार्य

नमस्ते दोस्तों ! आज हम एक रहस्मय विषय के बारे में बात करने जा रहे हैं – अवचेतन मन(Subconscious mind)। अवचेतन मन हमारे विचारों, भावनाओं और क्रियाओं को नियंत्रित करने वाला एक शक्तिशाली उपकरण है। अवचेतन मन की शक्ति(Power of Subconscious mind) का उपयोग करके, आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, अपने जीवन में वे सभी चीजें आकर्षित कर सकते हैं जो आप चाहते हैं, और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अवचेतन मन कैसे काम करता है और इसकी शक्ति का उपयोग अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कैसे कर सकते हैं।

Power of Subconscious mind

अवचेतन मन क्या होता है-Subconscious mind in hindi

अवचेतन मन हमारे मस्तिष्क का वह हिस्सा है जो हमारे विचारों, भावनाओं और पुरानी यादों को संग्रहित करता है। यह हमारे मस्तिष्क का लगभग 90% हिस्सा होता है। अवचेतन मन हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह हमारे विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करता है और हमारे जीवन में किसी भी चीज को आकर्षित करने में मदद करता है।

• अवचेतन मन के कार्य-

अवचेतन मन निम्नलिखित कार्य करता है:

1. शरीर की प्रक्रियाओं को नियंत्रित करना:

अवचेतन मन(Subconscious mind) हमारे शरीर की प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है, जैसे की सांस लेना, पाचन आदि।

2. पिछले अनुभवों और भावनाओं को संग्रहित करना:

अवचेतन मन हमारे पिछले अनुभवों और भावनाओं को संग्रहित करता है।

3. हमेशा काम करना:

अवचेतन मन हमेशा काम करता रहता है, यहां तक कि जब हम सोते हैं तब भी।

उदाहरण:

1. जब आप टाइपिंग सीखते हैं, तो पहले आपको इसके लिए चेतन मन की आवश्यकता होती है। लेकिन जब आप इसे कई बार करते हैं, तो यह काम अवचेतन मन में स्थानांतरित हो जाता है और आप इसे बिना सोचे-समझे कर सकते हैं।

2. जब आप अपने पुराने दोस्तों की यादें याद करते हैं, जैसे कि उनके नाम, उनके चेहरे, या उनके साथ बिताए गए पल। ये यादें आपके सबकॉन्शियस माइंड में संग्रहित होती है और जब आप उन्हें याद करते हैं, तो वह आपके चेतन मन में आ जाती है।

3. जब किसी व्यक्ति को किसी चीज से डर लगता है, जैसे कि सांप, ऊंचाई, या अंधेरा, तो उनके अवचेतन मन में डर की भावना संग्रहित होती है। जब वे उस चीज को देखते हैं या उसके बारे में सोचते हैं, तो उनके अवचेतन मन में संग्रहित डर की भावना सक्रिय हो जाती है और वह डरने लगते हैं।

अवचेतन मन कैसे काम करता है- How our Subconscious mind works

अवचेतन मन(Subconscious mind) एक शक्तिशाली नियम है जो आपके विचारों और भावनाओं पर काम करता है। यह आपके मन में रखे गए विचारों और भावनाओं को आकर्षित करता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक। यदि आपके विचार सकारात्मक है, तो सबकॉन्शियस माइंड सकारात्मक चीजों को आपके जीवन में आकर्षित करता है। लेकिन यदि आपके विचार नकारात्मक है, तो यह नकारात्मक चीजों को आकर्षित करता है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने विचारों और भावनाओं को सकारात्मक रखें ताकि आप अपने जीवन में अच्छी चीजों का आकर्षित कर सके।

उदाहरण- यदि आप अपने जीवन में अधिक पैसा आकर्षित करना चाहते हैं, तो आप अपने अवचेतन मन को सकारात्मक विचारों से भर सकते हैं। आप अपने आप से कह सकते हैं “मैं धनी हूँ”, और “मेरे पास पर्याप्त पैसा है”, “मैं अपने काम में सफल हूँ और मुझे अच्छा पैसा मिलता है”, “मैं अपने जीवन में समृद्धि और संपन्नता को आकर्षित करता हूँ।”

अवचेतन मन कब सक्रिय होता है?

अवचेतन मन की एक खास बात यह है कि ये सोने से पहले और उठने के तुरंत बाद सबसे ज्यादा सक्रिय होता है। इसलिए, आप जो भी प्राप्त करना चाहते हैं, उसे सोने से 5 मिनट पहले अपने मन मे सोचिए और सुबह उठते ही उस चीज को अपने मन में कहें।

Power of Subconscious mind

Note:

1. अवचेतन मन की एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सारी चीजों को सही मानने लगता है। अगर आप बोलते हैं कि “मैं बहुत अमीर हूँ”, तो अवचेतन मन इसे सच मानता है और उसे हकीकत में बदलने के लिए लग जाता है। लेकिन अगर आप बोलते हैं कि “मैं बहुत गरीब हूँ”, तो अवचेतन मन इसे भी सच मानता है और उसे हकीकत में बदलने के लिए लग जाता है। इसलिए, हमें अपने अवचेतन मन को सकारात्मक विचारों से भरना चाहिए।

अवचेतन मन को कैसे जागृत करें- Subconscious mind reprogramming in hindi

अवचेतन मन को जागृत करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

• ध्यान और मेडिटेशन

ध्यान और मेडिटेशन अवचेतन मन को जागृत करने का एक प्रभावी तरीका है, जिसमें मन शांत होता है और ध्यान केंद्रित होता है। इससे अवचेतन मन जागृत होने लगता है और आप अपने लक्ष्यों के स्पष्ट चित्र आसानी से बना पाते हैं। विजुलाइजेशन की प्रक्रिया आसान हो जाती है और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस प्रक्रिया से आप अपने अवचेतन मन की शक्ति का उपयोग करके अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

• सकारात्मक पुष्टि

सकारात्मक पुष्टि अवचेतन मन(Subconscious mind) को जागृत करने का एक शक्तिशाली तरीका है। इसमें आप रोज खुद से सकारात्मक कथन कहते हैं, जैसे कि, “मैं बहुत अच्छा हूँ”, “मैं स्वस्थ हूँ”, “मेरा परिवार बहुत खुश है”, “मेरे पास बहुत सारा पैसा है।” यह सकारात्मक कथन आपके सबकॉन्शियस माइंड को निर्देश देते हैं कि वह सकारात्मकता को आकर्षित करें और आपके जीवन में सकारात्मकता(Positivity) लाये।

इस प्रकार, सकारात्मक पुष्टि आपके सबकॉन्शियस माइंड को जागृत करने में मदद करती है और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। नियमित रूप से सकारात्मक पुष्टि करने से आप अपने अवचेतन मन को जागृत कर सकते हैं।

• एफर्मेशंस

एफर्मेशंस करने से आपका अवचेतन मन गहराई से प्रभावित होता है और सक्रिय हो जाता है। जब आप रोज खुद के प्रति या अपने जीवन के प्रति सकारात्मक कथन कहते हैं, तो आपका सबकॉन्शियस माइंड इसे आकर्षित करने में मदद करता है और आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है। इससे आपके अवचेतन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और वह आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करने लगता है, जिससे आपके जीवन में आप जो भी चीज चाहते हैं वह वास्तविकता में बदलने लगती है।

• विजुलाइजेशन

विजुलाइजेशन अवचेतन मन को जागृत करने का एक सरल और प्रभावित तरीका है। जब आप विजुलाइजेशन करते हैं, तो आप अपने मन में अपने लक्ष्यों के स्पष्ट चित्र बनाते हैं। इससे आपका अवचेतन मन उन्हें आपके जीवन में आकर्षित करने में मदद करता है और आपकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए काम करता है। विजुलाइजेशन के द्वारा, आप अपने सबकॉन्शियस माइंड को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्देश देते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

• Sublimal message

Sublimal message अवचेतन मन को जागृत करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। इसमें आप अपने जीवन में जो भी चीज चाहते हैं उसके लिए एफर्मेशंस बनाकर ऑडियो रिकॉर्डिंग करते हैं और रात में सोने से पहले सुनते हैं।

रात को सोने से पहले सुनने का कारण यह है कि अवचेतन मन 24 घंटे काम करता है, इसलिए यह ऑडियो मैसेज आपके सबकॉन्शियस माइंड तक पहुँचता है और उन चीजों पर काम करने लगता है जो आप अपने जीवन में चाहते हैं। इससे आपका अवचेतन मन आपकी इच्छाओं को आकर्षित करने में मदद करता है और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है।

अवचेतन मन बुक्स-  Subconscious mind  books list

Books-

  • The Power of your Subconscious mind by Joseph Murphy
  • The Hidden Brain by Shankar Vedantam
  • Igcognito : The Secret Lives of the Brain by David Eagleman
  • The Miracles of Your Mind by Joseph Murphy
  • The Silva Mind Control Method by Jose Silva
  • You Are The Placebo by Joe Dispenza
  • The Genie Within by Harry Carpenter
  • The Biology of Belief : Unleashing the power consciousness,Matter & Miracles by Bruce H. Lipton
  • Creative Visualization : Use the Power of Your imagination to create what You want in Your Life by Shakti Gawain
  • Blink : The Power of Thinking Without Thinking by Malcolm Gladwell
  • Strangers to Ourselves : Discovering the Adaptive Unconscious by Timothy Wilson
  • The power of Your subconscious Mind and How to Use It by Mitch Horowitz
  • The Hidden Brain : How Our Unconscious Minds Elect Presidents,Control Markets,wage Wars,and Save Our Lives by Shankar Vedantam
  • How to Unleash the Power of Your Subconscious Mind : A 52-Week Guide by Joseph Murphy

अवचेतन मन का व्यवहार कैसा है?

अवचेतन मन एक जिन की तरह कार्य करता है, जो हमारे आदेशों को मानता है और उन्हें पूरा करने का प्रयास करता है। जैसे कि अगर हम जिन को कहते हैं कि एक घर बनाओ तो वह घर बना देता है, और अगर हम कहते हैं कि घर को तोड़ दो, तो वह घर तोड़ देता है। उसी तरह हमारा अवचेतन मन भी हमारे विचारों और शब्दों को मानता है और उन्हें वास्तविकता में बदलने का प्रयास करता है। जैसे कि अगर हम इसे कहते कि मैं गरीब हूँ तो यह हमें गरीब बनाने में लग जाता है और अगर हम इसे कहते हैं कि मैं बहुत अमीर हूँ तो यह हमें अमीर बनाने में लग जाता है।

Law Of Attraction and Subconscious Mind

Law of attraction में अवचेतन मन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस नियम के अनुसार हम जैसा सोचते हैं, वैसा बन जाते हैं और वैसा ही हमारे जीवन में आकर्षित करते हैं। जब हम अपने सबकॉन्शियस माइंड में सकारात्मक भावनाएं और विचार रखते हैं, तो हम सकारात्मक चीजों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।इसके विपरीत, नकारात्मक विचार नकारात्मक चीजों को आकर्षित करते हैं। इसलिए, हमें अपने जीवन में नकारात्मक चीजों को हटाना चाहिए और सकारात्मक चीजों को आकर्षित करना चाहिए। सबकॉन्शियस माइंड को सकारात्मक विचारों से भरना Law Of Attraction को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

अवचेतन मन की शक्ति
अवचेतन मन की शक्ति का उपयोग करें।

निष्कर्ष-

अवचेतन मन की शक्ति(Power of Subconscious mind) को जानकर और उसका सही से उपयोग करके, आप अपने जीवन में किसी भी चीज को हासिल कर सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। अवचेतन मन हमारे विचारों और भावनाओं पर काम करता है, इसलिए यदि आप अच्छे विचार रखते हैं तो आप अच्छी चीजों को आकर्षित करते हैं। अवचेतन मन का सही से उपयोग करना आपके लिए अति आवश्यक है, क्योंकि यह आपको अपने जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। इसलिए, अवचेतन मन की शक्ति को पहचाने और उसका उपयोग करके अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

FAQ:

प्रश्न 1. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन क्या है?

उत्तर. Law Of Attraction एक शक्तिशाली नियम है जिसके अनुसार हम जैसा सोचते है वैसा बन जाते हैं।

प्रश्न 2. लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की क्या-क्या टेक्निक्स है ?

उत्तर. एफर्मेशंस, मेनिफेस्टेशन, विजुलाइजेशन, ग्रेटीट्यूड आदि।

प्रश्न 3. दिमाग दिन में कितनी बार सोचता है ?

उत्तर. एक व्यक्ति के दिमाग में एक दिन में 12 हजार से 60 हजार तक विचार आते हैं।

हमें विश्वास है, कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको समझ आया होगा कि अवचेतन मन की शक्ति क्या है और कैसे यह आपके सपनों को साकार करने में मदद करती है, धन्यवाद।

Leave a Comment